Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: www.cglokdarshan.com
7 लाख पेड़ों पर शासन की आरी—पर्यावरण पर काला अध्याय! @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, सरगुजा/रायपुर। छत्तीसगढ़ के हसदेव अरण्य में एक बार फिर आरी की आहट तेज होने वाली है। राज्य सरकार ने 25 नवंबर को सरगुजा जिले के केते एक्सटेंशन ओपनकास्ट कोल माइनिंग प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। यह अनुमति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे से ठीक तीन दिन पहले जारी की गई है। इस परियोजना का संचालन राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के माध्यम से होगा, जिसका MDO अडानी कंपनी है। जारी आदेश के अनुसार इस परियोजना में 1742.600 हेक्टेयर भूमि का उपयोग होगा, जिसमें लगभग पूरा…
संवाददाता तुकाराम कंसारी धर्म ध्वजा फहरते ही गूंज उठा पूरा नगर – 72 सुहागिनों के मंगल कलश यात्रा ने मोहा मन @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। नगर के ऐतिहासिक श्री राधाकृष्ण मंदिर के शताब्दी महोत्सव के तहत आज यज्ञशाला के ऊपर धर्म ध्वजा फहराने के साथ ही वृहद विष्णु महायज्ञ का भव्य आरंभ हुआ। आध्यात्मिक श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से सराबोर यह आयोजन देखने हजारों भक्त एकत्र हुए। 72 सुहागिनों की मंगल-कलश यात्रा बनी आकर्षण का केंद्र त्रिवेणी संगम से 72 सुहागिन महिलाओं द्वारा मंगल कलश लाने की परंपरा थी, परंतु नगर की आस्था इतनी प्रबल थी कि 72 से अधिक…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। कडकडाती ठंड में यदि अगर कोई व्यक्ति ठिठुरता हुआ दिख जाए तो उसे नजर अंदाज न करें. उस जरूरतमंद की सहायता करें. दीन दुखियों की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है. गरीबों की सेवा करने में कभी भी पीछे न हटें. नवापारा नगर से लगे ग्राम नवागांव बेलाही स्थित आनंद धाम सेवा सदन में नगर के श्री सदर गणेश परिवार के द्वारा दिव्यांग जनों की संस्था संकल्प सेवा संस्थान के दिव्यांग बच्चों को कंबल व गर्म कपड़ों का वितरण किया गया. इस अवसर पर संकल्प सेवा संस्थान की संचालिका सुनीता साहू,सारिका साहू…
संवाददाता तुकाराम कंसारी “जो हारता है, अंत में वहीं खिलाड़ी जीतता है” — विधायक रोहित साहू @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। नगर में खेलो इंडिया महिला अस्मिता एथलेटिक्स लीग 2025 का सफल आयोजन राजिम के शासकीय राजीव लोचन महाविद्यालय खेल मैदान में उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। यह आयोजन एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय के मार्गदर्शन में देश के 300 जिलों में संचालित किया जा रहा है। गरियाबंद जिला एथलेटिक संघ ने इसे छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के दिशानिर्देश में आयोजित किया। प्रतियोगिता में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग में 60 मीटर दौड़, लंबी…
संवाददाता तुकाराम कंसारी गौरव सोनी का अधीनस्थ लेखा सेवा में चयन, राजिम में खुशी की लहर 11 साल की सतत तैयारी के बाद हासिल की सफलता @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। शहर के गंगाधर सोनी के सुपुत्र गौरव कुमार सोनी ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग परीक्षा (PSC) में अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी पद पर चयन पाकर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनके चयन से राजिम व आसपास के क्षेत्रों में उत्साह और खुशी का माहौल है। छत्तीसगढ़ लोकदर्शन से विशेष बातचीत में गौरव ने कहा— “पीएससी एक बार में हो जाए यह कोई जरूरी नहीं। लेकिन प्रयास कभी रुकना नहीं…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। सामाजिक संस्था वक्ता मंच और समाचार पत्र दबंग स्वर द्वारा दिनांक 23 नवंबर 25 को वृंदावन सभागृह रायपुर छत्तीसगढ़ में विभूति अलंकरण सम्मान समारोह को भव्य आयोजन संपन्न हो गया। उक्त कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री सत्य नारायण शर्मा जी, कृषि विशेषज्ञ डॉ राजाराम त्रिपाठी जी, संपादक डॉ. अनिल द्विवेदी जी. जिला अधिकारी श्री अनिल सिंह जी, संपादक डॉ. पीके तिवारी जी और जर्ननिस्ट श्री अमित गौतम जी के कर कमलों से छत्तीसगढ की 121 विभूतियों को विभूति अलंकरण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। विभूति अलंकरण अवार्ड से सम्मानित होने वालों में मुंगेली की…
जल संरक्षण तकनीक को बढ़ावा – डीएसआर परियोजना के चयनित 20 कृषक हुए लाभान्वित @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरुद। सेंटर फॉर एडवांस्ड रिसर्च एंड डेवलपमेंट (कार्ड) संस्था द्वारा संचालित धान की सीधी कतार बुआई तकनीक (डीएसआर) परियोजना के तहत कुरूद ब्लॉक के किसानों को आधुनिक सिंचाई उपकरण उपलब्ध कराए गए। अटल बिहारी बाजपेयी स्टेडियम, कुरूद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों से आए चयनित 20 कृषकों को उच्च कोटि के स्प्रिंकलर सेट वितरित किए गए। कार्ड संस्था पिछले एक वर्ष से कुरूद ब्लॉक के 20 चिन्हांकित गांवों में डीएसआर तकनीक, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन तथा महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर…
संवाददाता तुकाराम कंसारी “जब समाज प्रतिभाओं की पीठ थपथपाता है, तब उन्हें नई ऊर्जा मिलती है” — पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। प्रतिष्ठित सामाजिक व साहित्यिक संस्था वक्ता मंच द्वारा रविवार को वृन्दावन सभागृह में आयोजित भव्य विभूति अलंकरण समारोह में प्रदेश के 121 चयनित विभूतियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे उन प्रतिभाओं का सम्मान था, जिन्होंने समाज, संस्कृति, शिक्षा, कला, विज्ञान, पत्रकारिता व प्रशासन के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाई है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा उपस्थित रहे,…
संवाददाता तुकाराम कंसारी दिगंबर जैन समाज नवापारा में सौ वर्ष पूर्ण होने पर भव्य यांग मंडल विधान, कलश–ध्वज चढ़ाना और मनुहार पत्रिका का विमोचन @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। दिगंबर जैन समाज नवापारा के श्रद्धा–आस्था के केंद्र 1008 श्री शांतिनाथ जिनालय की पावन स्थापना के 100 वर्ष 27 नवंबर 2025 को पूर्ण हो रहे हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित शताब्दी वर्ष महोत्सव का आगाज़ सोमवार से बड़े ही हर्षोल्लास और आध्यात्मिक उल्लास के साथ हुआ। अभिनंदन हॉल में भव्य यांग मंडल विधान संपन्न पंडित ऋषभ चंद शास्त्री के सान्निध्य में अभिनंदन हॉल में आयोजित यांग मंडल विधान में समुदाय के…
संवाददाता तुकाराम कंसारी नवापारा में आध्यात्मिक उल्लास, वैदिक अनुष्ठान और दिव्य वातावरण से सराबोर हुआ नगर @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। नगर के हृदय स्थल गांधी चौक के समीप सेठ रेखराज चतुर्भुज अग्रवाल परिवार द्वारा समर्पित राधाकृष्ण मंदिर के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे भव्य शताब्दी महोत्सव का आज ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया। विशाल नगर–भोज के पश्चात बहुप्रतीक्षित श्री विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ सोमवार 24 नवंबर से हो गया, जो 30 नवंबर 2025 तक सात दिवसीय दिव्य वैदिक परंपराओं के साथ सम्पन्न होगा। 45–50 हजार श्रद्धालुओं ने लिया था नगर भोज का प्रसाद मंदिर शताब्दी महोत्सव का…
Contact US
सतीश शर्मा
Editor in Chief
Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663
Important Pages
- List Item #1
- List Item #2
- List Item #3
Follow for more
Disclaimer
समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।
© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.