Author: www.cglokdarshan.com

संवाददाता तुकाराम कंसारी  @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। नववर्ष 2026 के स्वागत को लेकर धर्मनगरी राजिम में श्रद्धालुओं की आवाजाही अभी से तेज हो गई है। बीते रविवार को सुबह से शाम तक करीब 15 हजार से अधिक श्रद्धालु राजिम पहुंचे, जबकि प्रतिदिन पर्यटकों और भक्तों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अनुमान है कि 1 जनवरी को श्रद्धालुओं की संख्या एक लाख के आंकड़े को पार कर सकती है। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी मंदिर परिसरों और घाटों पर भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए लंबी कतारों में लगना पड़ सकता है। श्री…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी  @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। नगर के शीतलापारा वार्ड क्रमांक 20-21 में संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की 269वीं जयंती आज बुधवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। आयोजन को लेकर समाजजनों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 4 बजे मोहल्ले के सामाजिकजनों द्वारा पालो चढ़ाने एवं गुरु गद्दी की पूजा-अर्चना से होगी। इसके पश्चात शाम 6 बजे से अतिथि सत्कार समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी संजय साहू विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका उपाध्यक्ष भूपेंद्र…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। स्थानीय कृषि उपज मंडी समिति, नवापारा (जिला रायपुर) में सहायक ग्रेड–03 के पद पर पदस्थ तथा अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री इन्द्र कुमार साहू के कार्यालय में कार्यालय प्रभारी के रूप में सेवाएं दे रहे डॉ. शरद चोपकर को एक और बड़ी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि प्राप्त हुई है। शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके निरंतर और उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए समता साहित्य अकादमी, भारत द्वारा आयोजित राष्ट्रीय समता साहित्य साहित्यकार सम्मेलन में उन्हें ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अंतरराष्ट्रीय अवार्ड–2025’ से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान 27 दिसंबर 2025 को…

Read More

58वें प्रांत अधिवेशन में नई कार्यकारिणी की घोषणा @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) का 58वां छत्तीसगढ़ प्रांत अधिवेशन कला मंदिर, सिविक सेंटर, भिलाई (दुर्ग) में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अधिवेशन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विकास पाण्डेय द्वारा सत्र 2025–26 के लिए संगठन की नवीन प्रांत कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस अवसर पर अभाविप इकाई गोबरा नवापारा के सक्रिय कार्यकर्ता दीपक साहू को एक बार फिर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दायित्व सौंपा गया। उनकी पुनर्नियुक्ति की खबर मिलते ही नगर सहित संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। नवापारा नगर के रायपुर रोड स्थित गुलाब गार्डन में मातृशक्तियों द्वारा शौर्य समृद्धि शाखा एवं कुटुंब प्रबोधन का आयोजन प्रदेश महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य योगिता सिन्हा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में नपा अध्यक्ष ओमकुमारी-संजय साहू उपस्थित रही। उपस्थित मातृ शक्तियों द्वारा भारत माता एवं तुलसी की पूजा अर्चना कर शाखा आरंभ की गई। महिलाओं द्वारा हनुमान चालीसा पाठ एवं कई रोचक ज्ञानवर्धक खेल का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य योगिता सिन्हा ने कहा कि राष्ट्र निर्माण एवं विकास में…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी  @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा-राजिम। नवापारा की पावन धरा पर बस्ती क्रमांक 03, बढ़ईपारा में हिन्दू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा और चेतना प्रदान करने हेतु हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति द्वारा विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु, धर्मप्रेमी एवं समाजजन उपस्थित रहे, जिन्होंने सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने तथा सनातन धर्म की रक्षा का सामूहिक संकल्प लिया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिन्दू समाज को संगठित करना तथा सनातन धर्म के समक्ष उपस्थित चुनौतियों का सामना करने हेतु समाज को जागरूक और सशक्त बनाना रहा। भजन-चालीसा से हुआ शुभारंभ कार्यक्रम…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। सालासर सुंदरकांड हनुमान चालीसा जनकल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीराम कथा में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। अयोध्या से पधारे श्रीराम कथा के सुप्रसिद्ध प्रवक्ता परम पूज्य प्रशांत जी महाराज के मुखारविंद से भक्त केवट की पावन कथा एवं भरत चरित्र का भावपूर्ण वर्णन हुआ, जिसे सुनकर श्रोता भावविभोर हो उठे। केवट की भक्ति ने पाया मोक्ष का वरदान महाराज जी ने श्रीराम के वनगमन प्रसंग का विस्तार से वर्णन करते हुए बताया कि भगवान अयोध्या से निकलकर तमसा तट पर रुके और आगे श्रृंगवेरपुर पहुँचे, जहाँ उनके मित्र निषादराज गुह…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरुद। ग्राम नारी के प्रतिष्ठित और समाजसेवी नागरिक स्व. लखन लाल साहू (79 वर्ष) ने नेत्रदान कर मानवता और परोपकार का ऐसा उज्ज्वल उदाहरण प्रस्तुत किया है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। जीवन के बाद भी किसी को रोशनी देने का उनका संकल्प, समाज में सेवा और संवेदनशीलता की मिसाल बन गया है। ज्ञात हो कि स्व. लखन लाल साहू ने अपने जीवनकाल में ही नेत्रदान का संकल्प लिया था। उनके निधन के पश्चात उनके परिजनों ने इस पुण्य संकल्प को पूरी निष्ठा के साथ निभाते हुए चिकित्सकों को बुलाकर मरणोपरांत नेत्रदान कराया। उनके इस…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। हिंदी साहित्य की दुनिया आज एक अत्यंत संवेदनशील, मौलिक और प्रयोगधर्मी रचनाकार से वंचित हो गई। ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल (89 वर्ष) का मंगलवार को रायपुर स्थित एम्स में निधन हो गया। सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें 2 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वे वेंटिलेटर पर ऑक्सीजन सपोर्ट में थे। लंबे उपचार के बावजूद उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही साहित्य, कला, संस्कृति और अकादमिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। देशभर के लेखकों, कवियों, साहित्यिक संस्थाओं और पाठकों…

Read More

लोकतंत्र की सुरक्षा और स्वस्थ राजनीति का लिया गया संकल्प @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरूद। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय कुरूद में SIR प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय चरण अभियान का आयोजन उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ नेताओं का वंदन-अभिनंदन करते हुए लोकतंत्र की सुरक्षा और भारत माता की सेवा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि SIR अभियान के माध्यम से शासन-प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करना आवश्यक है, ताकि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा हो सके और किसी भी गैर-नागरिक द्वारा अधिकारों का हनन…

Read More