संवाददाता तुकाराम कंसारी
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा-राजिम। धौराभाठा में इन दिनों धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक चेतना का वातावरण देखने को मिल रहा है। श्री राजीव लोचन भागवत परिवार धौराभाठा/नवापारा-राजिम एवं समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ 1 फरवरी को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कलश यात्रा एवं श्री गणेश पूजन कर किया गया।

कथा के प्रथम दिवस कथा वाचक शैलेंद्र कृष्ण महाराज (वृंदावन धाम) ने श्री शिव महापुराण के महात्म्य का विस्तार से वर्णन करते हुए भगवान शिव की महिमा और सनातन परंपरा में उनकी महत्ता पर प्रकाश डाला। वहीं 2 फरवरी को आयोजित प्रवचन में महाराज ने शिव महिमा, ज्योतिर्लिंग प्राकट्य तथा रुद्राक्ष के आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व को सरल एवं भावपूर्ण शैली में श्रद्धालुओं को बताया।
आयोजकों के अनुसार कथा का प्रवचन प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्रभर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर कथा श्रवण का लाभ ले रहे हैं।

कथा आयोजन में भिलाई (आरंग) कबीर आश्रम के विजेंद्र साहेब, ग्राम छांटा के गौटिया मेहतरु राम साहू, नवागांव के अशोक बाफना, परसदा के रामकुमार हिरवानी, रक्शा के रामा साहू, रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर छन्नू राम साहू, लोकेश साहू सहित सैकड़ों भक्तजन उपस्थित होकर धर्म लाभ ले रहे हैं।
आयोजन समिति ने जानकारी दी कि 6 फरवरी को शाम 6 बजे भव्य कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के ख्यातनाम कवि अपनी रचनाओं से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के संरक्षक मेहतरु राम साहू (छांटा), रामा साहू एवं मदन साहू (रक्शा), अमीरचंद साहू (परसदा जोशी), चंपालाल साहू, राकेश साहू, खोरबाहरा साहू (राजिम), छन्नू राम साहू (धौराभाठा), चिंताराम साहू, चंद्रहास साहू, राधेश्याम, गेंदालाल, सरजू राम (कुरुद) सहित समस्त ग्रामवासी सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।








