सम्मान बेहतर बनने की प्रेरणा देता है: डॉ राजा राम त्रिपाठी
@संवाददाता तुकाराम कंसारी
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन रायपुर l एक नई सोच के साथ सकारात्मक खबरों को लेकर अपने मिशन पर गतिमान दैनिक समाचार पत्र दबंग स्वर की 6 वीं वर्षगांठ 25 अक्टूबर को राजधानी के वृन्दावन सभागृह में एक भव्य और गरिमापूर्ण आयोजन के साथ उत्सवित की गई l प्रदेश की प्रतिष्ठित सामाजिक व साहित्यिक संस्था वक्ता मंच के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में लोक कला, बौद्धिक विमर्श और सम्मान की त्रिवेणी धारा ने इसे एक यादगार दिवस में बदल दिया l इस अवसर पर प्रदेश भर से चयनित विविध क्षेत्रों की 100 प्रतिभाओं को छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड से सम्मानित भी किया गया l लोक कला, छत्तीसगढ़ी भाषा, पर्यावरण संरक्षण,रक्तदान, शिक्षा , स्वास्थ्य और जैव विविधता की थीम पर केंद्रित इस समारोह के मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कृषि विशेषज्ञ डॉ राजाराम त्रिपाठी थे l अध्यक्षता प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार अनिल पुसदकर ने की l जाने माने भू जल वैज्ञानिक डॉ विपिन दुबे, केंद्रीय हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य वरिष्ठ साहित्यकार डॉ माणिक विश्वकर्मा ‘ नवरंग ‘, निःशुल्क कोचिग हेतु विख्यात संस्था युवा के संस्थापक एम.राजीव एवं स्वदेश समूह में उप संपादक राजकुमार धर द्विवेदी विशिष्ट अतिथि की आसंदी पर सुशोभित थे l छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का आरंभ हुआ l स्वागत भाषण में दैनिक दबंग स्वर के प्रधान संपादक डॉ पंडित पी के तिवारी ने कहा कि 6 वर्षों में रायपुर के साथ दुर्ग, जगदलपुर और कोरिया संस्करणों तक यह यात्रा पहुंची है l सकारात्मक खबरों, नई सोच और नए विजन के साथ चल रहे इस अखबार को जन मानस का भरपूर स्नेह व सहयोग प्राप्त हो रहा है l स्वस्थ व निर्भीक पत्रकारिता का यह मिशन शीघ्र ही प्रदेश और देश के हर कोने तक पहुंचेगा l
स्वागत भाषण के पश्चात कला प्रस्तुतियों, योग की संगीतमयी प्रस्तुति और मानवता के समक्ष उपस्थित मुद्दों पर बौद्धिक विमर्श की त्रिवेणी ने उपस्थित जन समुदाय को मंत्रमुग्ध कर दिया l सम्मान हेतु चयनित प्रतिभाओं द्वारा ये सारी प्रस्तुतियां की गयी l प्रदेश भर के प्रबुद्धजनों से खचाखच भरे सभागृह में अगले कुछ घंटे पलक झपकते व्यतीत हो गए l इस दौरान देश की सबसे छोटी भरथरी गायिका रायपुर की 10 वर्ष की अरुणिमा शर्मा ने भरथरी, दुर्ग के विनय गायकवाड़ ने ओडिसी नृत्य, जांजगीर की डॉ लक्ष्मी करियारे द्वारा लोक गीत, रायपुर के नरेंद्र यादव द्वारा मशहूर लोक नाट्य राजा फोकलवा में अपनी राक्षस भूमिका का अभिनय, केशव राम साहू भाटापारा द्वारा लोक गीत, रायपुर के योगेश यादव द्वारा भरथरी, रायपुर के भारतेंद्र साहू द्वारा छत्तीसगढ़ी कविता, मुरमुरा की चित्ररेखा नागेश द्वारा योग की संगीतमय प्रस्तुति जैसी अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुई l आयोजन में डॉ विपिन दुबे ने भू जल संचयन, बिलासपुर की श्रीमती भारती हेमंत मोदी ने रक्तदान, यतीश श्रीवास्तव ने कश्मीर यात्रा के दौरान हुए आतंकी हमले का अनुभव और इंदिरा गाँधी कृषि वि वि के डॉ आर के प्रजापति ने वन संरक्षण पर व्याख्यान देकर आनेवाली पीढ़ियों के लिए धरती और प्रकृति को सुरक्षित रखने का आव्हान किया l
समारोह को समस्त अतिथियों ने संबोधित करते हुए इस शानदार आयोजन हेतु दबंग स्वर एवं वक्ता मंच को बधाईयां दी l उन्होंने कहा कि प्रदेश भर से प्रतिभाओं को निष्पक्षता से चयनित कर राजधानी में उन्हें मंच प्रदान करने का प्रयास सराहनीय है l दैनिक दबंग स्वर जन सरोकारों और समाज सापेक्ष कार्यों के साथ जुड़कर पत्रकारिता के मिशन को नया आयाम प्रदान कर रहा है l मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कृषि वैज्ञानिक और दंतेश्वरी हर्बल समूह के संस्थापक डॉ राजाराम त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सम्मान हमें बेहतर करने की प्रेरणा देता है l अच्छे कार्यों पर किसी की पीठ थपथपना एक सामाजिक दायित्व है l यह खुशी की बात है कि दशकों से जारी वक्ता मंच के इस अभियान में अब लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के प्रतिनिधि दबंग स्वर की भागीदारी शामिल हो गई है l
वक्ता मंच की परंपरा के अनुसार आयोजन के दौरान टीम वक्ता मंच से संबद्ध शुभम साहू, ज्योति शुक्ला एवं प्रज्ञा श्रीवास्तव के जन्म दिन को भी उत्सवित किया गया l
समारोह का मुख्य आकर्षण प्रदेश भर से चयनित 100 प्रतिभाओं को छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड प्रदान करना था l इस हेतु रायपुर, महासमुंद, दुर्ग, गरियाबंद, भिलाई,बिलासपुर,बस्तर,राजनांदगांव सारंगढ़,जांजगीर, भाटापारा, बालोद , पाटन, मुरमुरा, पाण्डुका, कुसमा, तखतपुर सहित विभिन्न स्थानों से प्रतिभाओं का चयन किया गया था l विशेषकर ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में कार्यरत प्रतिभाओं को चयन में प्राथमिकता दी गई थी l अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के आकर्षक मोमेंटो एवं सम्मान पत्र के साथ प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया l इस अवसर पर नवापारा राजिम अंचल की प्रतिभाएं तुकाराम कंसारी पत्रकारिता, शिवकुमार पांडे खेल प्रशिक्षक, डॉ रमेश कुमार सोनसायटी पत्रकारिता,मोहम्मद रियाज खान खेल प्रशिक्षक ,महक गोविंदानी चित्रकला, जागेश्वर जग्गू यादव का प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो प्रदान कर सम्मान किया गया.आयोजन के अंत में समस्त अतिथियों एवं टीम वक्ता मंच की आयोजन समिति के सदस्यों को स्मृति चिन्ह भी प्रदान किये गयें l
पूरे कार्यक्रम का प्रभावी संचालन वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते द्वारा किया गया l वक्ता मंच के संयोजक शुभम साहू द्वारा प्रस्तुत आभार प्रदर्शन के साथ आयोजन सम्पन्न हुआ l इस अवसर पर टीम वक्ता मंच की ओर से मनीष अवस्थी, विवेक बेहरा,देव मानिकपुरी, पुर्नेश डडसेना, ज्योति शुक्ल, दुष्यंत साहू, नूपुर साहू, हरिशंकर सोनी, जितेंद्र नेताम, अरविंद राव, डॉ इंद्रदेव यदु, सी एल दुबे, एवं हेमलाल पटेल ने समूचे समारोह के संयोजन में प्रभावी भूमिका का निर्वहन किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
दबंग स्वर की 6 वीं वर्षगांठ : लोक कला, बौद्धिक विमर्श और सम्मान की त्रिवेणी धारा बहती रही
[dflip id="84478"][/dflip]
Related Posts
Contact US
सतीश शर्मा
Editor in Chief
Mobile: 9893664533
Email: [email protected]
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663
Important Pages
- List Item #1
- List Item #2
- List Item #3
Follow for more
Disclaimer
समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।
© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.








