Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: www.cglokdarshan.com
मासूम की जान गई, लेकिन सवाल सिर्फ ट्रैक्टर चालक तक सीमित नहीं, गांव की रेत दूसरे गांवों तक कैसे पहुंच रही थी? माइनिंग विभाग और स्थानीय प्रभावशाली लोगों की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरूद। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ग्राम नारी में चार वर्षीय मासूम फनिश सोनी की दर्दनाक मौत ने पूरे गांव को झकझोर दिया। रेत से लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम की जान चली गई। हादसे के बाद ग्रामीणों का आक्रोश सड़कों पर दिखाई दिया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। यह घटना केवल एक सड़क हादसा नहीं है। इसके पीछे गांव की…
रक्षाबंधन पर मासूम की मौत से गांव दहला तेज रफ्तार रेत से भरे ट्रैक्टर ने 4 वर्षीय बच्चे को रौंदा, अवैध रेत निकासी पर ग्रामीण नेतृत्व और माइनिंग अमले की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरूद/नारी। रक्षाबंधन जैसे पवित्र पर्व के दिन ग्राम नारी के कोकड़ी मोड़ के पास एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर दिया। रेत से भरे ट्रैक्टर की चपेट में आने से चार वर्षीय मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जिस घर में रक्षाबंधन की खुशियां होनी थीं, वहां अब मातम पसरा है। मासूम परिवार के इस असहनीय दुख के…
राखी बांधने में ग्रहण का कोई व्यवधान नहीं, 27 अगस्त को ही समाप्त हो चुकी भद्रा : सतीश शर्मा जी महाराज कुरूद। रक्षाबंधन पर्व को लेकर चंद्रग्रहण के संबंध में सोशल मीडिया और जनमानस में फैल रही भ्रांतियों के बीच तहसील ब्राह्मण समाज कुरूद के उपाध्यक्ष एवं भागवताचार्य सतीश शर्मा जी महाराज, ग्राम नारी ने श्रद्धालुओं से भ्रमित न होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 28 अगस्त 2026 को होने वाला आंशिक चंद्रग्रहण भारतवर्ष में दिखाई ही नहीं देगा, इसलिए भारत में रक्षाबंधन पर्व के पालन पर चंद्रग्रहण का कोई प्रत्यक्ष प्रभाव नहीं है। उपलब्ध खगोलीय विवरण…
२४ अगस्त, जन्मदिवस विशेष: व्यक्तित्व और कृतित्व पर एक साहित्यिक लेख : सतीश शर्मा मोहन कंसारी : जनजीवन से उठी एक सशक्त काव्य-ध्वनि छत्तीसगढ़ की मिट्टी से उपजी लोकगंध और जीवन-संघर्ष से तपकर निखरी संवेदना जब शब्दों में ढलती है, तो वह केवल कविता नहीं रहती, बल्कि समाज का दर्पण और युग की आवाज़ बन जाती है। ऐसे ही संवेदनशील और जन-जीवन से जुड़े कवि हैं मोहन कंसारी, जिनका जन्म 24 अगस्त 1981 को धमतरी जिले के ग्राम नारी में हुआ। पारिवारिक पृष्ठभूमि और जीवन-संघर्ष कवि मोहन कंसारी साधारण कृषक-परिवार से आते हैं। पिता श्री भगतराम कंसारी और माता स्वर्गीय…
@विशेष समाचार, संपादक सतीश शर्मा, छत्तीसगढ़ लोकदर्शन लाखों की लागत से बने मिनी स्टेडियम को तोड़कर व्यावसायिक परिसर बनाने की तैयारी का आरोप, खिलाड़ियों में आक्रोश; सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं का अभ्यास मैदान भी बदहाल @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरूद। जिस गांव के युवा खेल और देशसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का सपना देख रहे हैं, वहां खेल सुविधाओं को लेकर व्यवस्था की उदासीनता अब युवाओं के आक्रोश का कारण बनती जा रही है। ग्राम नारी में लाखों रुपये की लागत से निर्मित मिनी स्टेडियम को तोड़कर वहां व्यावसायिक परिसर बनाए जाने की तैयारी की बात सामने आने…
सावन झूला पर्व में उमड़ी श्रद्धा, श्रीमद्भागवत कथा में हुआ परीक्षित जन्म का मार्मिक वर्णन @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। छत्तीसगढ़ के प्रयाग तीर्थ के रूप में प्रसिद्ध राजिम स्थित श्री राजीव लोचन मंदिर में इन दिनों सावन झूला पर्व की भव्य धार्मिक छटा देखने को मिल रही है। पर्व के तृतीय दिवस नाग पंचमी के अवसर पर भगवान श्री हरि राजीव लोचन का कालिया नाग मर्दन स्वरूप में विशेष श्रृंगार किया गया। भगवान की मनमोहक झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। नाग पंचमी के पावन अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण और अधिक भक्तिमय हो गया। भगवान श्रीकृष्ण के…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा/गोबरा नवापारा। गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोठ में मंगलवार शाम एक हृदयविदारक हादसे में 80 वर्षीय किसान सामोधी राम साहू की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सामोधी राम साहू अपने खेत में काम करने गए थे। शाम करीब 4 बजे वे बोर का स्टार्टर चालू कर रहे थे, तभी अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गए और खेत में ही…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। पत्नी के चरित्र पर संदेह को लेकर हुए विवाद ने ऐसा हिंसक रूप ले लिया कि एक पति ने अपनी ही पत्नी पर हंसिए से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, कुम्हारी के महामाया पारा स्थित दुर्गा मंच के पास रहने वाले 25 वर्षीय घनश्याम यादव और उसकी 22 वर्षीय पत्नी दुर्गा यादव के बीच रविवार सुबह करीब 9:30…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, धमतरी/कुरूद। करीब दस दिनों तक पूरे जिले में सनसनी फैलाने वाले नारी महानदी पुल हत्याकांड का धमतरी पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस की वैज्ञानिक जांच, तकनीकी साक्ष्यों और सैकड़ों CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद 27 वर्षीय नीरज साहू की हत्या के मामले में 21 वर्षीय बिरेंद्र कुमार साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई 2026 को नारी महानदी पुल पर मुख्य मार्ग में नीरज साहू (निवासी कुण्डेल) का शव खून से लथपथ हालत में मिला था। मृतक के गले और माथे पर गंभीर चोटों…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, धमतरी। जिले की कई ग्राम पंचायतों में सोलर सिस्टम लगाने के नाम पर कथित ठगी का मामला सामने आया है। कई सरपंचों ने आरोप लगाया है कि खुद को इंडोसोलर प्राइवेट लिमिटेड का प्रतिनिधि बताने वाले तीन लोगों ने रियायती दर पर सोलर सिस्टम उपलब्ध कराने का झांसा देकर अग्रिम राशि वसूल ली और बाद में संपर्क से बाहर हो गए। सरपंचों के अनुसार, आरोपित कंपनी के नाम से छपे ऑर्डर फॉर्म का उपयोग कर रहे थे, जिस पर ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) का पता और GSTIN भी अंकित था। इसी आधार पर उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों का विश्वास…
Contact US
सतीश शर्मा
Editor in Chief
Mobile: 9893664533
Email: [email protected]
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663
Important Pages
- List Item #1
- List Item #2
- List Item #3
Follow for more
Disclaimer
समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।
© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.