Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: www.cglokdarshan.com
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। छत्तीसगढ़ की कला को समृद्ध बनाने के लिए नया रायपुर में कलाग्राम का निर्माण किया जाएगा. पिछले दिनों कैबिनेट की बैठक में इसको मंजूरी भी मिल गई है. इसके लिए 10 एकड़ जमीन भी चिन्हांकित कर लिया गया है. अटल नगर में कलाग्राम बनाने की मंजूरी: संस्कृति विभाग के डायरेक्टर विवेक आचार्य ने बताया कि पिछले दिनों हुई कैबिनेट की बैठक में नया रायपुर के अटल नगर में कलाग्राम बनाए जाने की मंजूरी दी गई है. जिसके लिए 10 एकड़ जमीन भी उपलब्ध करा दी गई है. भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय के द्वारा एक प्रस्ताव पास हुआ…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, इजराइल/ईरान/अमेरिका। इसराइल ने ईरान के ‘परमाणु कार्यक्रम’ से जुड़े ठिकानों पर हमले किए हैं. इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने इन हमलों पर बयान जारी किया है. नेतन्याहू ने कहा, “कुछ देर पहले इसराइल ने ऑपरेशन राइज़िंग लायन शुरू किया है, जो इसराइल के अस्तित्व पर ईरान के ख़तरे को कम करने के लिए एक टारगेटेड सैन्य अभियान था. ये अभियान तब तक जारी रहेगा , जब तक ज़रूरी होगा.” वहीं ईरान के सरकारी मीडिया के मुताबिक इसराइल ने तेहरान और दूसरे शहरों में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया है. हमले के फ़ौरन बाद इसराइल ने देश में आपातकाल…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन अहमदाबाद। अहमदाबाद विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है. इस दर्दनाक हादसे में 265 लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जनों घायल हैं. इसी विमान में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे, जिनकी मौत की पुष्टि गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल ने कर दी है. जानकारी के मुताबिक, विजय रूपाणी अपनी पत्नी अंजलि और बेटी से मिलने के लिए लंदन जा रहे थे. गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस हादसे में विमान में सवार यात्रियों के साथ-साथ हॉस्टल में रह रहे डॉक्टर स्टूडेंट्स को भी नुकसान…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरुद। ग्राम नारी के युवक संतोष कुमार ध्रुव (30 वर्ष) की जहर सेवन से मौत हो गया है। जिला अस्पताल धमतरी में इलाज के दौरान युवक की मृत्यु होना बताया जा रहा है। जिला अस्पताल धमतरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम नारी निवासी युवक संतोष कुमार ध्रुव ने पिछली रात जहर सेवन कर लिया था। परिजन को जानकारी मिलने पर शासकीय अस्पताल कुरुद में उन्हें भर्ती कराया गया था, यहां उनकी बिगड़ती स्थिति देख कुरुद अस्पताल के डाक्टरों ने जिला अस्पताल धमतरी में रिफर किया गया जहां इलाज के दौरान संतोष कुमार ध्रुव की मौत हुई है।…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज अहमदाबाद में हुई दुखद घटना पर गहरा दुख और सदमा व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस त्रासदी ने पूरे देश को स्तब्ध और दुखी कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह त्रासदी इतनी हृदय विदारक है कि इसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। श्री मोदी ने कहा कि वे प्रभावित लोगों को त्वरित एवं प्रभावी सहायता सुनिश्चित करने के लिए मंत्रियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में हैं। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा: “अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में फाइट अगेंस्ट ग्लोबल वार्मिंग कैंपेन कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन की गंभीर चुनौती से निपटने के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है। शुद्ध हवा, स्वच्छ जल और हरित वातावरण तभी संभव है जब समाज के सभी वर्ग पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वर्ष 2070 तक नेट ज़ीरो कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य तय किया है। इस दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार ने भी ग्रीन एनर्जी को…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन,अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक यात्री विमान टेकऑफ के दौरान क्रैश हो गया। यह घटना मेघानी नगर के घोड़ा कैंप, IGB कंपाउंड क्षेत्र में हुई, जो हवाई अड्डे से कुछ ही मीटर की दूरी पर है। हादसे के बाद सेट पर आग की लपटें और धुएं का गुबार देखा गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। विमान में क्रू मेंबर समेत 242 यात्री सवार थे. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की सात गाड़ियां और आपातकालीन टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में आयोजित साप्ताहिक आरोग्य मेलों के माध्यम से रक्तदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने बुधवार को विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रदेशभर के 3807 आरोग्य मेलों में 46 हज़ार से अधिक नागरिकों ने स्वास्थ्य जांच करायी जिसमे करीब 10 हजार से अधिक नागरिकों ने रक्तदान की शपथ ली तथा यह संकल्प दोहराया कि आवश्यकता पड़ने पर किसी भी जरूरतमंद को समय पर रक्तदान कर जीवन बचाने में योगदान देंगे। इस वर्ष की थीम ““Give blood, give hope: together we save lives” के अंतर्गत सभी आयुष्मान आरोग्य…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, लांस एंजिलिस। अमेरिका इस वक्त सुलग रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अवैध अप्रवासियों के खिलाफ लागू की गई नई सख्त नीतियों ने देश में भूचाल ला दिया है। लोग सरकार के फैसले के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं, और विरोध की यह आग हिंसक हो चुकी है। इसका सबसे बड़ा केंद्र लॉस एंजिलिस बना हुआ है, जहां हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। लॉस एंजिलिस बना हिंसा का केंद्र: कर्फ्यू और इमरजेंसी की घोषणा लॉस एंजिलिस में लगातार पांचवें दिन हिंसक प्रदर्शनों का दौर जारी है। प्रदर्शनकारी इतने आक्रोशित हैं कि वे गाड़ियों में आग लगा…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। बिरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डिलीवरी के बाद 12 घंटे बाद दर्द से कराहती प्रसूता की मौत हो गई. अपनी बेटी को ठीक से देख नहीं पाई प्रसूता की मौत के लिए ड्यूटी से नदारत डॉक्टर के साथ वार्ड ब्वॉय को जिम्मेदार बताते हुए परिजनों ने अस्पताल के साथ थाने में जाकर हंगामा मचाया. मिली जानकारी के मुताबिक बिरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के 12 घंटे बाद रात दो बजे वार्ड ब्वॉय के इंजेक्शन लगाने और पानी पिलाने के बाद प्रसूता साक्षी निषाद की मौत हुई. रात के समय अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था. परिजनों…
Contact US
सतीश शर्मा
Editor in Chief
Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663
Important Pages
- List Item #1
- List Item #2
- List Item #3
Follow for more
Disclaimer
समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।
© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.