Author: www.cglokdarshan.com

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरूद। ग्राम नारी स्थित देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शराब दुकान से कथित रूप से कोचियों (अवैध रूप से शराब बेचने वालों) को बड़ी मात्रा में शराब बेची जा रही है, जिसके चलते गांव में दुकान खुलने से पहले ही शराब की खुलेआम बिक्री शुरू हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह-सुबह ही अलग-अलग स्थानों पर शराब उपलब्ध होने से यह आशंका मजबूत होती है कि कुछ लोगों को पहले से ही भारी मात्रा में शराब उपलब्ध कराई जा रही…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक ऐसी शादी का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी है। शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब दूल्हा शराब के नशे में धुत होकर अपनी ही बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंच गया। दूल्हे की हालत देखते ही दुल्हन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। मामला इतना बढ़ा कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और आखिरकार बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई। जानकारी के अनुसार, ग्राम खोखरा निवासी संत कुमार, जो एक निजी कंपनी में कार्यरत है, का विवाह…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरूद। राज्य शासन द्वारा नगरपालिका परिषद कुरूद में वरिष्ठ पार्षद (एल्डरमेन) के रूप में भानु चन्द्राकर की नियुक्ति को उनके लंबे राजनीतिक एवं जनसेवा के अनुभव का सम्मान माना जा रहा है। नगर की राजनीति में सक्रिय और अनुभवी नेतृत्व के रूप में पहचान रखने वाले भानु चन्द्राकर इससे पहले नगर पंचायत अध्यक्ष, एल्डरमेन तथा नगरपालिका परिषद में नेता प्रतिपक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि प्रशासनिक अनुभव, जनसरोकारों की समझ और नगर विकास से जुड़े विषयों पर उनकी पकड़ का लाभ अब एक बार फिर नगरपालिका परिषद…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, अभनपुर। ग्राम पंचायत जौंदी में आयोजित आमसभा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची को लेकर शुरू हुआ विवाद कथित रूप से मारपीट तक पहुंच गया। पंचायत के उपसरपंच पोखन लाल यदु ने थाना गोबरा नवापारा में शिकायत दर्ज कराते हुए सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट, अभद्रता और जानबूझकर अपमानित करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 जून को ग्राम पंचायत जौंदी में आमसभा आयोजित की गई थी। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची पर चर्चा चल रही थी। बताया…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरूद। प्रधानमंत्री आवास योजना की नई सूची में पात्र हितग्राहियों के नाम नहीं आने से जनपद पंचायत कुरूद में गुरुवार को भारी जनआक्रोश देखने को मिला। करगा, जरवायडीह, खर्रा, मुल्ले, सिरसिदा, चर्रा, सिंधौरीखुर्द, दर्रा, गुदगुदा, भैसमुंडी सहित आसपास के गांवों से पहुंचे दो सौ से अधिक ग्रामीणों ने जनपद कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से सवाल किया कि आखिर उनका नाम आवास सूची से किस आधार पर काट दिया गया। आवास की उम्मीद लगाए बैठे गरीब परिवारों का कहना था कि वे वर्षों से कच्चे मकानों में रह रहे हैं, शासन की सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं, फिर…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरूद। कुरूद विधानसभा के ग्राम पंचायत सिवनीकला में भारतमाला परियोजना से जुड़े मुआवजा प्रकरण को लेकर अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों के संबंध में टिकेश्वर उर्फ टकेश्वर चंद्राकर ने ग्राम सिवनीकला के गौशाला परिसर में रविवार को ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं मुआवजा प्राप्त किसानों की उपस्थिति में प्रेसवार्ता आयोजित कर अपना पक्ष रखा। प्रेस वार्ता में टकेश्वर चंद्राकर ने कहा कि विपक्षी पार्टी कांग्रेस के तथाकथित नेताओं द्वारा उन पर लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह से निराधार, भ्रामक और राजनीतिक द्वेष से प्रेरित हैं। उन्होंने कहा कि यदि ग्राम सिवनीकला से गुजरने वाली भारतमाला सड़क परियोजना में…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरूद। प्रतिभा न अमीरी की मोहताज होती है और न ही सुविधाओं की। मजबूत इरादे, कठिन परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो तो अभाव भी सफलता की राह नहीं रोक पाते। ग्राम नारी के युवा अमित कुमार सोनकर ने इसे साबित कर दिखाया है। सीमित संसाधनों और विपरीत परिस्थितियों के बीच संघर्ष करते हुए अमित का चयन इंडियन आर्मी में हुआ है, जिससे पूरे गांव और क्षेत्र में गर्व व उत्साह का माहौल है। अमित स्वर्गीय पंचूराम सोनकर के पुत्र हैं। पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी उनकी माता के कंधों पर आ गई, जो…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरूद। दिनांक 21 जून 2026, रविवार को तहसील ब्राह्मण समाज कुरूद की आवश्यक बैठक ग्राम नारी में गरिमामय वातावरण में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, सदस्यता विस्तार, ब्राह्मण समाज भवन निर्माण सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। विचार-विमर्श उपरांत तहसील ब्राह्मण समाज कुरूद के अध्यक्ष कमलेश प्रसाद तिवारी की अनुशंसा पर सर्वसम्मति से ब्राह्मण समाज ग्राम नारी इकाई का गठन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में सतीश शर्मा को अध्यक्ष, दानेश्वर शर्मा को सचिव, उत्तम शर्मा को कोषाध्यक्ष, शेषनारायण दुबे को उपाध्यक्ष तथा जितेन्द्र शर्मा को सलाहकार मनोनीत किया गया। ग्राम नारी इकाई…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरूद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत कुरूद प्रशासन द्वारा शनिवार को स्वामी विवेकानंद मंगल भवन में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में नगरवासियों ने सहभागिता कर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर ने समस्त नगरवासियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन सनातन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे प्रधानमंत्री के प्रयासों से वैश्विक पहचान मिली है। यह प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर/अभनपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे के साथ अभनपुर में कांग्रेस का 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। इस शिविर में प्रदेशभर के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों और संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों को पार्टी की विचारधारा, रणनीति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। कांग्रेस आलाकमान की नजरें एक बार फिर छत्तीसगढ़ पर टिक गई हैं। विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद पार्टी अब जमीनी स्तर…

Read More