Author: www.cglokdarshan.com

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहाँ एक केमिकल फैक्ट्री में हुए भयानक हादसे ने एक महिला की जान ले ली। यह घटना सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। छावनी क्षेत्र में स्थित अग्रवाल मिनरल एंड केमिकल फैक्ट्री में काम के दौरान एक टन का भारी-भरकम बैग सीधे महिला मजदूरों पर आ गिरा, जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। क्या है पूरा मामला? यह दर्दनाक घटना शनिवार दोपहर की है, जब अग्रवाल मिनरल एंड केमिकल फैक्ट्री में सभी…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, धमतरी। गर्ल्स कॉलेज की अतिथि अध्यापक ने अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पोस्टमार्टम के बाद शव तुरंत परिजनों को सौंप भी दिया गया। हालांकि आत्महत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है  मिली जानकारी के अनुसार डॉ सुषमा साहू नारायण राव मेघावाले कन्या महाविद्यालय में अतिथि पर प्रध्यापक के पद पर पदस्थ थी। अभी गर्मी की छुट्टियों में वह घर रायपुर गई हुई थी। 13 जून को  वह अपने कैलाशपति नगर किराए के निवास पर पहुंच गई थी। शनिवार की शाम अचानक यह पता चलता है कि सुषमा ने फांसी लगाकर…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरुद। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के किनारे कुरूद में स्थित प्रसिद्व छत्तीसगढ़ महतारी काली मंदिर में दान पेटी को उखाड़कर अज्ञात चोर ने उसमें रखे रकम को चोरी कर फरार हो गया है।इस दौरान चोर चोरी करते मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। जिसकी सूचना पर पुलिस पतासाजी में जुटी हुई है।  मिली जानकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे पर स्थित जय महाकाली छत्तीसगढ़ मंदिर में दो अलग अलग दान पेटी रखा गया था। जिसे शुक्रवार शनिवार की दरम्यानी रात करीबन 1 से 3 बजे के बीच कोई अज्ञात नकाबपोश चोर ने उखाड़ कर दान के…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।  रायपुर के क्रिकेट स्टेडियम को चौथी बार इंटरनेशनल मैच की मेजबानी का सुनहरा मौका मिला है।  न्यूजीलैंड की टीम जल्द ही भारत के दौरे पर आने वाली है।  इस दौरे में न्यूजीलैंड तीन वनडे और 5 टी-20 मुकाबलों की सीरीज खेलेगी. सभी मुकाबले अलग-अलग वेन्यू में खेले जानें हैं. एक मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भी खेला जाएगा। भारतीय टीम साल 2026 की शुरुआत तीन वनडे मैचों से करेगी, जिसमें उसका सामना न्यूजीलैंड की टीम से होगा. वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के भाटापारा में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक ओवरब्रिज के ऊपर चलती हुई मारुति वैन धू-धू कर जल उठी। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरी वैन आग के गोले में तब्दील हो गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ओवरब्रिज पर अफरा-तफरी, घंटों यातायात बाधित यह घटना भाटापारा के मुख्य ओवरब्रिज पर हुई। चलती वैन में अचानक आग लगने के बाद ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार उठने लगा। इस खौफनाक मंजर को देखकर ब्रिज के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, भिलाई। भिलाई के सूर्या मॉल में संचालित स्पा सेंटर्स पर शनिवार देर रात पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर स्पा की आड़ में चल रहे देह व्यापार का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में 10 महिला और 3 पुरुष को गिरफ्तार किया गया है। समृति नगर चौकी थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई को एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर क्राइम ब्रांच और पुलिस की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान मचा हड़कंप पुलिस रेड की भनक मिलते ही माॅल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कई युवक-युवतियां मौके से भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन महिला कांस्टेबलों…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरुद/धमतरी। पुलिसचौकी बिरेझर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम नवागांव स्थित सरार तालाब के पास दबिश दी गई, जहां आरोपी सफेद प्लास्टिक बोरी में शराब रखकर बिक्री करते पाया गया। मौके पर मौजूद खरीदार पुलिस को देखकर फरार हो गए। आरोपी के कब्जे से 33 पौवा देशी मसाला शराब (प्रत्येक 180 ml, कुल 5.940 बल्क लीटर) जिसकी अनुमानित कीमत ₹3,300/-, तथा शराब बिक्री से प्राप्त नकद रकम ₹170/-, कुल ₹3,470/- की सामग्री जप्त कर आरोपी भागवत यादव पिता गजानंद यादव, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम नवागांव, चौकी बिरेझर, थाना कुरूद, जिला धमतरी…

Read More

@कवर्धा के सिंघनगढ़ पंचायत में सरपंच पर 7 परिवारों का सामाजिक बहिष्कार करने का गंभीर आरोप @पीड़ितों का आरोप- राजनीतिक बदला लेने के लिए सरपंच ने जारी किया तुगलकी फरमान @मामला कलेक्टर-एसपी तक पहुंचा, सरपंच को पद से हटाने की मांग। @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन,कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहाँ एक सरपंच ने राजनीतिक ईर्ष्या से 7 परिवारों का हुक्का पानी बंद सामाजिक बहिष्कार का फरमान जारी कर दिया है। इस फरमान के तहत इन परिवारों से कोई भी बातचीत नहीं कर सकता, न ही उन्हें किसी दुकान से सामान मिल रहा है। इस…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले दंतेवाड़ा में मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जिला मुख्यालय स्थित एक सरकारी बालिका छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने अस्पताल के बाथरूम में एक नवजात को जन्म दिया और उसे शौचालय के कमोड में फेंक दिया। नवजात की मौके पर ही मौत हो गई। अस्पताल में पेट दर्द की शिकायत के बाद भर्ती जानकारी के मुताबिक, छात्रा को पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद कटेकल्याण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों को उसकी हालत संदिग्ध लगी। इसी दौरान…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। राज्य सरकार ने शासकीय कार्यालयों में कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए सख्त आदेश जारी किया है। नए निर्देशों के अनुसार अब सभी शासकीय, अशासकीय, संविदा और दैनिक वेतनभोगी अधिकारी-कर्मचारियों को सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक कार्यालय में रहना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही 15 जून 2025 से आधार आधारित उपस्थिति प्रणाली को भी अनिवार्य रूप से लागू किया जाएगा। शासन ने यह निर्णय कार्यालयीन कार्यों को सुव्यवस्थित करने और लोकहित में कार्यों के प्रभावी संचालन को ध्यान में रखते हुए लिया है। आदेश में कहा गया है कि सभी कर्मचारी…

Read More