Author: www.cglokdarshan.com

@विशेष समाचार, प्रधान संपादक सतीश शर्मा  @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, श्रीनगर। अमरनाथ यात्रा की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बताया कि इस साल यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी। 57 दिन चलने वाली इस यात्रा के लिए जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से पहला जत्था रवाना होगा। यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू होंगे। LG सिन्हा ने यात्रा की जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि 13 से 70 साल की उम्र वाले यह यात्रा कर सकते हैं। गुफा में पहली पूजा 19 जून को ज्येष्ठ पूर्णिमा पर की…

Read More

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली गुरुवार सुबह अचानक दहशत के माहौल में आ गई, जब Delhi Legislative Assembly को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने की खबर सामने आई। सुबह करीब 8:14 बजे भेजे गए इस ईमेल में विधानसभा के साथ-साथ सचिवालय, कुछ स्कूलों और एक मेट्रो स्टेशन को भी निशाना बनाने की चेतावनी दी गई, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। धमकी की सूचना मिलते ही Delhi Police हरकत में आ गई और बिना देर किए पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने विधानसभा…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, महासमुंद। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिंदी विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए ‘लघु शोध प्रविधि’ विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य नई शिक्षा नीति के अंतर्गत पाठ्यक्रम में शामिल शोध प्रविधि एवं लघु शोध-प्रबंध की संपूर्ण प्रक्रिया से विद्यार्थियों को परिचित कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. दुर्गावती भारतीय तथा विभागीय प्राध्यापकों की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर डॉ. भारतीय के शोध-निर्देशन और मार्गदर्शन में एम.ए. हिंदी चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों को शोध की मूल अवधारणा, विषय-चयन, उद्देश्य-निर्धारण, रूपरेखा-निर्माण, तथ्य-संग्रह, विश्लेषण और निष्कर्ष तक की पूरी…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। नवीन मेला स्थल राजिम चौबेबांध से लक्ष्मण झूला तक करीब 3.50 किलोमीटर लंबी प्रस्तावित 4 लेन सड़क का भूमिपूजन समारोह बड़े-बड़े दावों के साथ तो संपन्न हो गया, लेकिन लोक निर्माण विभाग (PWD) की व्यवस्थागत लापरवाही, संगठनात्मक असफलता और जनसंपर्क की पूरी कमी ने पूरे आयोजन को विवादों में घेर लिया। विकास कार्य की शुरुआत का शुभ अवसर जहां क्षेत्रवासियों के लिए खुशी का मौका होना चाहिए था, वहीं PWD विभाग की उदासीनता और जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही ने इसे शर्मनाक उदाहरण बना दिया। सबसे गंभीर आरोप पार्टी के वरिष्ठ, अनुभवी और जमीनी स्तर…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी  @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं रायपुर जिला ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष श्याम नारंग की सहमति से भारतीय जनता पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ में जिला संयोजक एवं सह संयोजकों की घोषणा की गई है। इस क्रम में नवापारा निवासी प्रेम साधवानी को रायपुर ग्रामीण जिला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर नगर में हर्ष का माहौल है और विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। प्रेम साधवानी को बधाई देने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी संजय साहू, उपाध्यक्ष…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी  @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। ग्राम दुलना में कुछ ग्रामीणों द्वारा बनाई गई ग्राम विकास समिति इन दिनों अवैध वसूली को लेकर चर्चा में है। आरोप है कि समिति के नाम पर रेत, ईंट, गिट्टी सहित अन्य खनिज परिवहन करने वाले वाहनों से अवैध पथकर वसूला जा रहा है। जानकारी के अनुसार लगभग 75 ग्रामीणों की इस समिति द्वारा हाईवा वाहनों से 200 रुपये प्रति वाहन और ट्रैक्टर-ट्रॉली से 50 रुपये की वसूली की जा रही है। यह ग्राम अभनपुर विकासखंड अंतर्गत थाना गोबरा नवापारा क्षेत्र में आता है। पूर्व में इस अवैध वसूली की शिकायत प्रशासन से…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरुद। रविवार को स्थानीय रेस्ट हाउस में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में श्रमजीवी पत्रकार संघ की ब्लॉक इकाई का विधिवत गठन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिसके बीच सर्वसम्मति से श्रवण साहू को ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। बैठक में संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया। संरक्षक के रूप में बसंत ध्रुव, सलाहकार के रूप में अश्विन ठोकने एवं गोकुलेश सिन्हा, उपाध्यक्ष पद पर दिग्विजय सिंह, महासचिव के रूप में पामेश देवांगन, सहसचिव के रूप में थानेश्वर साहू, कोषाध्यक्ष के रूप में सतीश शर्मा तथा…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, धमतरी। भारतीय गणतंत्र के अमर पर्व गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ग्राम कठौली में आयोजित “गणतंत्र के गौरव स्वर” कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति, संस्कृति और जनचेतना का अद्भुत संगम बनकर उभरा। इस भव्य आयोजन में देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह के साथ-साथ जिले के युवा पत्रकार एवं प्रधान संपादक सतीश शर्मा द्वारा प्रकाशित राष्ट्रीय मासिक समाचार पत्र ‘जयति लोकदर्शन’ के प्रथम अंक का भव्य विमोचन किया गया। इसके साथ ही कला साधक एवं अनुराग साहित्य एवं कला संस्था के अध्यक्ष प्रशांत सोनवानी कृत ग्राम के आराध्य जोगी बाबा की महिमा गाथा पर आधारित गीत एल्बम का…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी  @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफकॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और बीएनआई बिलासपुर के संयुक्त प्रयास से प्रदेश की प्रतिष्ठित व्यापारिक प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया. छत्तीसगढ़ चेंबर और बीएनआई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफकॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवापारा इकाई के फर्म साई हनुमंत इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर श्री सुनील धामेजानी (राइस मिल एक्सपोर्टर) एवं महेश लालवानी रुद्र राइस मिल के डायरेक्टर को यह सम्मान दिया गया, इस अवसर पर नवापारा इकाई के अध्यक्ष जवाहर जीवनानी एवं उपाध्यक्ष कोमल गुनानी एवं इकाई की टीम भी बिलासपुर में इस व्यापार एवं उद्योग…

Read More