पाटन । नगर पंचायत पाटन में आयोजित सामान्य सभा परिषद की बैठक में अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 46 करोड़ 39 लाख 73 हजार रुपये का आय-व्यय बजट पेश किया। इस बजट में नगर के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विशेष जोर दिया गया है।
बैठक के दौरान प्रस्तुत बजट के अनुसार राजस्व आय के अंतर्गत संपत्ति कर, समेकित कर, जलकर, चुंगी क्षतिपूर्ति, मनोरंजन कर, दुकान एवं भवन किराया तथा विकास शुल्क सहित अन्य स्रोतों से लगभग 11 करोड़ रुपये आय का प्रावधान रखा गया है। वहीं केंद्र एवं राज्य सरकार से प्राप्त होने वाली राशि को मिलाकर पूंजीगत आय के रूप में 35 करोड़ 39 लाख 73 हजार रुपये का प्रावधान किया गया है।
व्यय का विस्तृत खाका राजस्व व्यय के तहत वेतन, भत्ते, जीपीएफ, ईपीएफ, प्रशासनिक खर्च, संचालन एवं रख-रखाव सहित विभिन्न मदों में करीब 10 करोड़ 97 लाख 69 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं के लिए भी अलग से राशि निर्धारित की गई है।
विकास कार्यों पर विशेष फोकस पूंजीगत व्यय के तहत नगर में तालाब सौंदर्यीकरण, उद्यान विकास, खेल मैदान, भवन निर्माण, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, सीसी रोड, पुल निर्माण, नाली निर्माण, पाइपलाइन विस्तार, प्रकाश व्यवस्था, वाहन व मशीनरी, फर्नीचर सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है। बजट में सड़क, नाली और प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है, जिससे नगर के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
अधिशेष बजट का अनुमान प्रस्तुत बजट के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंत में लगभग 3 लाख 13 हजार रुपये अधिशेष (बचत) रहने का अनुमान है, जिससे बजट संतुलित नजर आता है।
बैठक के समापन पर नगर पंचायत के भृत्य बाबूलाल कश्यप के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष निशा योगेश सोनी, लोक निर्माण प्रभारी केवल देवांगन, सभापति जितेन्द्र निर्मलकर, नेहा बाबा वर्मा, देवेन्द्र ठाकुर, पार्षद चंद्रप्रकाश देवांगन, पुरुषोत्तम कश्यप, अनिता सरजू साहू, वीणा ठाकुर, आभाष दुबे, मनोज कुर्रे, गुनीराम कौशिक, अन्नपूर्णा पटेल, संगीता धुरंधर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमंत वर्मा एवं उपअभियंता प्रवीण साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
योगेश निक्की भाले ने पेश किया 46.39 करोड़ का विकासोन्मुख बजट, आधारभूत सुविधाओ के विस्तार एवं विकास कार्यों पर रहेगा फोकस
[dflip id="84478"][/dflip]
Related Posts
Contact US
सतीश शर्मा
Editor in Chief
Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663
Important Pages
- List Item #1
- List Item #2
- List Item #3
Follow for more
Disclaimer
समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।
© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.








