Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: www.cglokdarshan.com
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, धमतरी/कुरूद। करीब दस दिनों तक पूरे जिले में सनसनी फैलाने वाले नारी महानदी पुल हत्याकांड का धमतरी पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस की वैज्ञानिक जांच, तकनीकी साक्ष्यों और सैकड़ों CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद 27 वर्षीय नीरज साहू की हत्या के मामले में 21 वर्षीय बिरेंद्र कुमार साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई 2026 को नारी महानदी पुल पर मुख्य मार्ग में नीरज साहू (निवासी कुण्डेल) का शव खून से लथपथ हालत में मिला था। मृतक के गले और माथे पर गंभीर चोटों…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, धमतरी। जिले की कई ग्राम पंचायतों में सोलर सिस्टम लगाने के नाम पर कथित ठगी का मामला सामने आया है। कई सरपंचों ने आरोप लगाया है कि खुद को इंडोसोलर प्राइवेट लिमिटेड का प्रतिनिधि बताने वाले तीन लोगों ने रियायती दर पर सोलर सिस्टम उपलब्ध कराने का झांसा देकर अग्रिम राशि वसूल ली और बाद में संपर्क से बाहर हो गए। सरपंचों के अनुसार, आरोपित कंपनी के नाम से छपे ऑर्डर फॉर्म का उपयोग कर रहे थे, जिस पर ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) का पता और GSTIN भी अंकित था। इसी आधार पर उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों का विश्वास…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। सोशल मीडिया पर लोकप्रियता बटोरने की कोशिश एक युवक को महंगी पड़ गई। सार्वजनिक सड़क पर अश्लील हरकत और खतरनाक स्टंट का वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते ही रायपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को ढूंढ निकाला। पुलिस की कार्रवाई के बाद युवक को थाने में कान पकड़कर माफी मांगनी पड़ी, जिसका दृश्य भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में एक युवक बाइक चलाते हुए सार्वजनिक स्थान पर अशोभनीय हरकत करता दिखाई दे रहा था। वीडियो तेजी से फैलने के बाद पुलिस…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ने सोमवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार खेती, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, खाद संकट और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है तथा जनता हर स्तर पर परेशान है। भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश में खंड वर्षा से खेती प्रभावित हुई है, लेकिन किसानों को राहत देने के लिए सरकार के पास कोई ठोस योजना नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल खुलने के कई सप्ताह बाद भी…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरूद। ग्राम सिंधौरी कला से मंदरौद मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सिंधौरी खुर्द–सिंधौरी कला से मंदरौद तक लगभग 4.85 किलोमीटर लंबी सड़क अत्यंत जर्जर हो चुकी है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से विद्यार्थियों, आम नागरिकों एवं राहगीरों का आवागमन कठिन और जोखिमभरा हो गया है। ज्ञापन के अनुसार, यह मार्ग रायपुर–विशाखापट्टनम राष्ट्रीय राजमार्ग बनने के बाद से लगातार भारी वाहनों की आवाजाही का दबाव झेल रहा है, जिससे सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। जगह-जगह गहरे गड्ढे बन जाने से आए दिन दुर्घटनाओं की…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नई दिल्ली। देशभर में NEET-UG 2026 परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी विवाद और छात्रों के लगातार विरोध-प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंपते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था में विश्वास बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने इस्तीफे में धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा कि वे पिछले चार दशकों से छात्रों, शिक्षकों और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि 3 मई 2026 को आयोजित NEET-UG परीक्षा में…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन,धमतरी। जिले में अवैध शराब के खिलाफ धमतरी पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कुरूद और थाना सिहावा पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में अवैध शराब, बिक्री की नकदी जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। चारभाठा पुल पर कुरूद पुलिस की दबिश मुखबिर की सूचना पर थाना कुरूद पुलिस ने ग्राम चारभाठा पुल के पास घेराबंदी कर मुरारी दास वैष्णव (54), निवासी परखंदा को अवैध शराब…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरूद/धमतरी। कुरूद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नारी के खट्टी पुल के पास बुधवार सुबह हुई एक नृशंस हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान नीरज उर्फ राजा साहू (27 वर्ष), पिता खुमान साहू, निवासी कुंडेल (मेघा) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुबह लगभग 10 बजे अज्ञात हमलावर ने युवक पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में युवक के गले पर कई गहरे वार किए गए, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही करेली बड़ी चौकी से…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कोरबा। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से आयोजित “रन फॉर ग्रीन मैराथन” एवं “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में “माय भारत यूथ वालेंटियर्स” ने उत्साहपूर्ण और अनुकरणीय सहभागिता निभाते हुए समाज को हरियाली बचाने का प्रभावी संदेश दिया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जिले में संचालित “माय भारत युवा कार्यक्रम” के अंतर्गत 18 जुलाई 2026 को जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा घंटाघर मैदान तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन ऑडिटोरियम में आयोजित…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरूद। ग्राम नारी के युवाओं ने यह साबित कर दिया है कि देशभक्ति केवल शब्दों से नहीं, बल्कि पसीने और संघर्ष से लिखी जाती है। सेना, अग्निवीर, पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों में भर्ती का सपना लेकर गांव के सैकड़ों युवा प्रतिदिन नए गौठान मैदान में पहुंचते हैं। लेकिन विडंबना यह है कि उन्हें अभ्यास से पहले अपना मैदान तैयार करना पड़ता है। जिस मैदान में युवाओं को दौड़ना चाहिए, वहां वे फावड़ा और तसला लेकर गड्ढे भरते दिखाई देते हैं। जहां शारीरिक प्रशिक्षण होना चाहिए, वहां श्रमदान कर मैदान समतल किया जा रहा है। देश सेवा की…
Contact US
सतीश शर्मा
Editor in Chief
Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663
Important Pages
- List Item #1
- List Item #2
- List Item #3
Follow for more
Disclaimer
समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।
© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.