Author: www.cglokdarshan.com

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, बिलासपुर। सेवा सहकारी समिति पोंड़ी के संस्था प्रबंधक, धान खरीदी केंद्र प्रभारी और कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ सकरी थाने में जुर्म दर्ज किया गया है. तीनों ने मिलकर 63 लाख रुपए से ज्यादा का धान गायब कर दिया है. जांच रिपोर्ट के मुताबिक खरीदी केंद्र में 2031 क्विंटल धान होना चाहिए. लेकिन सिर्फ 195 क्विंटल धान ही उपलब्ध है. जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक अभिषेक शर्मा ने सकरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है. अपने रिपोर्ट में शाखा प्रबंधक ने बताया है कि धान खरीदी वर्ष 2023-24 के दौरान पोंड़ी (घुटकू) केंद्र में गंभीर वित्तीय अनियमितताएं सामने…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने नवा रायपुर को पृथक जिला घोषित करते हुए श्री संतोष कुमार वर्मा को संयोजक नियुक्त किया गया है। फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा के मुख्य आतिथ्य में कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह नवा रायपुर में आयोजित किया गया था।उक्त आयोजन में फेडरेशन से संबद्ध विभिन्न संगठनों के प्रांतीय अध्यक्ष उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी अनिल वर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन नवा रायपुर द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मंत्रालय, संचालनालय सहित नवा रायपुर स्थित विभिन्न  विभागों के अधिकारी-कर्मचारी नेता उपस्थित रहे। प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने नव नियुक्त…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह जिला जशपुर के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के लाखझर गांव में बाल श्रम निषेध दिवस के दिन एक नाबालिग बच्चे को बिना ठोस सबूत के पेड़ से बांधकर डंडों से बुरी तरह पीटा गया. आरोपी किसान करमु राम ने बच्चे पर खेत में नुकसान और पुआल जलाने का आरोप लगाया. फिलहाल इस पूरे मामले पर पत्थलगांव पुलिस ने फ़ोटो की मदद से जांच कर रही है. आज जब पूरे देश में बाल श्रम निषेध दिवस मनाया जा रहा है, तब छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना इलाके में लाखझर…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी 16 जून 2025 से नया शिक्षा सत्र प्रारंभ होने जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के समस्त जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर “शाला प्रवेश उत्सव” में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। यह आयोजन राज्य में शिक्षा के क्षेत्र को सशक्त बनाने और शत-प्रतिशत बच्चों का विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में लिखा है कि प्रदेश को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने का लक्ष्य चुनौतीपूर्ण अवश्य है, परंतु यह असंभव नहीं है। उन्होंने कहा कि “असंभव को संभव” बनाने…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला केस में ईडी ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री कवासी लखमा की संपत्ति अटैच कर ली है। यही नहीं, सुकमा के कांग्रेस भवन को भी अटैच कर दिया है। बता दें कि करीब 22 सौ करोड़ के आबकारी घोटाला केस की ईडी जांच कर रही है। ईडी ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को पहले ही गिरफ्तार किया था। वो पिछले 16 जनवरी से जेल में हैं। जानकारी के अनुसार ईडी ने जांच-पड़ताल के बाद कवासी लखमा की सुकमा और अन्य जगहों पर करीब 6 करोड़ की संपत्ति अटैच…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा हर साल खिलाडियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों को राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किया जाता है। राज्य के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों को यह पुरस्कार दिए जाते हैं। खेल अधिकारी ने बताया कि इन पुरस्कारों के इच्छुक आवेदक आगामी 26 जून तक आवेदन कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित किये गये नियमों के तहत पात्रता रखने वाले आवेदकों को पुरस्कार के लिए प्रावीण्यता के आधार पर चयन किया जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त विजेताओं को प्रोत्साहन नियम के तहत नगद राशि पुरस्कार अलंकरण प्रदान किया…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, तेहरान। ईरान में शुक्रवार का दिन जुमे के चलते छुट्टी का होता है। लेकिन इजरायल ने इस दिन को उस पर हमले के लिए चुना और तड़के 3 बजे से ही मिसाइलों से अटैक कर दिया। इजरायल ने तेहरान के अलावा ईरान के परमाणु ठिकानों पर भी अटैक किए हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार ईरान के आर्मी चीफ मोहम्मद बाघेरी मारे गए हैं तो वहीं इस्लामिक रिवॉलूशनरी गार्ड्स के चीफ हुसैन सलामी की भी मौत हुई है। इस हमले ने ईरान को हिला दिया है और अमेरिका से उसकी बातचीत खटाई में पड़ गई है। ईरान…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन अहमदाबाद।अहमदाबाद विमान हादसे में एकमात्र जीवित बचे यात्री रमेश विश्वास कुमार का अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की भयावहता को उन्होंने महसूस किया है। हादसे के बाद आज पीएम मोदी ने रमेश विश्वास से मुलाकात की। इसके बाद दूरदर्शन से बातचीत में रमेश विश्वास ने आपबीती बयां की। इकलौते बचे यात्री की आपबीती उन्हीं के शब्दों में जानिए… नजरों के सामने एयर होस्टेस खत्म हो गईं… ”सब कुछ मेरी नजरों के सामने हुआ। …मुझे खुद भरोसा नहीं हो रहा कि मैं कैसे उसमें से जिंदा बाहर निकल सका। क्रैश होने के बाद कुछ…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून धीरे-धीरे सक्रिय होने की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने गुरुवार को रायपुर, दुर्ग, धमतरी, महासमुंद समेत दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। वहीं बीजापुर और बस्तर में हल्की बौछारें भी पड़ सकती हैं। राज्य में पिछले कुछ दिनों से बारिश लोकल सिस्टम के कारण हो रही है। मंगलवार को रायपुर में हुई तेज बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव और ब्लैकआउट की स्थिति…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, सुकमा/दंतेवाड़ा। एक और सुबह नेशनल हाईवे-30 पर मातम लेकर आई। अपने भविष्य को संवारने का सपना लेकर परीक्षा देने जा रही एक छात्रा की जिंदगी सड़क पर ही खत्म हो गई। बुधवार सुबह दंतेवाड़ा से कोंटा जा रही एक तेज रफ्तार कार NH-30 पर दरभगुड़ा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे में B.Ed. की एक छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन अन्य छात्र और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। परीक्षा देने निकली थी त्रिवेणी, रास्ते में मिली मौत हादसे का शिकार हुई छात्रा की पहचान 26 वर्षीय त्रिवेणी बघेल…

Read More