Author: www.cglokdarshan.com

संवाददाता तुकाराम कंसारी  शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामाजिक सेवा के उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला राज्य स्तरीय सम्मान @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। कृषि उपज मंडी समिति नवापारा, जिला रायपुर में सहायक ग्रेड–03 के पद पर पदस्थ तथा विधानसभा अभनपुर के माननीय विधायक श्री इन्द्र कुमार साहू के नवापारा कार्यालय में कार्यालय प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे डाॅ. शरद चोपकर को उनके बहुआयामी योगदानों के लिए प्रतिष्ठित “विभूति अलंकरण अवार्ड 2025 – छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण” से सम्मानित किया गया। शैक्षणिक क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ, सांस्कृतिक सरोकारों के प्रति समर्पण एवं सामाजिक सेवा में निरंतर सक्रियता के लिए यह सम्मान…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी  @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। छत्तीसगढ़ की सामाजिक, साहित्यिक और जनसरोकारों को समर्पित दो प्रतिष्ठित संस्थाएँ—वक्ता मंच और दैनिक दबंग स्वर— रविवार 23 नवंबर को राजधानी रायपुर के वृन्दावन सभागृह में एक विराट समारोह का आयोजन करने जा रही हैं। सुबह 10 बजे से आरंभ होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाली 121 विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा दुर्ग संस्करण का होगा भव्य विमोचन कार्यक्रम के दौरान दैनिक दबंग स्वर के दुर्ग संस्करण का औपचारिक विमोचन भी किया जाएगा, जिससे पत्रकारिता जगत में एक नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी  @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग (CGPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा में राजिम के होनहार गौरव सोनी ने 47वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परिणाम जारी होते ही उनके घर पर बधाइयों का तांता लग गया। परिजनों के चेहरे गर्व से खिल उठे तो मित्रों और परिचितों में भी उत्साह और प्रसन्नता की लहर दौड़ गई। गौरव के पिता श्री गंगाधर सोनी और माता शोभा सोनी ने बेटे की सफलता को जीवन का “अविस्मरणीय क्षण” बताया। उन्होंने कहा कि गौरव ने कठिन परिश्रम और दृढ़ इच्छाशक्ति से यह मुकाम हासिल किया…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी  @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। तेजी से बढ़ रही साइबर ठगी की घटनाओं के बीच नवापारा नगर में एक बड़ा मामला सामने आया है। ऑनलाइन निवेश का झांसा देकर ठगों ने लोक निर्माण विभाग, गरियाबंद में पदस्थ उपअभियंता कृष्ण कुमार जगने से 9 लाख 75 हजार रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए 318(4) बीएनएस सहित संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित अधिकारी से एक अज्ञात व्यक्ति ने संपर्क कर स्वयं को सेबी (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) से प्रमाणित…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी  नौ महीने से ठप विकास कार्य, सरपंच–पंचगण ने सचिव को सौंपा ज्ञापन @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। पंचायत विकास निधि के भुगतान में पिछले नौ महीनों से जारी देरी के विरोध में क्षेत्र की छह ग्राम पंचायतों—बासीन, रोहिना, रक्शा, बरभाठा, बकली व अरंड—में बुधवार को ताला बंद कर उग्र प्रदर्शन किया गया। पंचायतों ने आरोप लगाया कि 15वें और 16वें वित्त आयोग की राशि जारी न होने से गांवों के सभी विकास कार्य ठप हो चुके हैं और सरपंच व पंचायतें ग्रामीणों के सामने असहाय स्थिति में हैं। स्थानीय सरपंचों के अनुसार नल-जल व्यवस्था, नाली सफाई, तालाब सफाई, स्ट्रीट…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। शीतलहर से ठिठुरते रायपुर में सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था ‘वक्ता मंच’ ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए आकाशवाणी चौक में 101 कंबल, शाल, जैकेट, स्वेटर और अन्य गर्म कपड़ों का वितरण किया। कंबल स्व. ओमप्रकाश गोयल व स्व. कमल कांता गोयल की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा उपलब्ध कराए गए थे, जिसकी गर्माहट जरूरतमंदों के चेहरों पर साफ झलक रही थी। संस्था के अध्यक्ष राजेश पराते ने बताया कि कार्यक्रम में हर धर्म, जाति और समुदाय के असहाय, गरीब और बेघरों तक गर्म वस्त्र पहुंचाए गए। उन्होंने कहा कि वक्ता मंच पिछले 10…

Read More

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, अभनपुर। केंद्र सरकार की “खेलो इंडिया–फिट इंडिया” पहल को ग्रामीण स्तर तक गति देने और नवोदित खिलाड़ियों को मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रायपुर लोकसभा क्षेत्र के अभनपुर विकासखंड में आयोजित विकासखंड स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का सराहनीय समापन हुआ। महोत्सव ने अपने भव्य आयोजन और व्यापक जनभागीदारी से क्षेत्र में खेलों के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। 15 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने किया पंजीयन इस महोत्सव की सबसे बड़ी उपलब्धि रही कि इसमें 15 हजार से…

Read More

उच्च शिक्षा में नवाचार व शोध संस्कृति को मजबूती देने का संकल्प @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, महासमुंद। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महासमुंद के राजनीति विज्ञान एवं हिंदी शोध केंद्र द्वारा प्रकाशित शोध पत्रिका “भारतीय ज्ञान परंपरा के विविध आयाम” के द्वितीय संस्करण का विधिवत विमोचन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर करुणा दुबे के कर कमलों से हुआ। शोध संस्कृति को सुदृढ़ करने की दिशा में महाविद्यालय के इस प्रयास की व्यापक सराहना हुई। शोध समिति के विद्वान प्राध्यापक रहे उपस्थित कार्यक्रम में शोध संवर्धन समिति की पत्रिका संपादक डॉ. मालती तिवारी, सह-संपादक डॉ. रीता पांडे, डॉ. नीलम अग्रवाल, डॉ. दुर्गावती भारती, तथा…

Read More

० धमतरी में किसानों को बड़ी सौगातें, प्रधानमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री की ऐतिहासिक घोषणाएँ ० राज्य स्तरीय समारोह में सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी, छत्तीसगढ़ को मिला 500 करोड़ का लाभ @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, धमतरी। सोमवार को धमतरी शहर राष्ट्रीय राजनीतिक और कृषि विकास घोषणाओं का केंद्र बना रहा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में शामिल होने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान धमतरी पहुंचे। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअली जुड़े, जिनका लाइव संबोधन हजारों किसानों ने उत्साहपूर्वक सुना। समारोह स्थल पर प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व—मुख्यमंत्री…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी मतदाता सूची शुद्धिकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों को अधिक से अधिक भागीदारी के लिए प्रेरित करने युवा भाजपा नेता किशोर देवांगन ने नागरिकों से अपील की है। उन्होंने कहा कि बीएलओ द्वारा घर–घर पहुंचाकर वितरित किए जा रहे SIR फॉर्म भरना हर वैध मतदाता का कर्तव्य है, जिससे मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन रखा जा सके। देवांगन ने अपने बयान में कहा कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण का यह अभियान लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती…

Read More