किसानों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध, सुव्यवस्थित खरीदी से किसानों में संतोष
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरूद। मर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान के अंतर्गत कृषि साख सहकारी समिति कोकड़ी-नारी में धान खरीदी का शुभारंभ हुआ। खरीदी के पहले ही दिन किसानों ने उत्साहपूर्वक अपनी उपज विक्रय की। पहले दिन 400 क्विंटल धान के लिए टोकन जारी किए गए थे, जिनमे अभी तक 70 क्विंटल धान की आवक दर्ज की गई।
समिति परिसर में शासन द्वारा निर्धारित मानक एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप धान खरीदी की आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए खरीदी केंद्र में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
धान खरीदी की प्रक्रिया को व्यवस्थित, पारदर्शी एवं सुचारु बनाए रखने के लिए केंद्र में आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। टोकन व्यवस्था के अनुसार किसानों से धान की खरीदी की जा रही है। व्यवस्थाओं के बेहतर संचालन से किसानों को अनावश्यक इंतजार और असुविधा से राहत मिल रही है।
समिति का उद्देश्य शासन की धान खरीदी नीति का प्रभावी क्रियान्वयन करते हुए किसानों की उपज का सहजतापूर्वक उपार्जन सुनिश्चित करना है। खरीदी के पहले दिन की शुरुआत के साथ ही केंद्र में आगामी दिनों में भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप धान खरीदी जारी रहेगी।








