Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: www.cglokdarshan.com
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि अच्छा स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी संपदा है। यदि हम संतुलित आहार लें, नियमित रूप से व्यायाम करें और समय-समय पर स्वास्थ्य की जांच कराएं, तो अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है। मुख्यमंत्री आज राजधानी रायपुर के केनाल रोड स्थित झूलेलाल धाम में आयोजित भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर को संबोधित कर रहे थे। पूज्य बाबा गुरुदास राम साहेब जी की 94वीं जयंती के अवसर पर इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन पूज्य शदाणी सेवा मंडल, पूज्य बाबा गरीबदास सेवा मंडल, पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत, भारतीय सिंधु सभा…
कनाडा, साइप्रस के अलावा क्रोएशिया भी जाएंगे मोदी, पहली बार होगा किसी भारतीय PM का दौरा; शेड्यूल जारी
@”प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे को भारत की विदेश नीति में एक और बड़ा पड़ाव माना जा रहा है, जिससे भारत-क्रोएशिया संबंधों में नई संभावनाओं के द्वार खुल सकते हैं।” @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 19 जून 2025 तक तीन देशों (साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया) की महत्वपूर्ण यात्रा पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी साइप्रस में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और क्रोएशिया में नेताओं से मुलाकात करेंगे। यह यात्रा भारत के वैश्विक कूटनीतिक संबंधों को और मजबूत करने की…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। राजधानी रायपुर से सटे बिरगांव के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसूता साक्षी निषाद की मौत के मामले में बहु-प्रतीक्षित जांच रिपोर्ट सामने आ गई है। इस रिपोर्ट ने स्वास्थ्य केंद्र में हुई भारी लापरवाही की परतें खोलकर रख दी हैं। शासन द्वारा गठित चार सदस्यीय कमेटी ने अपनी जांच में अस्पताल की प्रभारी डॉ. अंजना कुमार लाल और मेल नर्स अनुपम को सीधे तौर पर दोषी ठहराया है। यह रिपोर्ट अब कार्रवाई के लिए शासन को भेज दी गई है, जिसके बाद दोनों पर निलंबन या बर्खास्तगी जैसी बड़ी कार्रवाई हो सकती है। जांच में खुली…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, दिल्ली/बेंगलुरू। बड़ी ड्रग बरामदगी में, चिक्काजला पुलिस और केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) के अधिकारियों ने 25 वर्षीय राजकुमारी नामक एक नाइजीरियाई महिला को गिरफ्तार किया और उसके पास से बेंगलुरु में 10 करोड़ रुपये मूल्य के 5.325 किलोग्राम एमडीएमए क्रिस्टल बरामद किए। चिक्काजाला में एक विदेशी नागरिक द्वारा नशीले पदार्थों की तस्करी करने की कोशिश के संबंध में मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मंगलवार, 10 जून को छापा मारा और राजकुमारी को हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने बताया कि नाइजीरिया में एक सिविल सेवक की बेटी प्रिंसेस 4 अक्टूबर, 2021 को बिजनेस वीजा पर दिल्ली…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, सूरजपुर। सूरजपुर के ग्राम कोयलारी, तहसील भैयाथान की निवासी शैल कुमारी दुबे द्वारा की गई गंभीर शिकायत पर कार्यवाही करते हुए, संभागायुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने तहसीलदार संजय राठौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवेदिका शैल कुमारी दुबे ने 26 मई 2025 को शिकायत प्रस्तुत कर बताया कि तहसीलदार संजय राठौर द्वारा सांठगांठ कर उन्हें मृत दर्शाते हुए उनकी निजी स्वामित्व की भूमि (खसरा क्रमांक 45/3, रकबा 0.405 हे.) जिसका रिनंबरिंग में नया खसरा नंबर 344 है, जिसका अनुचित नामांतरण और विक्रय किया गया। आवेदिका की शिकायत पर अपर कलेक्टर सूरजपुर…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, भिलाई। छत्तीसगढ़ के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक, भिलाई के मैत्रीबाग में इन दिनों बीएसपी प्रबंधन की भारी लापरवाही का खामियाजा पर्यटक भुगत रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच, चिड़ियाघर के अंदर संचालित एकमात्र कैंटीन पर फिर से ताला लटका दिया गया है, जिससे देश-विदेश से आने वाले पर्यटक, खासकर छोटे बच्चों के साथ पहुंचे परिवार, चाय, पानी और नाश्ते के लिए तरस रहे हैं। टिकट खरीदकर अंदर प्रवेश करने के बाद जब पर्यटकों को पता चलता है कि यहाँ खाने-पीने का कोई साधन नहीं है, तो उनकी सारी खुशी निराशा में बदल जाती है। प्रबंधन…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। राजधानी रायपुर में आबकारी विभाग की उड़नदस्ता टीम ने लालपुर स्थित शराब भट्टी पर छापा मारकर 203 पेटी मिलावटी शराब बरामद की। इनमें 26 पेटी गोवा ब्रांड की शराब शामिल थी, जिन पर होलोग्राम नहीं था। जांच में पता चला कि गोदाम में नीचे की परत में नकली शराब छिपाई गई थी, जबकि ऊपरी परत में असली शराब की पेटियां रखी गई थीं ताकि किसी को शक न हो। यह अवैध गतिविधि लंबे समय से चल रही थी। मुख्य आरोपी शेखर बंजारे फरार, तीन सैल्समैन हिरासत में इस घोटाले का मुख्य आरोपी सुपरवाइजर शेखर बंजारे फरार है।…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक ही परिवार के पांच लोगों ने सामूहिक आत्महत्या की कोशिश की, जिसमें से तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है. छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक ही परिवार के 5 लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की. यह पूरा मामला परतापुर थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की, जिसमें से तीनों बच्चों की मौत हो गई है. वहीं…
फिंगेश्वर में तेज रफ्तार का कहर, पेड़ से टकराया मेटाडोर, ड्राइवर घायल, बुलडोजर से निकाला गया ड्राइवर
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम/ गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के फिंगेश्वर-कुंडेल मार्ग पर आज सुबह तेज रफ्तार मेटाडोर पेड़ से जा टकराया. हादसा इतना भीषण था कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर मेटाडोर में फंस गया. घटना बाबाकुटी के पास की है. मिली जानकारी के मुताबिक धान लोडिंग के लिए कुंडेल जा रहा मेटाडोर के चालक मुकेश निषाद वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा और कूपी के पास गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया और ड्राइवर मुकेश निषाद कैबिन में बुरी तरह…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, भिलाई/दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई-चरोदा नगर निगम क्षेत्र में आवारा कुत्तों का खौफ इस कदर बढ़ गया है कि अब मासूम बच्चे भी सुरक्षित नहीं हैं। एक दिल दहला देने वाली घटना में, गांधी नगर इलाके में घर के बाहर खेल रहे एक ढाई वर्षीय मासूम को कुत्तों के झुंड ने बुरी तरह नोंच डाला। इस जानलेवा हमले में बच्चे के हाथ, पैर और पीठ पर गहरे जख्म आए हैं, और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना ने नगर निगम प्रशासन की घोर लापरवाही को एक बार फिर उजागर कर दिया है, क्योंकि क्षेत्र में पिछले चार…
Contact US
सतीश शर्मा
Editor in Chief
Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663
Important Pages
- List Item #1
- List Item #2
- List Item #3
Follow for more
Disclaimer
समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।
© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.