Author: www.cglokdarshan.com

77 विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन, 51 महतारी सदनों का शुभारंभ, धमतरी में जगी विकास की नई उम्मीद @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर/धमतरी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड के ग्राम करेली बड़ी में आयोजित भव्य कार्यक्रम में 245 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस अवसर पर राज्य के कई प्रमुख मंत्री, सांसद और विधायक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि और उपस्थित जनप्रतिनिधि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय – कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा – मंच पर…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, धमतरी। मगरलोड विकासखंड के ग्राम करेलीबेड़ी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यक्रम में मंगलवार को उस समय माहौल अचानक गर्म हो गया, जब महिला सरपंच संघ की अध्यक्ष राखी साहू ने मंच के सामने ही विधायक अजय चंद्राकर के खिलाफ ज़ोरदार “मुर्दाबाद” के नारे लगाए। मुख्यमंत्री यहाँ 51 महतारी सदन भवनों का लोकार्पण करने पहुंचे थे। सभा के दौरान अचानक हुए इस विरोध ने सबको चौंका दिया और कुछ देर तक माहौल तनावपूर्ण हो गया। “मेहनत हमारी, नाम काटने की साज़िश उनकी” सभा के बाद मीडिया से बात करते हुए राखी साहू ने कहा –  “मैंने ग्रामीणों को…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी  @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस पर नगर के हृदय स्थल बस स्टैंड स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय चौक में भव्य रूप से भगवा ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। ध्वजारोहण अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू के करकमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा की विशेष पहल पर नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू एवं उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी द्वारा ध्वज की स्थापना की गई। कार्यक्रम की शुरुआत पं. संतोष मिश्रा ने मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ की। गौरतलब है कि हाल ही में हुए सड़क हादसे में युवा साथी नितुल देवांगन…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू ने सोमवार को विधायक कार्यालय में नगर के जरूरतमंद लोगों को स्वेच्छा अनुदान राशि के चेक प्रदान किए और सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। पिछले दिनों बीमारियों और अन्य कारणों से आर्थिक संकट का सामना कर रहे लोगों ने विधायक से अपनी समस्या साझा की थी। जिस पर त्वरित पहल करते हुए श्री साहू ने कई जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया। इसी क्रम में भाजयुमो के युवा कार्यकर्ता नितुल देवांगन के आकस्मिक निधन पर उनके परिजनों को शासन से स्वीकृत 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत 26 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोबरा नवापारा में विशेष स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान और पोषण माह के तहत आयोजित होगा, जिसमें सभी महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम इस दौरान परामर्श और उपचार प्रदान करेगी। इस कार्यक्रम में अभनपुर विधायक इन्द्रकुमार साहू की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 25 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अभनपुर तथा 26 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा में विशेष शिविर आयोजित…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी  @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, गोबरा नवापारा। महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रवाल समाज ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चल रहे सेवा पखवाड़ा से प्रेरित होकर समाज के युवाओं ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की शुरुआत की। राजिम रोड डिवाइडर पर सुबह 6 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के अग्रबंधु, महिलाएं, युवा और स्कूली बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। विशेषकर बच्चों ने पेड़ लगाने के साथ उनके संरक्षण का संकल्प लेकर सभी का मन मोह लिया। अग्रवाल समाज के…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शुरू हुए सेवा पखवाड़ा के तहत नगर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विभिन्न चरणों में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य शिविर भी शामिल होंगे। शनिवार को नवापारा भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में नगर के शीतला तालाब एवं मंदिर परिसर की साफ-सफाई की गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, विधायक प्रतिनिधि संजय साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी लवकेश पैकरा, भाजपा मंडल…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी  @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। सृजन सोनकर विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आरंग की 11 छात्राओं ने भारत स्काउट एवं गाइड द्वारा संचालित शैक्षिक आंदोलन में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस आंदोलन का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता और चरित्र निर्माण को प्रोत्साहित करना है। जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय ने रायपुर के श्री बालाजी विद्या मंदिर, देवेंद्र नगर में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के कुल 162 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सृजन विद्यालय की जिन छात्राओं को राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त हुआ उनमें शिक्षा सत्र 2023-24 के लिए – रेणुका पटेल, शैलजा धीवर,…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। शहर और ग्रामीण अंचल में शारदीय नवरात्र महापर्व की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कहीं पर आकर्षक पंडालों की साज-सज्जा हो रही है, तो कहीं मूर्तिकार दिन-रात एक कर माता की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। 22 सितंबर से होगा शुभारंभ शारदीय नवरात्र पर्व इस बार 22 सितंबर से प्रारंभ होकर 1 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। यह पर्व मां दुर्गा की शक्ति व साधना का प्रतीक है। नौ दिनों तक मां के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाएगी। 22 सितंबर को घटस्थापना का शुभ समय प्रातः 6:09 से 8:06…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। जहां देशभर में स्वच्छता पखवाड़े के तहत जागरूकता अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है, वहीं ग्राम पंचायत तर्री की स्थिति बिल्कुल विपरीत नजर आ रही है। यहां पशु चिकित्सालय के आसपास गंदगी का ढेर इस कदर फैला है कि पूरे क्षेत्र में बदबू का माहौल बना हुआ है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि गंदगी से न सिर्फ वातावरण दूषित हो रहा है, बल्कि लोगों को स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ रहे हैं। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि पशु चिकित्सालय के पास ही शासकीय महाविद्यालय स्थित है, जहां प्रतिदिन…

Read More