Author: www.cglokdarshan.com

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। ठंड का मौसम शुरू होते ही जहाँ आमतौर पर सब्जियों के दाम नरम पड़ जाते थे, वहीं इस बार बाजार में कीमतें बेकाबू होकर आसमान छू रही हैं। महंगाई की इस तेज़ मार ने आम परिवारों के बजट को बुरी तरह बिगाड़ दिया है। रोजमर्रा की रसोई चलाना अब लोगों के लिए चुनौती बन गया है। आलम यह है कि जो परिवार पहले दो समय सब्जी बनाते थे, वे अब मजबूरन एक समय सब्जी और एक समय दाल बनाकर गुजारा कर रहे हैं। महँगाई ने आम आदमी की थाली से रंग और पोषण दोनों छीन…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी  सतनामी पारा प्राथमिक शाला में बच्चों से सीधा संवाद, सीखने की ललक देख हुए प्रभावित @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम, 18 नवंबर। गरियाबंद जिले के राजिम विधानसभा के लोकप्रिय विधायक रोहित साहू ने सोमवार को नगर के सतनामी पारा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला का औचक निरीक्षण किया। नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों के साथ पहुंचे विधायक ने स्कूल की शैक्षणिक गतिविधियों, बच्चों की प्रगति और व्यवस्थाओं को नजदीक से परखा। निरीक्षण के दौरान विधायक ने बच्चों से बेझिझक सवाल-जवाब किए। पढ़ाई-लिखाई के प्रति बच्चों की समझ, उनके जवाब देने का आत्मविश्वास और आँखों में भविष्य के सपनों की चमक देखकर विधायक…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी  @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा इन दिनों स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विशेष सफाई अभियान चला रही है। नगर के व्यस्त और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नालियों की सफाई व कचरा निष्पादन का कार्य तेज गति से जारी है। पालिकाध्यक्ष श्रीमती ओम कुमारी साहू के प्रतिनिधि संजय साहू, सफाई सभापति सहदेव कंसारी, एवं पार्षद नम्मू नारायण ध्रुव के मार्गदर्शन में यह अभियान लगातार प्रभावी रूप से आगे बढ़ रहा है। अभियान के तहत नगर के प्रमुख मार्ग सदर रोड, गंज रोड, श्री सत्यनारायण मंदिर गली सहित अन्य क्षेत्रों में नालियों की गहराई…

Read More

24 लाख से अधिक किसानों को मिलेगा 494 करोड़ का लाभ, ग्रामीण सड़कों, वाटरशेड और महिला समूहों को भी बड़ी सौगात @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन धमतरी/रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। प्रदेश के इतिहास में पहली बार धमतरी में इतना बड़ा राज्य स्तरीय आयोजन होने जा रहा है, जहां किसानों को न केवल आर्थिक संबल मिलेगा, बल्कि ग्रामीण बुनियादी ढांचे से लेकर आजीविका संवर्धन तक कई महत्वपूर्ण सौगातें दी जाएंगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर और धमतरी जिले के दौरे पर रहेंगे। वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहली बार धमतरी पहुंच…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की ऐतिहासिक जीत के बाद राजधानी पटना में नई सरकार के शपथ ग्रहण को लेकर राजनीतिक गतिविधियां चरम पर हैं। गठबंधन दलों के बीच मंत्रालयों के बंटवारे पर लगभग सहमति बन चुकी है और अंतिम रूप देने की कवायद जारी है। सूत्रों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी इस बार मंत्रिमंडल में बड़ा दांव खेलते हुए 15–16 मंत्री शामिल कर सकती है। वहीं जेडीयू से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ 14 चेहरे शपथ लेने की चर्चा है। सबकी नज़रें लोजपा (रामविलास) पर भी टिकी हैं, जहां चिराग पासवान कोटे से तीन मंत्रियों की…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी  @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, गोबरा नवापारा। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के पावन अवसर पर पत्रकारिता के सामाजिक दायित्व को सार्थक करते हुए वरिष्ठ पत्रकार तुकाराम कंसारी और युवा पत्रकार नागेन्द्र निषाद ने जरूरतमंदों के बीच गर्म कंबल वितरित कर मानवता का श्रेष्ठ उदाहरण पेश किया। ठिठुरन भरी सर्द रातों में गरीब, असहाय, बेघर एवं स्लम बस्तियों में रहने वाले लोगों को राहत देने हेतु दोनों पत्रकारों ने “नर सेवा ही नारायण सेवा” के भाव से यह जनसेवा अभियान चलाया। शहर के विभिन्न स्लम क्षेत्रों, फुटपाथों और आश्रय स्थलों पर जाकर दोनों पत्रकारों ने दर्जनों लोगों को गर्म कंबल प्रदान किए।…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। सेठ फूलचंद अग्रवाल स्मृति महाविद्यालय, नवापारा (राजिम) के शिक्षा संकाय द्वारा “वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ” तथा “बाल दिवस” का संयुक्त रूप से भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक नयना पहाड़िया, प्रीति शाह, डॉ. सारिका साहू, चंद्रहास साहू, अखिलेश शर्मा, लोमश साहू, डॉ. संतोष शर्मा एवं ज्ञान प्रकाश साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. शोभा गावरी एवं उप प्राचार्य डॉ. मनोज मिश्रा द्वारा सरस्वती माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर की गई। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरा होने के अवसर पर शिक्षकों ने बताया कि…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। सेठ फूलचंद अग्रवाल स्मृति महाविद्यालय, नवापारा (राजिम) के शिक्षा संकाय द्वारा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. शोभा गावरी, उप प्राचार्य डॉ. मनोज मिश्रा सहित सहायक प्राध्यापक नयना पहाड़िया, प्रीति शाह, डॉ. सारिका साहू, चंद्रहास साहू, अखिलेश शर्मा, लोमश साहू, डॉ. संतोष शर्मा तथा ज्ञान प्रकाश साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य एवं उप प्राचार्य द्वारा सरस्वती माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। भगवान बिरसा मुंडा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रखर आदिवासी नायक थे, जिन्हें आदिवासी…

Read More

‘छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस’ पर महतारी की पूजा पूरे प्रदेश में, लेकिन नारी पंचायत में प्रतिमा शर्मसार—जनप्रतिनिधियों की गैर-जिम्मेदारी उजागर @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, धमतरी/कुरुद। ग्राम पंचायत नारी इन दिनों गंभीर सवालों के कटघरे में है। छत्तीसगढ़ की अस्मिता और सांस्कृतिक पहचान की प्रतीक छत्तीसगढ़ महतारी की टूटी हुई प्रतिमा पंचायत भवन परिसर में अपमानित अवस्था में खड़ी है, और हैरानी की बात यह है कि अपनी नाकामी छिपाने के लिए पंचायत ने इस मूर्ति को लाल कपड़ा डालकर ढंक दिया—मानो सच को छिपाने से सच बदल जाएगा। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह ‘ढंकने की क्रिया’ ठीक उसी दिन की…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, धमतरी/कुरुद। सभी बिल सरपंच, ग्राम पंचायत नारी के नाम से जारी… फिर भी ग्रामीणों से जबरन टैक्स वसूली और राशन रोकने का फरमान..  ग्राम पंचायत नारी की वित्तीय कार्यप्रणाली पर अब गहरी शंका और तीखा विवाद खड़ा हो गया है। पंचायत द्वारा ग्रामीणों पर प्रकाश टैक्स और सफाई टैक्स के नाम पर अनिवार्य वसूली थोप दी गई है—यहाँ तक कि टैक्स न देने पर कई परिवारों का खाद्यान्न राशन रोकने की धमकी तक दी गई। लेकिन आरटीआई में खुलासा हुआ है कि वही पंचायत खुद लाखों रुपए के बिजली बिल की बड़ी बकायेदार है। आरटीआई कार्यकर्ता मुकेश कुमार…

Read More