Author: www.cglokdarshan.com

संवाददाता तुकाराम कंसारी  @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। समीपस्थ ग्राम बकली में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर महादेव मंदिर परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाया गया। ग्रामीणों ने इस मौके पर स्वच्छ भारत का संदेश देते हुए प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अभियान में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया और मंदिर परिसर को स्वच्छ व सुंदर बनाने का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं बल्कि जीवनशैली का हिस्सा बननी चाहिए। इस अवसर पर नारायण साहू, ललित साहू, ओमप्रकाश साहू, उमेश साहू, विजय कुमार साहू, रामजी साहू, ताराचंद…

Read More

विशेष समाचार… @सतीश शर्मा, प्रधान संपादक  “छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग की कार्यप्रणाली अब कठघरे में” @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, मनेंद्रगढ़/चिरमिरी/भरतपुर। सूचना का अधिकार (आरटीआई) पारदर्शिता और जवाबदेही का सबसे सशक्त औजार माना जाता है, लेकिन छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग की कार्यप्रणाली अब कठघरे में है। आरोप है कि आयोग न केवल विभागों को बचाने में जुटा है बल्कि अब आदेशों से मुकरते हुए बिना हस्ताक्षर वाले पत्र तक जारी कर रहा है। आरटीआई कार्यकर्ता ने खोला राज मामला मनेंद्रगढ़ के आरटीआई कार्यकर्ता अशोक श्रीवास्तव से जुड़ा है। उन्होंने वन विभाग से वर्ष 2017 से 2022 तक की कैशबुक की जानकारी मांगी थी।पहले…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी  राजिम–रायपुर नई मेमू ट्रेन सेवा से आमजन, तीर्थयात्रियों और छात्रों को मिलेगा बड़ा लाभ @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर/ गोबरा नवापारा/ राजिम। छत्तीसगढ़ में रेल कनेक्टिविटी को नया विस्तार देते हुए आज प्रदेशवासियों के लिए ऐतिहासिक दिन साबित हुआ। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजिम रेलवे स्टेशन से राजिम–रायपुर मेमू ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस नई रेल सेवा से राजधानी रायपुर और तीर्थनगरी राजिम के बीच की दूरी अब तेज़, सस्ती और सुरक्षित यात्रा के साथ पूरी की जा सकेगी। न्यूनतम 15 रुपए के किराए में आमजन को आरामदायक रेल सुविधा मिलेगी। शुभारंभ अवसर…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी देखना होगा कि क्या 18 सितंबर को मुख्यमंत्री के सामने यह मांग मजबूती से रखी जाएगी या फिर पुराने वादों की तरह इसे टाल दिया जाएगा। @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। राजिम और नवापारा क्षेत्र के लिए यह गौरव का क्षण है कि राजधानी से रेल सेवा मिलने जा रही है। आगामी 18 सितंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल, महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी चौधरी, राजिम विधायक रोहित साहू, अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू, सहित अनेक जनप्रतिनिधि, नेता…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी अभनपुर विधानसभा के ग्राम तूता में 2000 आम के पौधों से हरियाली का संकल्प @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, अभनपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा जिला रायपुर ग्रामीण द्वारा अभनपुर विधानसभा के ग्राम तूता में ‘नमो वन’ तैयार किया गया। इस अवसर पर विधायक इंद्र कुमार साहू, पूर्व केबिनेट मंत्री चंद्रशेखर साहू, जिला अध्यक्ष श्याम नारंग, जिला उपाध्यक्ष दीपक बैस, आशीष शर्मा, मंडल अध्यक्ष भरत बैस, मंडल महामंत्री सूरज साहू, गौरव शर्मा, वरुण राठी, राजा राय, संदीप बैस, गयाराम पटेल, दिनु बैस, रामकृष्ण बैस, झड़ी पटेल, डॉ निमई विश्वास सहित अनेक वरिष्ठ…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। राजिम क्षेत्र में नवापारा-राजिम रेल लाइन के उद्घाटन को लेकर नागरिकों में उत्साह है, लेकिन मंगलवार की तेज़ बारिश ने रेलवे निर्माण कार्यों और स्थानीय प्रशासन की पोल खोल दी। महज एक घंटे की बारिश में रेलवे स्टेशन का मुख्य मार्ग घुटनों तक पानी से भर गया और आसपास के करीब 200 घरों में नालियों का गंदा पानी घुस गया, जिससे नागरिकों की परेशानी बढ़ गई। रेलवे स्टेशन के पीछे और गोबरा से लेकर बस स्टैंड, गाड़ापारा, आयुष्मान अस्पताल, हवेली मंदिर तक जलभराव की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घरों और गलियों में…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। समीपस्थ ग्राम बकली में प्रधानमंत्री सूर्याघर मुक्त बिजली योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की गई है। गरियाबंद जिले के ग्राम बकली के निवासी ओमप्रकाश साहू ने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप पैनल लगवाकर न केवल अपने घर को ऊर्जा-संपन्न बनाया है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और हरित ऊर्जा के उपयोग की दिशा में भी प्रेरणादायक कदम उठाया है। ओमप्रकाश साहू ने बताया कि उन्हें योजना की जानकारी स्थानीय बिजली विभाग से मिली। योजना के उद्देश्य और लाभों को समझने…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन राजिम। समीपस्थ ग्राम पोखरा में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सृष्टि के रचनाकार भगवान श्री विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापना एवं पूजन महोत्सव का आयोजन बजरंग चौक पर दिनांक 17 सितम्बर 2025, बुधवार को बड़े धूमधाम से किया जाएगा। यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम ग्रामवासियों के लिए श्रद्धा, उत्सव और सामूहिक सौहार्द का प्रतीक होगा। कार्यक्रम के रात्रिकालीन आयोजन में प्रसिद्ध मोर मयारू भाई नाच पार्टी, ग्राम भाटागांव, जिला बालोद द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती नंदनी कोमल ढीढी उपस्थित रहेंगी, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य सतीश…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर/राजिम। रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल द्वारा 68766/68767 रायपुर-राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर नई सेवा का शुभारंभ 18 सितम्बर, 2025 से राजिम रेलवे स्टेशन से किया जाएगा। साथ ही, रायपुर एवं अभनपुर के बीच संचालित 68760/68761 एवं 68762/68763 मेमू पैसेंजर ट्रेन का परिचालन अब राजिम तक विस्तारित कर दिया गया है, जिससे क्षेत्रीय यात्रियों को नई सुविधा प्राप्त होगी। रेल प्रशासन ने बताया कि नई सेवा का उद्देश्य रायपुर और राजिम के बीच बेहतर संपर्क, आवागमन में सरलता तथा यात्रियों की बढ़ती आवश्यकताओं को पूरा…

Read More