Author: www.cglokdarshan.com

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरूद। धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड अंतर्गत ग्राम सिवनी कला में सड़क निर्माण कार्य के दौरान हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। सड़क निर्माण में लगी ग्रेडर मशीन की चपेट में आने से 52 वर्षीय देवकी बाई साहू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और आक्रोशित लोगों ने संबंधित ग्रेडर वाहन में आग लगा दी। वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण कुरूद थाने पहुंच गए, जहां देर तक हंगामे और विरोध प्रदर्शन की स्थिति बनी रही। पूरे गांव में तनावपूर्ण माहौल के बीच अतिरिक्त…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, धमतरी। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जल संसाधन विभाग के एक कर्मचारी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है और कई लंबित मामलों की भी जांच की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, रुद्री स्थित जल संसाधन विभाग के विद्युत यांत्रिकी भारी संयंत्र संभाग में पदस्थ प्रोग्रेस मैन लकेश्वर साहू को विभागीय स्तर पर लिपिकीय कार्यों के साथ कर्मचारियों की ग्रेच्युटी भुगतान शाखा की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी। आरोप है कि…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरुद। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन कुरूद के ब्लॉक अध्यक्ष लुकेश राम साहू ने विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए संचालित VSK App में लगातार आ रही तकनीकी समस्याओं पर गहरी चिंता व्यक्त की है। फेडरेशन के अनुसार VSK App में ID Mismatch, Mobile Mismatch, Login Failure, अत्यधिक Loading Time, लोकेशन संबंधी त्रुटियां तथा विद्यालय परिसर में चेक-इन करने के बावजूद 2 से 5 किलोमीटर दूर की लोकेशन प्रदर्शित होने जैसी समस्याओं के कारण शिक्षकों को उपस्थिति दर्ज कराने में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद विभाग द्वारा उपस्थिति दर्ज…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था से जुड़े एक बड़े बदलाव के तहत राज्यभर की शाला विकास एवं प्रबंधन समितियों (SMDC) को भंग कर नई स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (SMC) गठित करने का निर्णय लिया गया है। नई व्यवस्था में राजनीतिक नियुक्तियों की परंपरा समाप्त कर दी गई है और समिति की कमान सीधे अभिभावकों को सौंपी जाएगी। नई गाइडलाइन के अनुसार समिति के कुल सदस्यों में 75 प्रतिशत माता-पिता या अभिभावक होंगे, जबकि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पद भी अभिभावकों के बीच से चुने जाएंगे। इससे अब स्थानीय नेताओं, विधायकों या राजनीतिक हस्तक्षेप की भूमिका लगभग…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरूद। शासन द्वारा मानसून अवधि में खनन एवं रेत भंडारण पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद ग्राम पंचायत संकरी में खुलेआम रेत का विशाल भंडारण किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि संचालक देवेंद्र साहू द्वारा खनिज, पर्यावरण एवं श्रम कानूनों की अनदेखी करते हुए बड़े पैमाने पर रेत का भंडारण किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार भंडारण स्थल पर न तो वैध परिवहन आदेश प्रदर्शित किया गया है और न ही रॉयल्टी संबंधी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध हैं। वहीं निर्धारित मापदंडों से अधिक मात्रा में रेत संग्रहित किए जाने की भी चर्चा है।…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरूद। प्रदेश में सुशासन और प्रशासनिक पारदर्शिता के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। कुरूद विकासखंड के ग्राम पंचायत संकरी में सरकारी भूमि पर खुलेआम अवैध रूप से रेत का भंडारण किए जाने का मामला सामने आया है, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली और विभागीय निगरानी पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग गए हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार ग्राम संकरी में सरकारी जमीन पर कब्जा कर बड़ी मात्रा में रेत का भंडारण किया गया है। आरोप है कि यह कार्य स्थानीय भाजपा नेता योगेश साहू द्वारा किया जा रहा है। हैरानी की…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर/अभनपुर। जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में बीमा धारकों के अधिकारों को मजबूत करते हुए यूनाइटेड इंश्योरेंस कंपनी को आदर्श राइस मिल को ₹1,03,31,953 का बीमा क्लेम भुगतान करने का आदेश दिया है। आयोग ने स्पष्ट किया कि बीमा कंपनियां पर्याप्त साक्ष्यों के बावजूद मनमाने ढंग से दावा खारिज नहीं कर सकतीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभनपुर विकासखंड के ग्राम झांकी स्थित आदर्श राइस मिल के संचालकों अविचल अग्रवाल एवं आदर्श अग्रवाल ने अगस्त 2022 में अपनी राइस मिल का बीमा कराया था। 30 सितंबर 2022 को आए तेज तूफान एवं भारी बारिश के कारण…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरूद। ग्राम दर्रा में सामाजिक और पर्यावरणीय चेतना को मजबूत करने की दिशा में “राष्ट्र चेतना हिन्दू युवा मंच दर्रा” द्वारा लगातार जनसेवा और पर्यावरण संरक्षण के कार्य किए जा रहे हैं। संगठन के युवाओं ने मिलकर वृक्ष संरक्षण, पुराने पेड़ों की देखभाल, चबूतरा मरम्मत एवं निर्माण, नए पौधारोपण, पौधों में ट्री गार्ड लगाने तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाने जैसे सराहनीय कार्यों को निरंतर अंजाम दिया है। संगठन के युवाओं का कहना है कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी है। गांव में हरियाली बढ़ाने और लोगों को प्रकृति…

Read More

गर्मी के दिनों में पक्षियों के लिए सकोरों में दाना व पानी रख विद्यार्थी परिषद ने दिया सेवार्थ का संदेश @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन,  नवापारा राजिम। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई, गोबरा नवापारा के द्वारा इस भीषण चिलचिलाती गर्मी में पक्षियों के लिए जल प्रबंधन हेतु “हमर चिरई, हमर चिन्हारी” के तहत सकोरा अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत सकोरों को गोबरा नवापारा के विद्यालयों व महाविद्यालयों में लगाकर उनमें पक्षियों के लिए दाना व पानी रखा गया। गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और पशु पक्षियों को पानी की किल्लत शुरू होने लगी है। इसी समस्या को देखते हुए, अभाविप…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरूद। नगर के विकास में एक बड़ा अध्याय जुड़ गया है, जहां 11 करोड़ 85 लाख रुपये की जल आवर्धन योजना को स्वीकृति मिलने के साथ ही पेयजल संकट के स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाया गया है। इस महत्वपूर्ण योजना के केंद्र में नगर पालिका परिषद कुरूद की अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर की सक्रिय पहल और नेतृत्व विशेष रूप से उभरकर सामने आया है। कुरूद नगर की “लाइफलाइन” कही जा रही इस योजना के तहत गंगरेल बांध के बड़े केनाल से शहर, केन्द्रीय विद्यालय और कृषि महाविद्यालय तक निरंतर जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही,…

Read More