Author: Anchal Pandey

पाटन । ग्राम पंचायत झीट के ग्रामवासियों ने गांव में कथित रूप से हो रही अवैध शराब बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने अमलेश्वर थाना प्रभारी को आवेदन सौंपकर अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर भी कार्रवाई की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री किए जाने की शिकायत सामने आ रही है। वहीं चौक-चौराहों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने से…

Read More

पाटन । ग्राम पंचायत मोतीपुर में पाहंदा मार्ग पर उचित मूल्य की दुकान के पास स्थित शासकीय भूमि को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि ग्राम के ही एक व्यक्ति ने उक्त शासकीय भूमि पर कब्जा कर उसे दूसरे व्यक्ति को अधिक कीमत पर बेच दिया। अब इसी जमीन पर निर्माण कार्य भी कराया जा रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार जिस भूमि पर निर्माण किया जा रहा है, वह शासकीय भूमि है। इसके बावजूद कथित रूप से बिना वैध अनुमति के निर्माण कार्य जारी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि शासकीय जमीन पर कब्जा…

Read More

पाटन । अमलेश्वर मंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत जमराव में आज बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उनके हाल-चाल जाने। इस दौरान प्रभावित ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याओं और परिस्थितियों की जानकारी ली गई।मौके पर जनपद पंचायत पाटन के सीईओ महेद्र बंजारे, अमलेश्वर मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, महामंत्री धर्मेंद्र कौशिक, उपाध्यक्ष गायत्री साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष मधु कांता साहू, ग्राम सरपंच जागेश्वरी सोनकर, भेष सोनकर, ललित सोनकर, जनक सोनकर सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Read More

पाटन। पाटन विधानसभा क्षेत्र में आबकारी विभाग में सहायक आयुक्त के पद पर पदस्थ रहे अरविंद साहू का रायपुर तबादला होने के बाद विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। कार्यमुक्त होने के बाद अरविंद साहू अब राजधानी रायपुर में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। पाटन क्षेत्र में कार्यकाल के दौरान अरविंद साहू ने अवैध शराब, कच्ची महुआ शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ लगातार कार्रवाई को लेकर अपनी अलग पहचान बनाई। विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ शराब दुकानों में ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा नई दुकानों की स्थापना की प्रक्रिया में भी उन्होंने सक्रिय भूमिका…

Read More

पाटन । ग्राम सांकरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता निभाई और प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना।प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के माध्यम से देशहित से जुड़े विभिन्न विषयों, समाज में हो रहे सकारात्मक कार्यों और जनभागीदारी के महत्व पर चर्चा की। ग्रामीणों ने ‘मन की बात’ के माध्यम से दिए गए संदेशों को सुना और सामाजिक सहभागिता के महत्व पर विचार साझा किए।इस अवसर पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष एवं सरपंच रवि सिंगौर ने कहा कि ‘मन की बात’ के…

Read More

पाटन। ग्राम धूमा में दरबार मोखली मंडल द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू ने स्वागत भाषण देते हुए बाबा साहब के जीवन और उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला। मंडल प्रभारी श्रीमती दिव्या कलिहारी (प्रदेश संगठन महिला मोर्चा सदस्य) ने महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के लिए बाबा साहब द्वारा किए गए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।वरिष्ठ नेता पोशुराम निर्मलकर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बाबा साहब के देशहित से जुड़े विचारों…

Read More

पाटन।ग्राम पंचायत सांकरा में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर सरपंच रवि सिंगौर ने संबोधित करते हुए संविधान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर द्वारा निर्मित भारतीय संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, न्याय और स्वतंत्रता प्रदान करता है। उन्होंने ग्रामीणों से संविधान के मूल्यों को अपनाने और शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने का आह्वान किया।कार्यक्रम में उपसरपंच रामशरण बंधे, सचिव ईश्वर…

Read More

पाटन । नगर पंचायत पाटन में आयोजित सामान्य सभा परिषद की बैठक में अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 46 करोड़ 39 लाख 73 हजार रुपये का आय-व्यय बजट पेश किया। इस बजट में नगर के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विशेष जोर दिया गया है।बैठक के दौरान प्रस्तुत बजट के अनुसार राजस्व आय के अंतर्गत संपत्ति कर, समेकित कर, जलकर, चुंगी क्षतिपूर्ति, मनोरंजन कर, दुकान एवं भवन किराया तथा विकास शुल्क सहित अन्य स्रोतों से लगभग 11 करोड़ रुपये आय का प्रावधान रखा गया है। वहीं केंद्र एवं राज्य सरकार…

Read More

पाटन। नगर पंचायत पाटन की सामान्य सभा की परिषद बैठक में सभापति नेहा बाबा वर्मा ने वार्ड क्रमांक 4 सहित नगर क्षेत्र की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता के साथ उठाते हुए अधिकारियों से त्वरित एवं ठोस कार्रवाई की मांग की। बैठक के दौरान उनका रुख स्पष्ट रूप से जनहित केंद्रित और सक्रिय नजर आया। बैठक में उन्होंने वार्ड क्रमांक 4 की गंभीर पेयजल समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि क्षेत्र पूरी तरह ड्राई एरिया बन चुका है और नल-जल योजना से पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। उन्होंने नियमित टैंकर के माध्यम से जल आपूर्ति…

Read More

दुर्ग । जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) दुर्ग में शिक्षा के नवोन्मेषी युग का एक प्रेरणादायी अध्याय उस समय साकार हुआ, जब एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरसी) एवं नवीन पाठ्यपुस्तक आधारित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण ने जिले की शैक्षिक दिशा को नई ऊर्जा, नवीन दृष्टि और सृजनात्मक संकल्प प्रदान किया।कार्यक्रम का शुभारंभ डाइट दुर्ग के प्राचार्य पी. सी. मर्कले के मार्गदर्शन में हुआ। उन्होंने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि शिक्षा केवल पाठ्यक्रम का विषय नहीं, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण की आधारशिला है। शिक्षक यदि संवेदनशीलता, नवाचार और समर्पण के साथ कार्य…

Read More