Author: www.cglokdarshan.com

संवाददाता तुकाराम कंसारी  @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। नगर के युवा भाजपा नेता किशोर देवांगन के भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश मंत्री पद पर नियुक्त होने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार सुबह नवापारा राज देवांगन समाज के पदाधिकारी उनके निवास पहुँचे और पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि नवापारा राज देवांगन समाज के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि समाज का एक युवा सदस्य सत्ताधारी दल की प्रदेश स्तरीय राजनीतिक इकाई में महत्वपूर्ण दायित्व पर नियुक्त हुआ है। किशोर देवांगन…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। शहर के वार्ड क्रमांक 16, सोमवारी बाजार के पास स्थित शासकीय उचित मूल्य की राशन दुकान का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक इंद्र कुमार साहू के करकमलों से विधिवत पूजा-पाठ एवं फीता काटकर किया गया। राशन दुकान के खुलने से वार्डवासियों में हर्ष का माहौल देखा गया। इस अवसर पर विधायक श्री साहू ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचे, इसी उद्देश्य से इस राशन दुकान की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि अब आसपास के नागरिकों को राशन के…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी  पंडित सुंदरलाल शर्मा जयंती पर साहित्य का भव्य उत्सव, विधायक व जिला पंचायत अध्यक्ष होंगे शामिल @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं सामाजिक जागरण के पुरोधा पंडित सुंदरलाल शर्मा की जयंती के अवसर पर 21 दिसंबर, रविवार को राजिम में राज्य स्तरीय काव्य पाठ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन त्रिवेणी संगम साहित्य समिति, राजिम नवापारा (जिला गरियाबंद) के तत्वावधान में साहू समाज छात्रावास भवन, राजिम में बड़े ही गरिमामय वातावरण में संपन्न होगा। कार्यक्रम के प्रथम चरण में प्रातः 10 बजे नगर के हृदय स्थल स्थित पंडित सुंदरलाल शर्मा जी की प्रतिमा…

Read More

संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की सराहनीय पहल @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। मानव सेवा के संकल्प को साकार करते हुए नवापारा राजिम अंचल की सामाजिक संस्था संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन, गोबरा नवापारा ब्रांच के तत्वावधान में 21 दिसंबर 2025, रविवार को विशाल रक्तदान शिविर एवं निरंकारी प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय गंज रोड स्थित सिंधी गुरुद्वारा परिसर में किया जाएगा। इस अवसर पर बाल निरंकारियों द्वारा तैयार की गई पेंटिंग्स की विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिनके माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण तथा सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जन-जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। प्रदर्शनी बच्चों…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी तीन राइस मिलों से 525 क्विंटल से अधिक धान जब्त @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, अभनपुर/नवापारा राजिम। धान के अवैध भंडारण पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन राइस मिलों से 525 क्विंटल से अधिक धान जब्त किया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य विभाग एवं मंडी निरीक्षक की संयुक्त टीम ने बुधवार को अचानक दबिश देकर मिलों में रखे अवैध स्टॉक का भंडाफोड़ किया। टीम को सतनाम इंडस्ट्रीज पारागांव में 212.80 क्विंटल, श्री मोहिनी एग्रोटेक नवापारा में 244.80 क्विंटल और आदर्श राइस मिल अभनपुर में 68 क्विंटल अतिरिक्त धान अवैध भंडारित मिला। अधिकारियों ने मौके…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी  संस्कार वेलफेयर फाउंडेशन छत्तीसगढ़ का सराहनीय प्रयास @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा-राजिम/ पाटन। दिव्यांग जनों की संस्था संस्कार वेलफेयर फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा बच्चों में नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शासकीय एवं निजी स्कूलों में लगातार प्रेरणा पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, महुदा (पाटन) में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान वीडियो एवं संवाद माध्यम से बच्चों को शिक्षा का महत्व, नशे के दुष्परिणाम, परिवार एवं समाज के प्रति कर्तव्य, राष्ट्रभक्ति तथा जीवन…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा-राजिम। कृषि उपज मंडी समिति, नवापारा (जिला रायपुर) में सहायक ग्रेड-03 पद पर पदस्थ एवं अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री इन्द्र कुमार साहू के कार्यालय में कार्यालय प्रभारी के रूप में सेवाएं दे रहे डॉ. शरद चोपकर को एक और राष्ट्रीय गौरव प्राप्त होने जा रहा है। शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए समता दलित साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित 41वें राष्ट्रीय दलित साहित्यकार सम्मेलन में उन्हें ‘भगवान बुद्ध नेशनल अवार्ड 2025’ से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 12 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली स्थित पंचशील आश्रम में प्रदान…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी  @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) इकाई गोबरा-नवापारा द्वारा संविधान निर्माता, मानवाधिकारों के पुरोधा एवं राष्ट्रनायक डॉ. भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में श्रद्धा के साथ मनाया गया। चंपारण चौक स्थित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारा स्थापित करने के राष्ट्रधर्म को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने केवल वंचित वर्गों की ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति के समान अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष…

Read More

युवा नेतृत्व को मिली नई जिम्मेदारी, सामाजिक विकास में अग्रसर रहने का संकल्प @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। रविवार, दिनांक 7 दिसंबर 2025 को नगर साहू समाज परिक्षेत्र नवापारा के नगर परिसर में आयोजित एक समारोह में युवा प्रकोष्ठ के संगठन का विस्तार किया गया। इस दौरान, युवा प्रकोष्ठ नगर साहू समाज परिक्षेत्र नवापारा के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र साहू जी ने सर्वसम्मति से श्री प्रतीक साहू जी को युवा प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया। यह महत्वपूर्ण दायित्व वरिष्ठ सामाजिक पदाधिकारियों की सर्वमान्य अनुशंसा पर सौंपा गया है। अनुशंसा करने वालों में नवापारा परिक्षेत्र के अध्यक्ष श्री रमेश साहू जी (वरिष्ठ समाज…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी  @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा/अभनपुर। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जिला रायपुर के मार्गदर्शन में संचालित अभनपुर के निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण केंद्र से तैयार होकर भारतीय थल सेना में अग्निवीर के रूप में चयनित हुए जुड़वा भाई झम्मन और झामेश्वर तारक का शनिवार को नगर व ग्रामवासियों ने जोशीला स्वागत किया। आर्टी सेंटर हैदराबाद में प्रशिक्षण पूर्ण कर 6 दिसंबर 2025 को दोनों वीर जब रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे, तो हवलदार राकेश कुमार सोनी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। डीजे के साथ हुआ गौरव यात्रा का आयोजन रायपुर से कोलर चौक और वहां से उनके गृहग्राम सारखी…

Read More