Author: www.cglokdarshan.com

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, धमतरी/मगरलोड। मगरलोड शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाले में वर्षों से जमे फर्जीवाड़े की दीवार आखिरकार गिरा दी गई। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) के सख्त आदेश पर फर्जी नियुक्ति के आधार पर पदोन्नत हुए 8 प्रधानपाठकों को उनके-उनके स्कूलों से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। इस कार्रवाई से जिले के शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। इन स्कूलों के प्रधानपाठकों पर गिरी गाज जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल ने पुष्टि की कि निम्नलिखित शासकीय प्राथमिक शालाओं में पदस्थ प्रधानपाठकों की सेवाएं समाप्त की गई हैं— हरिशंकर साहू, शासकीय प्राथमिक शाला चटरीजाहरा, विकासखंड नगरी पुनम सीनयानी, शासकीय प्राथमिक शाला…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। राजिम भक्तिन माता जयंती समारोह के पावन अवसर पर राजिम नगर उस समय राजनीतिक और सामाजिक गरिमा का साक्षी बना, जब प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू सहित अनेक वरिष्ठ विधायक राजिम पहुंचे। इस अवसर पर सभी अतिथिगण राजिम विधायक श्री रोहित साहू के निवास पहुंचे, जहां विधायक रोहित साहू एवं उनके परिजनों द्वारा सभी नेताओं का भव्य, पारंपरिक और आत्मीय स्वागत किया गया। विधायक रोहित साहू के निवास पर आयोजित इस गरिमामय मिलन समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। सेठ फूलचंद अग्रवाल स्मृति महाविद्यालय, नवापारा (राजिम) के लिए यह गौरवपूर्ण क्षण है कि महाविद्यालय के बी.एड. विभाग के छात्र राहुल पटेल का चयन अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता आंध्रप्रदेश के तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु) में आयोजित की जाएगी, जिसमें राहुल पटेल पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। महाविद्यालय के खेल अधिकारी शिव कुमार पाण्डेय ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिनों पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के आदेशानुसार शासकीय विज्ञान महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। नशे के अवैध कारोबार पर करारा प्रहार करते हुए गोबरा नवापारा पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। थाना क्षेत्र अंतर्गत दुलना तिराहा के पास पुलिस ने चिट्टा (हेरोईन) की तस्करी करते हुए 02 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 06 ग्राम 13 मिलीग्राम चिट्टा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹45,000 बताई जा रही है, जप्त की गई है। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश में नशे के विरुद्ध चलाए…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरूद। जनपद पंचायत कुरूद के ग्राम सिर्री में पिछले दो महीनों से अवैध मुरम खनन का कार्य खुलेआम जारी है, लेकिन संबंधित विभागों की चुप्पी अब कई सवाल खड़े कर रही है। गांव के अलग-अलग हिस्सों में कभी सरकारी जमीन तो कभी खेत बनाने के नाम पर ग्रामीणों की निजी भूमि को पांच फीट से भी अधिक गहराई तक खोदा जा रहा है और निकाली गई मुरम को बेधड़क बाहर भेजा जा रहा है। यह पूरा कार्य खनिज विभाग की अनुमति और ट्रांजिट पास के बिना संचालित किया जा रहा है, जो सीधे-सीधे कानून का उल्लंघन है। अवैध…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन रायपुर/कुरूद। कुरूद क्षेत्र के राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं स्वर्ण पदक विजेता नरेन्द्र कुमार का आज कुरूद नगरवासियों द्वारा साँधा चौक, कुरूद में भव्य एवं जोशीला स्वागत किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर अपने पार्षदगणों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहीं। यह पल कुरूद नगर सहित पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय रहा। नेपाल में आयोजित बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता में नरेन्द्र कुमार ने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से न केवल कुरूद नगर, बल्कि पूरे क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन हुआ है। नगरवासियों ने इसे…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर/दंतेवाड़ा-बीजापुर।छत्तीसगढ़ की सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) एक बड़े भ्रष्टाचार के घेरे में है। दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों में गरीबों के हक का राशन—घटिया और सड़ा-गला चावल—बांटे जाने से सरकारी दावों की पोल खुल गई है। गीदम वेयरहाउस में जमा चावल की बदहाली ने न सिर्फ खाद्य आपूर्ति तंत्र को कटघरे में खड़ा किया है, बल्कि हजारों परिवारों की सेहत को सीधे खतरे में डाल दिया है। बोरियों से ‘चावल’ नहीं, निकल रहे ढेले खराब स्टॉक की पुष्टि होते ही प्रशासन ने धमतरी से विशेष ग्रेडिंग-सफाई मशीनें मंगवाईं। सफाई के दौरान चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई—बोरियों से अनाज की…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा-राजिम। सामाजिक सरोकार और सेवा भावना का परिचय देते हुए श्री सालासर सुंदरकाण्ड हनुमान चालीसा जनकल्याण समिति द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी अत्यंत निर्धन परिवार की 11 बेटियों का सामूहिक आदर्श विवाह भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है। समिति के संस्थापक राजू काबरा, अध्यक्ष धर्म साहू, विवाह संयोजक रूपेंद्र चंद्राकर एवं ब्रह्मानंद साहू ने बताया कि विवाह हेतु चयनित 11 बेटियों में— 5 गोबरा नवापारा, 1 राजिम, 1 पटेवा, 1 पारागांव, 1 नवागांव तथा 2 करेली बड़ी की बेटियां शामिल हैं। राधाकृष्ण मंदिर में वैदिक रीति से विवाह सामूहिक विवाह समारोह…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। विगत दिनों दुर्ग में आयोजित ऑल इंडिया नेशनल लेवल डांस प्रतियोगिता में फ्लेम्स डांस स्टूडियो, नवापारा के कलाकारों ने सेमी-क्लासिकल नृत्य में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों में स्टूडियो के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किए। माइनर कैटेगरी में एम. लुक्तिका शनमुखी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। जूनियर कैटेगरी में ऐश्वर्या साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर कैटेगरी में मुक्तांजलि साहू ने प्रभावशाली प्रस्तुति देकर निर्णायकों को प्रभावित किया। इन सभी कलाकारों को नृत्य का प्रशिक्षण देने वाले गुरु गिरधर साहू के कुशल मार्गदर्शन में यह सफलता…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक एवं छत्तीसगढ़ ब्रह्मचर्य आश्रम के संस्थापक पंडित सुंदरलाल शर्मा की 144वीं पुण्यतिथि 28 दिसंबर को पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष श्रद्धापूर्वक मनाई गई। बहुमुखी प्रतिभा के धनी पंडित सुंदरलाल शर्मा छत्तीसगढ़ में जन-जागरण और सामाजिक क्रांति के अग्रदूत रहे। उन्होंने ग्रामीण अंचलों में फैली रूढ़िवादिता, अंधविश्वास और कुरीतियों के उन्मूलन के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके समाज सुधार कार्यों की प्रशंसा स्वयं महात्मा गांधी ने मुक्त कंठ से की थी और उन्हें अपना मार्गदर्शक माना था। सन 1920 में कंडेल नहर सत्याग्रह पंडित सुंदरलाल शर्मा के…

Read More