Author: www.cglokdarshan.com

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, गरियाबंद। जिले के पितईबंद क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन को लेकर जिला प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। हाल ही में पत्रकारों पर हुए हमले के बाद इस मुद्दे ने गंभीर रूप ले लिया था। उसी के चलते बुधवार सुबह माइनिंग विभाग और एसडीएम की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेत घाटों की ओर जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया है। प्रशासन ने रेत खदान तक पहुंचने वाले मार्गों पर बैरिकेडिंग लगाकर किसी भी प्रकार की आवाजाही को पूरी तरह रोक दिया है। अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण आईईडी विस्फोट में शहीद हुए एएसपी श्री आकाश राव गिरपुंजे को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें अंतिम विदाई दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने माना स्थित चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर पहुंचकर शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा शहीद के पार्थिव शरीर को कंधा देकर सम्मानपूर्वक विदाई दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने शहीद श्री गिरपुंजे के शोक-संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएँ प्रकट कीं और उन्हें इस कठिन समय में ढांढस बंधाया।…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, सतीश शर्मा, महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा थाने में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक कांग्रेसी नेता की पिस्टल से अचानक गोली चल गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। नेता अपनी लाइसेंसी पिस्टल की मियाद खत्म होने पर उसे जमा कराने के लिए थाने पहुंचा था। इस बड़ी लापरवाही के बाद पुलिस ने आरोपी नेता को गिरफ्तार कर लिया है। जानिये पूरा मामला? जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता अंकित बागबाहरा अपनी 32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल लेकर बागबाहरा थाने पहुंचे थे। उनकी पिस्टल का लाइसेंस समाप्त हो चुका था, और…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नारायणपुर। नारायणपुर थाना क्षेत्र के कुतुल मार्ग से सोमवार को पुलिस ने माओवादियों को हथियार और विस्फोटक सप्लायर को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार बखरूपारा निवासी प्रकाश सोनी पिता स्व. गौतम सोनी ( 27 वर्ष) के पास से एक कत्था रंग के स्कूटी में रखे तीन मीटर कॉर्डेक्स वायर, बिजली तार, स्कैनर (वाकी–टाकी), 20 नग राउंड, तीन डेटोनेटर बरामद किया गया है। 5 साल से सप्लाई कर रहा था हथियार पूछताछ में आरोपित प्रकाश ने बताया कि वह विगत चार–पांच वर्षों से माओवादियों को बंदूक की गोली, विस्फोटक सामग्री व अन्य सामग्री अवैध रूप से खरीदकर सप्लाई कर…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन @गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पितईबंद रेत खदान में 9 जून 2025 को पत्रकारों पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में आज, 10 जून 2025 को सैकड़ों पत्रकार संयुक्त जिला कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठे। इस घटना ने पत्रकारों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है, और वे आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्रमुख मांगें: 1. आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज : पत्रकारों ने मांग की है कि हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास (IPC धारा 307) के तहत मामला दर्ज किया जाए। 2. खनिज अधिकारी पर…

Read More

जयशंकर ने कहा कि ‘भारत के हमले में पाकिस्तान को काफी नुकसान उठाना पड़ा और भारत के लड़ाकू विमानों और अन्य सैन्य उपकरणों ने बेहद सटीकता से हमले किए और पाकिस्तान के तबाह एयरबेस की तस्वीरें गूगल पर मौजूद हैं।’ https://www.youtube.com/watch?v=X6DMYclV3Wc भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष के करीब तीन हफ्ते बाद भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है औऱ कहा है कि अगर फिर से आतंकी हमला हुआ तो भारत फिर से करारा जवाब देने में बिल्कुल नहीं हिचकेगा। जयशंकर इन दिनों ब्रूसेल्स के दौरे पर हैं। वहां एक इंटरव्यू के दौरान जयशंकर…

Read More

लखनऊ-  “यह खूबसूरत धरती हमें बनी-बनाई मिली है, इसे और सुंदर बनाना हमारा कर्तव्य है।” यह विचार सिर्फ पर्यावरण प्रेमियों तक सीमित नहीं, बल्कि आज उत्तर प्रदेश सरकार की नीति और दृष्टिकोण में भी स्पष्ट दिखाई देता है। जैव विविधता, जिसमें धरती पर मौजूद हर प्रकार के पेड़-पौधे, जीव-जंतु, जलस्रोत और पारिस्थितिकी तंत्र शामिल है, आज एक गंभीर विषय बन चुका है। और इस दिशा में योगी सरकार ने बीते वर्षों में कई उल्लेखनीय कदम उठाए हैं, जिनके परिणाम अब जमीन पर भी दिखने लगे हैं।  Dolphin और बाघों की बढ़ती आबादी उत्तर प्रदेश ने जैव विविधता के संरक्षण में…

Read More

नई दिल्ली, 4 जून 2025 — देश के पूर्वोत्तर राज्यों से लेकर मध्य और पूर्वी भारत तक, मानसूनी मौसम ने इस बार कई इलाकों में कहर बरपाया है। सिक्किम के लाचेन क्षेत्र में भारी बारिश (Rain) और भूस्खलन के कारण 83 पर्यटक फंसे हुए हैं, जबकि 6 लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं मिजोरम में बीते 11 दिनों में 626 लैंडस्लाइड की घटनाएं हुई हैं, जिनमें अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। सिक्किम: बर्फबारी और लैंडस्लाइड ने रोका रास्ता सिक्किम के लाचेन और चुंगथांग जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश (Rain)और…

Read More

भारत का नाम अंतरिक्ष के इतिहास में एक बार फिर चमकने वाला है। भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला(Shubhanshu Shukla)10 जून 2025 को अमेरिका की Axiom Space कंपनी के Axiom-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए उड़ान भरेंगे। राकेश शर्मा के 1984 की ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा के बाद शुभांशु शुक्ला ऐसे दूसरे भारतीय होंगे जो अंतरिक्ष में जाएंगे, और ISS पर कदम रखने वाले पहले भारतीय नागरिक बनेंगे। कौन हैं शुभांशु शुक्ला? शुभांशु शुक्ला भारतीय वायुसेना के 39 वर्षीय अधिकारी हैं। वे 2006 में वायुसेना में शामिल हुए और एक फाइटर और टेस्ट पायलट के रूप…

Read More

नई दिल्ली: भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में न्यायपालिका की जवाबदेही को लेकर एक और बड़ा कदम उठने जा रहा है। केंद्र सरकार, इलाहाबाद हाईकोर्ट में स्थानांतरित किए गए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस Yashwant Verma के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। यह प्रस्ताव संसद के आगामी मानसून सत्र में पेश किया जा सकता है। इस मुद्दे पर सरकार ने विपक्षी दलों से भी बातचीत की योजना बनाई है। आखिर क्या है महाभियोग? महाभियोग (Impeachment) भारतीय संविधान की एक विशेष प्रक्रिया है, जिसके तहत सर्वोच्च न्यायालय या उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को उनके पद से हटाया जा सकता है।यह…

Read More