Author: www.cglokdarshan.com

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। विगत दिनों दुर्ग में आयोजित ऑल इंडिया नेशनल लेवल डांस प्रतियोगिता में फ्लेम्स डांस स्टूडियो, नवापारा के कलाकारों ने सेमी-क्लासिकल नृत्य में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों में स्टूडियो के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किए। माइनर कैटेगरी में एम. लुक्तिका शनमुखी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। जूनियर कैटेगरी में ऐश्वर्या साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर कैटेगरी में मुक्तांजलि साहू ने प्रभावशाली प्रस्तुति देकर निर्णायकों को प्रभावित किया। इन सभी कलाकारों को नृत्य का प्रशिक्षण देने वाले गुरु गिरधर साहू के कुशल मार्गदर्शन में यह सफलता…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक एवं छत्तीसगढ़ ब्रह्मचर्य आश्रम के संस्थापक पंडित सुंदरलाल शर्मा की 144वीं पुण्यतिथि 28 दिसंबर को पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष श्रद्धापूर्वक मनाई गई। बहुमुखी प्रतिभा के धनी पंडित सुंदरलाल शर्मा छत्तीसगढ़ में जन-जागरण और सामाजिक क्रांति के अग्रदूत रहे। उन्होंने ग्रामीण अंचलों में फैली रूढ़िवादिता, अंधविश्वास और कुरीतियों के उन्मूलन के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके समाज सुधार कार्यों की प्रशंसा स्वयं महात्मा गांधी ने मुक्त कंठ से की थी और उन्हें अपना मार्गदर्शक माना था। सन 1920 में कंडेल नहर सत्याग्रह पंडित सुंदरलाल शर्मा के…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी  @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। नववर्ष 2026 के स्वागत को लेकर धर्मनगरी राजिम में श्रद्धालुओं की आवाजाही अभी से तेज हो गई है। बीते रविवार को सुबह से शाम तक करीब 15 हजार से अधिक श्रद्धालु राजिम पहुंचे, जबकि प्रतिदिन पर्यटकों और भक्तों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अनुमान है कि 1 जनवरी को श्रद्धालुओं की संख्या एक लाख के आंकड़े को पार कर सकती है। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी मंदिर परिसरों और घाटों पर भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए लंबी कतारों में लगना पड़ सकता है। श्री…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी  @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। नगर के शीतलापारा वार्ड क्रमांक 20-21 में संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की 269वीं जयंती आज बुधवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। आयोजन को लेकर समाजजनों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 4 बजे मोहल्ले के सामाजिकजनों द्वारा पालो चढ़ाने एवं गुरु गद्दी की पूजा-अर्चना से होगी। इसके पश्चात शाम 6 बजे से अतिथि सत्कार समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी संजय साहू विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका उपाध्यक्ष भूपेंद्र…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। स्थानीय कृषि उपज मंडी समिति, नवापारा (जिला रायपुर) में सहायक ग्रेड–03 के पद पर पदस्थ तथा अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री इन्द्र कुमार साहू के कार्यालय में कार्यालय प्रभारी के रूप में सेवाएं दे रहे डॉ. शरद चोपकर को एक और बड़ी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि प्राप्त हुई है। शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके निरंतर और उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए समता साहित्य अकादमी, भारत द्वारा आयोजित राष्ट्रीय समता साहित्य साहित्यकार सम्मेलन में उन्हें ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अंतरराष्ट्रीय अवार्ड–2025’ से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान 27 दिसंबर 2025 को…

Read More

58वें प्रांत अधिवेशन में नई कार्यकारिणी की घोषणा @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) का 58वां छत्तीसगढ़ प्रांत अधिवेशन कला मंदिर, सिविक सेंटर, भिलाई (दुर्ग) में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अधिवेशन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विकास पाण्डेय द्वारा सत्र 2025–26 के लिए संगठन की नवीन प्रांत कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस अवसर पर अभाविप इकाई गोबरा नवापारा के सक्रिय कार्यकर्ता दीपक साहू को एक बार फिर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दायित्व सौंपा गया। उनकी पुनर्नियुक्ति की खबर मिलते ही नगर सहित संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। नवापारा नगर के रायपुर रोड स्थित गुलाब गार्डन में मातृशक्तियों द्वारा शौर्य समृद्धि शाखा एवं कुटुंब प्रबोधन का आयोजन प्रदेश महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य योगिता सिन्हा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में नपा अध्यक्ष ओमकुमारी-संजय साहू उपस्थित रही। उपस्थित मातृ शक्तियों द्वारा भारत माता एवं तुलसी की पूजा अर्चना कर शाखा आरंभ की गई। महिलाओं द्वारा हनुमान चालीसा पाठ एवं कई रोचक ज्ञानवर्धक खेल का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य योगिता सिन्हा ने कहा कि राष्ट्र निर्माण एवं विकास में…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी  @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा-राजिम। नवापारा की पावन धरा पर बस्ती क्रमांक 03, बढ़ईपारा में हिन्दू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा और चेतना प्रदान करने हेतु हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति द्वारा विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु, धर्मप्रेमी एवं समाजजन उपस्थित रहे, जिन्होंने सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने तथा सनातन धर्म की रक्षा का सामूहिक संकल्प लिया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिन्दू समाज को संगठित करना तथा सनातन धर्म के समक्ष उपस्थित चुनौतियों का सामना करने हेतु समाज को जागरूक और सशक्त बनाना रहा। भजन-चालीसा से हुआ शुभारंभ कार्यक्रम…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। सालासर सुंदरकांड हनुमान चालीसा जनकल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीराम कथा में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। अयोध्या से पधारे श्रीराम कथा के सुप्रसिद्ध प्रवक्ता परम पूज्य प्रशांत जी महाराज के मुखारविंद से भक्त केवट की पावन कथा एवं भरत चरित्र का भावपूर्ण वर्णन हुआ, जिसे सुनकर श्रोता भावविभोर हो उठे। केवट की भक्ति ने पाया मोक्ष का वरदान महाराज जी ने श्रीराम के वनगमन प्रसंग का विस्तार से वर्णन करते हुए बताया कि भगवान अयोध्या से निकलकर तमसा तट पर रुके और आगे श्रृंगवेरपुर पहुँचे, जहाँ उनके मित्र निषादराज गुह…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरुद। ग्राम नारी के प्रतिष्ठित और समाजसेवी नागरिक स्व. लखन लाल साहू (79 वर्ष) ने नेत्रदान कर मानवता और परोपकार का ऐसा उज्ज्वल उदाहरण प्रस्तुत किया है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। जीवन के बाद भी किसी को रोशनी देने का उनका संकल्प, समाज में सेवा और संवेदनशीलता की मिसाल बन गया है। ज्ञात हो कि स्व. लखन लाल साहू ने अपने जीवनकाल में ही नेत्रदान का संकल्प लिया था। उनके निधन के पश्चात उनके परिजनों ने इस पुण्य संकल्प को पूरी निष्ठा के साथ निभाते हुए चिकित्सकों को बुलाकर मरणोपरांत नेत्रदान कराया। उनके इस…

Read More