Author: Anchal Pandey

पाटन। पाटन विधानसभा क्षेत्र में आबकारी विभाग में सहायक आयुक्त के पद पर पदस्थ रहे अरविंद साहू का रायपुर तबादला होने के बाद विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। कार्यमुक्त होने के बाद अरविंद साहू अब राजधानी रायपुर में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। पाटन क्षेत्र में कार्यकाल के दौरान अरविंद साहू ने अवैध शराब, कच्ची महुआ शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ लगातार कार्रवाई को लेकर अपनी अलग पहचान बनाई। विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ शराब दुकानों में ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा नई दुकानों की स्थापना की प्रक्रिया में भी उन्होंने सक्रिय भूमिका…

Read More

पाटन । ग्राम सांकरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता निभाई और प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना।प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के माध्यम से देशहित से जुड़े विभिन्न विषयों, समाज में हो रहे सकारात्मक कार्यों और जनभागीदारी के महत्व पर चर्चा की। ग्रामीणों ने ‘मन की बात’ के माध्यम से दिए गए संदेशों को सुना और सामाजिक सहभागिता के महत्व पर विचार साझा किए।इस अवसर पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष एवं सरपंच रवि सिंगौर ने कहा कि ‘मन की बात’ के…

Read More

पाटन। ग्राम धूमा में दरबार मोखली मंडल द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू ने स्वागत भाषण देते हुए बाबा साहब के जीवन और उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला। मंडल प्रभारी श्रीमती दिव्या कलिहारी (प्रदेश संगठन महिला मोर्चा सदस्य) ने महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के लिए बाबा साहब द्वारा किए गए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।वरिष्ठ नेता पोशुराम निर्मलकर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बाबा साहब के देशहित से जुड़े विचारों…

Read More

पाटन।ग्राम पंचायत सांकरा में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर सरपंच रवि सिंगौर ने संबोधित करते हुए संविधान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर द्वारा निर्मित भारतीय संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, न्याय और स्वतंत्रता प्रदान करता है। उन्होंने ग्रामीणों से संविधान के मूल्यों को अपनाने और शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने का आह्वान किया।कार्यक्रम में उपसरपंच रामशरण बंधे, सचिव ईश्वर…

Read More

पाटन । नगर पंचायत पाटन में आयोजित सामान्य सभा परिषद की बैठक में अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 46 करोड़ 39 लाख 73 हजार रुपये का आय-व्यय बजट पेश किया। इस बजट में नगर के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विशेष जोर दिया गया है।बैठक के दौरान प्रस्तुत बजट के अनुसार राजस्व आय के अंतर्गत संपत्ति कर, समेकित कर, जलकर, चुंगी क्षतिपूर्ति, मनोरंजन कर, दुकान एवं भवन किराया तथा विकास शुल्क सहित अन्य स्रोतों से लगभग 11 करोड़ रुपये आय का प्रावधान रखा गया है। वहीं केंद्र एवं राज्य सरकार…

Read More

पाटन। नगर पंचायत पाटन की सामान्य सभा की परिषद बैठक में सभापति नेहा बाबा वर्मा ने वार्ड क्रमांक 4 सहित नगर क्षेत्र की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता के साथ उठाते हुए अधिकारियों से त्वरित एवं ठोस कार्रवाई की मांग की। बैठक के दौरान उनका रुख स्पष्ट रूप से जनहित केंद्रित और सक्रिय नजर आया। बैठक में उन्होंने वार्ड क्रमांक 4 की गंभीर पेयजल समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि क्षेत्र पूरी तरह ड्राई एरिया बन चुका है और नल-जल योजना से पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। उन्होंने नियमित टैंकर के माध्यम से जल आपूर्ति…

Read More

दुर्ग । जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) दुर्ग में शिक्षा के नवोन्मेषी युग का एक प्रेरणादायी अध्याय उस समय साकार हुआ, जब एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरसी) एवं नवीन पाठ्यपुस्तक आधारित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण ने जिले की शैक्षिक दिशा को नई ऊर्जा, नवीन दृष्टि और सृजनात्मक संकल्प प्रदान किया।कार्यक्रम का शुभारंभ डाइट दुर्ग के प्राचार्य पी. सी. मर्कले के मार्गदर्शन में हुआ। उन्होंने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि शिक्षा केवल पाठ्यक्रम का विषय नहीं, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण की आधारशिला है। शिक्षक यदि संवेदनशीलता, नवाचार और समर्पण के साथ कार्य…

Read More

पाटन। ग्राम झीट स्थित परीक्षेत्रीय साहू सदन में भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती महोत्सव एवं साहू सदन के लोकार्पण समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला साहू समाज दुर्ग के अध्यक्ष नंदलाल साहू ने की। इस अवसर पर जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष कीर्ति नायक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यकम का शुभारम्भ कर्मा माता के पूजा अर्चना के साथ ही शुरू हुए स्वागत भाषण…

Read More

पाटन। नगर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एवं वार्डवासियों की मांग को प्राथमिकता प्रदान करते हुए, सिन्हा सायकल स्टोर्स के समीप गौरव पथ स्थित सड़क डिवाइडर में सुरक्षा हेतु मजबूत ग्रिल का निर्माण कराया गया है। इस संबंध में पार्षद एवं सभापति श्रीमती नेहा बाबा वर्मा ने कहा कि आमजन की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि यह कार्य दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से कराया गया है। उन्होंने आगे कहा कि ग्रिल लगने से अनियंत्रित रूप से सड़क पार करने की घटनाओं पर…

Read More

पाटन । छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग भवन, रायपुर में “भारतीय दर्शन में योग एवं गौ माता” विषय पर एक भव्य एवं गरिमामय व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन छत्तीसगढ़ योग एवं छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अनंत श्री विभूति महामंडलेश्वर श्री 1008 मां योग योगेश्वरी जी (श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा) का छत्तीसगढ़ में प्रथम आगमन रहा, जिनके मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित हुआ।इस अवसर पर संत-महात्माओं एवं विद्वानों ने भारतीय संस्कृति में योग एवं गौ माता के महत्व पर गहन मंथन किया। वक्ताओं ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन…

Read More