Author: www.cglokdarshan.com

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवा रायपुर, 1 नवम्बर 2025। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर में आज “शांति शिखर – ब्रह्माकुमारीज़ ध्यान केंद्र” का भव्य उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, ब्रह्मकुमारी संस्था की वरिष्ठ राजयोगिनी बहन जयंती, राजयोगी मृत्युंजय, एवं देश-विदेश से आए अनेक साधक एवं अतिथि उपस्थित थे। कार्यक्रम के शुभारंभ में प्रधानमंत्री ने ब्रह्मकुमारी परंपरा के अनुसार “ॐ शांति” उच्चारण से सभा को संबोधित किया और कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है क्योंकि छत्तीसगढ़ अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर रहा है। उन्होंने झारखंड और उत्तराखंड सहित…

Read More

शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महासमुंद में हुआ सांस्कृतिक उल्लास का सुंदर संगम @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, महासमुंद। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महासमुंद के हिंदी विभाग में एम.ए. प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागतार्थ प्रवेशोत्सव का आयोजन हिंदी तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं द्वारा हर्षोल्लासपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की आराधना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। सरस्वती वंदना का भावपूर्ण प्रस्तुतीकरण एम.ए. हिंदी की छात्रा दामनी साहू ने किया, जिसने कार्यक्रम को श्रद्धा और सौंदर्य से भर दिया। ✳️ स्वागत उद्बोधन में भाव और प्रेरणा का समन्वय हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. दुर्गावती भारतीय ने स्वागत उद्बोधन में नवप्रवेशी…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरुद/राजिम। छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के उद्देश्य से अनुराग साहित्य एवं कला संस्था ग्राम कठौली के तत्वावधान में  छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कला साधक “श्री पुराणिक साहू कृत लहर गंगा” लोक सांस्कृतिक संस्था की प्रस्तुति का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन दीपावली, उत्सव के उपलक्ष्य में 24 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को बाजार चौक कठौली में संपन्न होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौकरण साहू जी, उपाध्यक्ष जिला पंचायत धमतरी होंगे, एवं अध्यक्षता डॉ. खेमराज साहू, सरपंच ग्राम पंचायत कठौली करेंगे। साथ ही अंचल के जनप्रतिनिधि, कला एवं साहित्य के हस्तियों की…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरुद / धमतरी, 14 अक्टूबर 2025। कुरुद विकासखंड के अंतर्गत नारी–गाड़ाडीह मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य में खुलेआम कार्यादेश के नियमों की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं। यह परियोजना, ग्रामीण इलाकों के सड़कों को सुविधायुक्त बनाकर जनता जनता की सुविधा के लिए स्वीकृत की गई थी, अब भ्रष्टाचार और विभागीय मिलीभगत का जीता-जागता उदाहरण बन चुकी है। स्थानीय ग्रामीणों की बार-बार शिकायतों के बावजूद लोक निर्माण विभाग के अधिकारी और ठेकेदार मिलकर गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। निर्धारित प्राक्कलन और तकनीकी मानकों को नज़रअंदाज़ करते हुए, सड़क निर्माण में घटिया लाल गिट्टी, खराब मटेरियल,…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी कर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दो वर्ष से कम आयु के बच्चों को किसी भी प्रकार की खांसी की सिरप या सर्दी-जुकाम की दवाएं नहीं दी जानी चाहिए। मंत्रालय ने यह भी कहा है कि पाँच वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए भी ऐसी दवाओं का उपयोग सामान्यतः अनुशंसित नहीं है। यह निर्णय शिशुओं को संभावित दुष्प्रभावों से बचाने और उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। एडवाइजरी जारी होते ही छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी  मोदी सरकार का निर्णय बताया दिवाली पूर्व तोहफ़ा @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। मोदी सरकार द्वारा 22 सितंबर से लागू की गई जीएसटी स्लैब में रियायत का असर बाजारों में साफ दिख रहा है। वस्तुओं की कीमतों में आई कमी से दुकानदारों और ग्राहकों में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में युवा भाजपा नेता किशोर देवांगन ने 26 सितंबर को नगर की विभिन्न दुकानों का दौरा किया और दुकानदारों व ग्राहकों से चर्चा की। इस दौरान लोगों ने कहा कि जीएसटी में छूट से उनकी खरीददारी में सीधी बचत हो रही है, इसे उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी मनोरम दृश्य देखने उमड़े श्रद्धालु और पर्यटक, प्रशासन ने की सुरक्षा की अपील @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। छत्तीसगढ़ की प्रयागराज के नाम से विख्यात राजिम त्रिवेणी संगम में इन दिनों जलस्तर में अभूतपूर्व वृद्धि देखी जा रही है। महानदी, पैरी और सोदूर नदी के संगम स्थल पर पानी लबालब भर जाने से सुप्रसिद्ध श्री कुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर चारों ओर से जलमग्न हो गया है। बारिश और बढ़ते जलस्तर से उपजा यह अद्भुत नजारा श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कई वर्षों बाद कुँवर माह में संगम का ऐसा भव्य और…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी सेवा पखवाड़ा अंतर्गत हरिहर हाई स्कूल में की गई सफाई @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर आज नवापारा नगर में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा मंडल नवापारा द्वारा नगर के हृदय स्थल बस स्टैंड स्थित पंडित जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके साथ ही वार्ड क्रमांक 04 स्थित चौक में स्थापित उनकी प्रतिमा पर भी श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम के पश्चात सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत हरिहर हाई स्कूल परिसर में स्वच्छता…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी नगर में जलभराव का निरीक्षण कर किया त्वरित निदान @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर नवापारा नगर में भी व्यापक रूप से देखने को मिला। लगातार हो रही तेज बारिश ने नगरवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई मोहल्लों और कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई, यहाँ तक कि कई घरों के अंदर भी पानी घुस गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगरपालिका अध्यक्ष ओमकुमारी-संजय साहू ने शनिवार को नगर के विभिन्न वार्डों का दौरा किया। उन्होंने पालिका अमले को अलर्ट मोड पर रखा और तत्कालीन परिस्थिति के…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी  कृषि विभाग की चुप्पी से नाराज ग्रामीण, राहत की मांग @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। कम और असमय बारिश के कारण अंचल के किसानों की धान की फसल इस बार भूरा माहु सहित कई कीट जनित बीमारियों की चपेट में आ गई है। चंपारण, सेमरा, भोथी, टीला, डंगनिया सहित अनेक गांवों के किसानों ने बताया कि उनकी मेहनत पर पानी फिर रहा है। चंपारण के किसान दाऊ लाल साहू, ईश्वर चंद साहू, थानेश्वर साहू, हेमलाल साहू, वेदप्रकाश निषाद व रिखी राम निषाद ने बताया कि करीब 1500 एकड़ भूमि पर धान की फसल पूरी तरह संकट में है।…

Read More