@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरूद। ग्राम दर्रा में सामाजिक और पर्यावरणीय चेतना को मजबूत करने की दिशा में “राष्ट्र चेतना हिन्दू युवा मंच दर्रा” द्वारा लगातार जनसेवा और पर्यावरण संरक्षण के कार्य किए जा रहे हैं। संगठन के युवाओं ने मिलकर वृक्ष संरक्षण, पुराने पेड़ों की देखभाल, चबूतरा मरम्मत एवं निर्माण, नए पौधारोपण, पौधों में ट्री गार्ड लगाने तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाने जैसे सराहनीय कार्यों को निरंतर अंजाम दिया है।
संगठन के युवाओं का कहना है कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी है। गांव में हरियाली बढ़ाने और लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह सेवा कार्य लगातार जारी रहेगा। युवाओं के इस प्रयास की ग्रामीणों द्वारा भी सराहना की जा रही है।

इस सेवा अभियान में प्रमुख रूप से लुकेश सार्वा, दानेश्वर कुमार, राजू साहू, तीरथ कुमार, गिरेन्द्र यादव, धनेन्द्र कुमार, तारेन्द्र कुमार, सुमन कुमार, गिरवर साहू, भोजराम साहू, सागर प्रसाद, कार्तिक राम, राकेश कुमार, दिनेश कुमार, धनेन्द्र साहू, महेन्द्र Kumar, यशवंत साहू, हुलाश यादव, सत्यानंद साहू, रूपेन्द्र कुमार, सौरभ कुमार, लोकेन कुमार एवं द्रोण कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।








