Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: www.cglokdarshan.com
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। 14जनवरी बुधवार को अपराह्न 3 बजकर 5मिनट पर सूर्य ने धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश कर लिया है, अब सूर्य नारायण उत्तरायण हो गए हैं, ज्योतिष भूषण पण्डित ब्रह्मदत्त शास्त्री ने कहा कि इस बार बड़ा अद्भुत संयोग बना कि मकर संक्रांति षट्तिल एकादशी के दिन पड़ी, इसलिए आम आस्थावान लोग असमंजस में भी रहे कि एकादशी के दिन खिचड़ी आदि का दान कैसे करें, पर समाज के बुजुर्गों और विद्वानों ने समाधान दिया कि तिल, तिल से बनी मिठाइयां, गुड़, कम्बल एवं अन्यान्य खाद्य वस्तुओं का दान भी दिया जा…
संवादाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। ग्राम पटेवा में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 12 जनवरी सोमवार को पंचकोशी यात्रा का प्रथम पड़ाव पटेवा के पटेश्वर नाथ महादेव से यात्रा प्रारंभ हुआ वहीं द्वितीय पड़ाव चंपारण के चम्पेश्वर नाथ महादेव,तृतीय पड़ाव बम्हनी के ब्रम्णेश्वर नाथ महादेव,चतुर्थ पड़ाव फिंगेश्वर के फणिकेश्वर नाथ महादेव, पंचम पड़ाव कोपरा के कोपेश्वर नाथ महादेव और अंतिम पड़ाव त्रिवेणी संगम पर स्थित राजिम के कुलेश्वरनाथ महादेव का दर्शन कर श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ण करने पदयात्रा करते हैं। पंचकोशी धाम यात्रा में आए श्रद्धालुओं को परदेसी राम साहू, पुलिसवारी साहू,कुशल साहू एवं समस्त परिवार के द्वारा सभी…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। अंचल के प्रसिद्ध श्री राजीव लोचन मंदिर के प्रांगण में 14 जनवरी को दोपहर 3 से 6 बजे तक मकर संक्रांति के पावन पर्व पर अंतरराष्ट्रीय गायक डॉ सुरेश ठाकुर का भजन संध्या का आयोजन होने जा रहा है। इस अवसर पर रायपुर के एलबम सिंगर सुश्री कोनिका ठाकुर एवं सुमित ठाकुर का मधुर एवं भावपूर्ण गायन होगा। तबले पर प्रमोद ठाकुर संगत करेंगे। यह भजन संध्या शास्त्री संगीत प्रेमियों एवं भक्तों के लिए एक विशेष आध्यात्मिक एवं सांगीतिक अनुभूति प्रदान करेगी । मंदिर ट्रस्ट कमेटी के प्रबंधक पुरुषोत्तम मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। धान खरीदी व्यवस्था में सामने आए करीब 7 करोड़ रुपये के धान घोटाले ने जिले की सियासत में भूचाल ला दिया है। आम आदमी पार्टी ने इस पूरे मामले को सरकारी संरक्षण में हुआ सुनियोजित भ्रष्टाचार बताते हुए सरकार और जिम्मेदार अधिकारियों पर तीखा प्रहार किया है। पार्टी का आरोप है कि किसानों के खून-पसीने की कमाई को “चूहे और सूखत” जैसे बहानों के पीछे छिपाने की कोशिश की जा रही है। हजारों क्विंटल धान गायब, यह लापरवाही नहीं—भ्रष्टाचार है आम आदमी पार्टी के ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहन चक्रधारी ने स्पष्ट शब्दों में…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। राष्ट्रीय आई टी सेल प्रभारी कर्मचारी संगठन एवं सदस्य प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने नववर्ष पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को बधाई दी व अपने संगठन व कर्मचारियों की मांग उन तक पहुंचाई। दिल्ली प्रवास के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय व केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू से मिलकर कर्मचारियों एवं शिक्षकों की मांगो को प्रमुखता से रखा एवं ईश्वरीय सौगात भेंट कर नववर्ष की शुभकामना दी ।इस अवसर पर पुरानी पेंशन बहाली संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं शालेय शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र दुबे जी भी उपस्थित थे। मुख्य मांगो में …
संवाददाता तुकाराम कंसारी दवा और सर्जरी के भय के बीच नवापारा में उभरी प्राकृतिक चिकित्सा की नई उम्मीद @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा–राजिम। बढ़ती दवाइयों की निर्भरता और सर्जरी के भय से जूझते समाज के लिए गोबरा नवापारा में आयोजित अर्धनारीश्वर दवा रहित चिकित्सा शिविर आशा की किरण बनकर सामने आया। सालासर सुन्दरकाण्ड हनुमान चालीसा जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय शिविर में सैकड़ों लोगों ने बिना दवा उपचार का लाभ उठाया। पहले दिन 117, दो दिनों में 300 से अधिक मरीजों को लाभ छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित इस अर्धनारीश्वर मेडिकल वेलनेस न्यूरोपैथी शिविर में पहले ही दिन 117 मरीजों…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरुद। समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से ग्राम गुदगुदा में पारंपरिक मड़ई मेला महोत्सव का आयोजन 21 जनवरी, बुधवार को किया जा रहा है। यह मेला क्षेत्र की लोकसंस्कृति, आस्था और सामूहिक सहभागिता का जीवंत प्रतीक माना जाता है। मेला महोत्सव के अंतर्गत रात्रिकालीन मनोरंजन के लिए जय हरदेलाल बाबा लोक कला मंच द्वारा छत्तीसगढ़ी नाचा पार्टी का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह लोकनाट्य दल ग्राम घिना, अर्जुन्दा (जिला बालोद) से आमंत्रित किया गया है, जो अपनी सशक्त लोक प्रस्तुति के लिए प्रसिद्ध है। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु ग्राम विकास समिति एवं समस्त ग्रामवासी पूरी निष्ठा और…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम।भारत की सनातन संस्कृति, अखंड आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक गुजरात स्थित भगवान श्री सोमनाथ मंदिर पर इतिहास में लगभग 17 बार विदेशी आक्रांताओं द्वारा आक्रमण और लूट की गई। बार-बार मंदिर को ध्वस्त करने के प्रयास हुए, शिवलिंग को खंडित किया गया, लेकिन हर बार यह मंदिर पहले से अधिक गौरव, श्रद्धा और आत्मसम्मान के साथ पुनः खड़ा हुआ। यह सोमनाथ की ही नहीं, बल्कि भारत की अदम्य आस्था और सनातन चेतना की विजयगाथा है। सोमनाथ मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना, राष्ट्र की आत्मा और अटूट स्वाभिमान…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। चम्पेश्वर महादेव की पावन नगरी एवं अखंड भूमंडलाचार्य वल्लभाचार्य जी की प्राकट्य स्थली पंचकोशी तीर्थ चंपारण में समाजसेवा की एक प्रेरक मिसाल देखने को मिली। संस्कार वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा चंपारण–लखना रोड में संचालित दिव्यांग जनों की संस्था में गत दिनों गोबरा नवापारा पुलिस थाना एवं चंपारण पुलिस चौकी का स्टाफ पहुंचा। इस अवसर पर थाना प्रभारी श्री दीपेश जायसवाल ने संस्था में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों से आत्मीयता के साथ मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पुलिस स्टाफ द्वारा बच्चों को नए वस्त्र एवं गर्म कपड़े भी प्रदान…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। समीपस्थ ग्राम पटेवा में आज 11 जनवरी, रविवार को समस्त ग्रामवासियों एवं ग्राम पंचायत पटेवा के तत्वावधान में भव्य मड़ई मेला का आयोजन किया गया है। मड़ई पर्व को लेकर गांव में उत्साह और उल्लास का वातावरण बना हुआ है। सरपंच प्रतिनिधि यशवंत मंडल एवं आयोजक समिति ने बताया कि मड़ई के पावन अवसर पर रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक कला संस्था चंद्र भूषण वर्मा कृत महतारी लोक कला मंच, खरोरा (रायपुर) अपनी मनमोहक प्रस्तुति देगी। लोकगीत, लोकनृत्य एवं पारंपरिक छत्तीसगढ़ी कला के माध्यम से दर्शकों…
Contact US
सतीश शर्मा
Editor in Chief
Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663
Important Pages
- List Item #1
- List Item #2
- List Item #3
Follow for more
Disclaimer
समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।
© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.