@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरूद। दिनांक 21 जून 2026, रविवार को तहसील ब्राह्मण समाज कुरूद की आवश्यक बैठक ग्राम नारी में गरिमामय वातावरण में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, सदस्यता विस्तार, ब्राह्मण समाज भवन निर्माण सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
विचार-विमर्श उपरांत तहसील ब्राह्मण समाज कुरूद के अध्यक्ष कमलेश प्रसाद तिवारी की अनुशंसा पर सर्वसम्मति से ब्राह्मण समाज ग्राम नारी इकाई का गठन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में सतीश शर्मा को अध्यक्ष, दानेश्वर शर्मा को सचिव, उत्तम शर्मा को कोषाध्यक्ष, शेषनारायण दुबे को उपाध्यक्ष तथा जितेन्द्र शर्मा को सलाहकार मनोनीत किया गया।
ग्राम नारी इकाई के सदस्यों में जगेंद्र प्रसाद शर्मा, मनोज शर्मा, मुकेश शर्मा, रामेश्वर दुबे, रामकुमार शर्मा, तामेश्वर शर्मा, नूतन शर्मा, श्रवण शर्मा, नरेंद्र प्रसाद शर्मा, हेमंत शर्मा, धर्मेंद्र (पप्पू) शर्मा, कमलेश्वर (रिंकू) शर्मा, चंद्रकांत (सन्नी) शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
यह बैठक तहसील ब्राह्मण समाज कुरूद के अध्यक्ष कमलेश प्रसाद तिवारी, सचिव लक्ष्मीकांत द्विवेदी, जिला प्रतिनिधि द्वय जगजीवन मिश्रा एवं हयग्रीव प्रसाद शर्मा, तथा समाज के वरिष्ठ सलाहकार रामनारायण शर्मा, रमेश पाण्डेय एवं अनिल झा के सान्निध्य एवं आतिथ्य में संपन्न हुई।
इस अवसर पर जिला प्रतिनिधि द्वय जगजीवन मिश्रा एवं हयग्रीव प्रसाद शर्मा, तहसील अध्यक्ष कमलेश प्रसाद तिवारी तथा सचिव लक्ष्मीकांत द्विवेदी ने सभा को संबोधित करते हुए संगठनात्मक एकता, सामाजिक समरसता तथा समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया और उपस्थित जनों को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम का संचालन नवनिर्वाचित अध्यक्ष सतीश शर्मा ने किया, जबकि अंत में उत्तम शर्मा द्वारा सभी अतिथियों एवं समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
बैठक सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें समाज की एकजुटता और संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया गया।








