Author: www.cglokdarshan.com

संवाददाता तुकाराम कंसारी  आरएसएस की 100 वर्षों की संघर्ष यात्रा और भारत माता की तस्वीर हर द्वार तक @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष को जन-जागरण वर्ष के रूप में मनाते हुए नवापारा इकाई द्वारा नगर के प्रत्येक घर-आंगन तक संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत स्वयंसेवक भारत माता की तस्वीर, संघ के 100 वर्षों की तपस्या एवं संगठन यात्रा से अवगत कराते पत्रक और प्रेरक साहित्य घर-घर पहुंचा रहे हैं। संघ के अनुसार “एक भारत—श्रेष्ठ भारत” के संकल्प को जनमानस तक पहुंचाकर राष्ट्रभावना को सुदृढ़ करना ही इस विशेष अभियान का…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी  शिव–राम के दिव्य संगम में डुबकी लगाएंगे श्रद्धालु, 12 ज्योतिर्लिंगों का प्रतीक स्थापित @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। नगर के शीतलापारा स्थित गौरी–गौरा अखंड रामायण चौक में जय श्री राम नवयुवक अखंड रामायण समिति के तत्वावधान में शनिवार को वैदिक निर्माण पूजन, श्री शिव महापुराण कथा एवं अखंड रामायण पाठ का दिव्य आयोजन विधिवत प्रारंभ हुआ। शुभारंभ से पूर्व वार्ड में गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। पीतवस्त्र धारण किए बड़ी संख्या में महिलाएं शीतला तालाब से कलश में पवित्र जल लेकर कथा स्थल तक पहुंचीं। वहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना हुई तथा शिवलिंग सहित…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। नगर के हृदय में स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर के शताब्दी पर्व का अलौकिक समापन रविवार को भक्तिभाव और धर्मानुष्ठानों के बीच सम्पन्न हुआ। अग्रवाल समाज द्वारा नगर को समर्पित इस ऐतिहासिक मंदिर के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विगत एक माह से जारी भव्य उत्सव ने ऐसा दिव्य वातावरण रचा, जिसे नगरवासियों ने “अद्भुत, अभूतपूर्व, अकल्पनीय” की उपाधि दी। सामाजिक एवं धार्मिक सरोकारों से जुड़े विद्वान पंडित ब्रह्मदत्त शास्त्री ने इस विराट महोत्सव को “ना भूतों, ना भविष्यति” करार देते हुए ट्रस्टी रेखराज चतुर्भुज अग्रवाल परिवार को हृदय से साधुवाद दिया। उन्होंने कहा—…

Read More

हजारों भूतपूर्व छात्र होंगे शामिल, स्मार्ट क्लास की भेंट देंगे विद्यालय को @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, धमतरी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिर्री में 4 जनवरी 2026, रविवार को आयोजित होने जा रहा गुरु-शिष्य स्नेह सम्मेलन एक ऐतिहासिक आयोजन बनने जा रहा है। “हमर स्कूल- हमर अभिमान” शीर्षक से होने वाली इस भव्य एलुमिनी मीट में विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर चुके हजारों पूर्व छात्र-छात्राओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे से किया जाएगा। पूर्व छात्रों ने विद्यालय परिसर को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने हेतु गुरुदक्षिणा स्वरूप आधुनिक स्मार्ट कक्षाओं का निर्माण करने का संकल्प लिया…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बुड़ेनी के छात्र-छात्राओं द्वारा ग्राम खिसोरा में सात दिवसीय आवासीय शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में 35 छात्राओं एवं 20 छात्रों के दल ने भाग लिया। इस दौरान ग्राम स्वच्छता, पशु चिकित्सा, आत्म-सुरक्षा, योगाभ्यास एवं नैतिक शिक्षा से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया गया। राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक एवं कार्यक्रम प्रभारी राजू राम साहू तथा सहायक कार्यक्रम अधिकारी चंद्रशेखर निषाद ने बताया कि शिविर के अंतर्गत सांस्कृतिक और बौद्धिक गतिविधियों में भी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न विशेषज्ञों एवं वक्ताओं ने छात्रों को जीवन…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। नगर के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण मंदिर के शताब्दी वर्ष पर आस्था, संस्कृति और उत्साह का ऐसा संगम उमड़ा कि पूरा शहर भक्ति रस में सराबोर हो उठा। 3 नवंबर को नगर भोज से प्रारंभ हुए इस महोत्सव में 24 से 30 नवंबर तक विशाल विष्णु महायज्ञ आयोजित है, जिसमें प्रतिदिन श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। शनिवार दोपहर 12 बजे मंदिर परिसर से दिव्य कलश शोभायात्रा निकली। 5 वर्ष की नन्हीं कन्याओं से लेकर वृद्ध मातृशक्ति तक हर हाथ में कलश और हर दिल में श्रद्धा—शोभायात्रा नगर की संस्कृति का विराट दर्शन बनी। नेहरू…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी  @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। अंचल के प्रतिष्ठित सेठ फूलचंद अग्रवाल स्मृति महाविद्यालय, नवापारा (राजिम) के शिक्षा संकाय द्वारा कार्यक्रम प्रभारी सहायक प्राध्यापक लोमश साहू व प्रीति शाह के संयुक्त मार्गदर्शन में 26 नवंबर को *भारतीय संविधान दिवस* मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्राचार्य डॉ. शोभा गावरी, उप प्राचार्य डॉ. मनोज मिश्रा, खेल प्रभारी डॉ. शिव कुमार पाण्डेय, रा.से.यो. जिला संगठक डॉ. आर.के. रजक, डॉ. डी.पी. निर्मलकर, सहायक प्राध्यापक डॉ. सारिका साहू, तरूण साहू, चंद्रहास साहू, अखिलेश शर्मा, डॉ. संतोष शर्मा व ज्ञान प्रकाश साहू उपस्थित रहें। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरूवात सरस्वती माता, स्वामी विवेकानंद…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी  @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा-राजिम। दावड़ा इंटरनेशनल स्कूल व सीआईटी कॉलेज ऑफ ग्रुप अभनपुर द्वारा आयोजित दो दिवसीय कलाकृति 3.0 आर्ट एवं साइंस फेस्टिवल का शनिवार को उत्साह और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच भव्य समापन हुआ। बच्चों ने डांस, पेंटिंग, साइंस क्रिएशन और स्वादिष्ट कुकिंग आर्ट से सभी अतिथियों का दिल जीत लिया। मुख्य अतिथि दावड़ा यूनिवर्सिटी की चांसलर श्रीमती प्रीति दावड़ा ने बच्चों की हौसलाअफ़जाई करते हुए कहा— “हम जीतेंगे नहीं तो सीखेंगे ज़रूर… हार, प्रतिभा की उड़ान रोक नहीं सकती।” दावड़ा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की चेयरपर्सन श्रीमती प्रगति दावड़ा मिरानी ने कहा— “कलाकृति 3.0 वह मंच…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के मौके पर क्षेत्र के कवि एवं साहित्यकार संतोष कुमार सोनकर मंडल ने चर्चा के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के लिए प्रदेश के सभी सांसदों ने एकजुटता दिखाई थी इसी तरह से छत्तीसगढ़ी को संविधान के आठवीं अनुसूची में दर्ज कराकर राजभाषा का दर्जा देने के लिए प्रयास करना चाहिए। ढेर सारे साहित्यिक रचनाएं छत्तीसगढ़ी में लिखी जा चुकी है। पहले छत्तीसगढ़ी बोलने वाले को हीन भावना से देखा जाता था परंतु यह मिथक टूट चुका है अब हर कोई छत्तीसगढ़ी बोलते हुए देखे एवं सुनी जा सकती है। गांव,…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी  शिक्षा, संस्कृति व सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित सम्मान @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। कृषि उपज मंडी समिति नवापारा, जिला रायपुर में सहायक ग्रेड-03 पद पर पदस्थ तथा अभनपुर विधायक माननीय इन्द्र कुमार साहू के नवापारा कार्यालय में कार्यालय प्रभारी के रूप में सेवाएँ दे रहे डॉ. शरद चोपकर को उनकी शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवाओं के उत्कृष्ट योगदान के लिए समता साहित्य अकादमी, छत्तीसगढ़ द्वारा भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर राज्य अलंकरण “संत कवि पवन दीवान अवार्ड 2025” प्रदान किया गया। संस्था द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन…

Read More