Author: www.cglokdarshan.com

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। नगर के वार्ड क्रमांक 03 सरदार वल्लभभाई पटेल पारा में ॐ गणेश उत्सव समिति के तत्वावधान में प्रतिदिन सुबह और शाम 7 बजे भव्य गणेश आरती और छत्तीसगढ़ी पारंपरिक खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में महिलाओं और बच्चों द्वारा सामूहिक आरती के बाद रोमांचक कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में मोहल्ले के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पांचवीं राउंड की कठिन प्रतिस्पर्धा में गौकरण पटेल पिता मनोज पटेल ने प्रथम स्थान हासिल कर मोहल्ले का गौरव बढ़ाया। समिति द्वारा गुलाल व पुष्पमाला पहनाकर विजेता का सम्मान किया गया। पार्षद…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा-राजिम। शिक्षक कॉलोनी में इस वर्ष गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े ही उत्साह, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूरे कॉलोनी में सुबह से ही धार्मिक माहौल व्याप्त रहा। संध्या समय आयोजित भव्य महाआरती में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर पिला वस्त्रधारी आकर्षक स्वरूप ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया, मानो साक्षात गणेश भगवान का दर्शन हो रहा हो। ढोल-नगाड़ों और तालियों की गूंज ने वातावरण को और भी उल्लासमय बना दिया। नवतरंग गणेश उत्सव समिति, शिक्षक कॉलोनी द्वारा मंच सज्जा और पूरे कार्यक्रम का सुव्यवस्थित संचालन किया गया। महाआरती में…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। नगर के प्रतिष्ठित गुड़ी चौक स्थित स्मृति गणेश उत्सव समिति, ब्राह्मणपारा द्वारा विगत 41 वर्षों से मंगलमूर्ति गणेश जी की प्रतिमा विराजमान की जा रही है। इस बार भी लगभग 10 फीट ऊँची भव्य प्रतिमा नवागांव के मूर्तिकार द्वारा तैयार की गई है। प्रतिमा में भगवान गणेश के चार हाथों का दिव्य स्वरूप दर्शाया गया है—एक हाथ वरमुद्रा में, दूसरे में मोदक, जबकि शेष दो हाथों में शस्त्र धारण किए गए हैं। समिति सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन नगर की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर बन चुका है। समिति के राधेश्याम गुप्ता, अशोक शर्मा,…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी  @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। थाना राजिम क्षेत्र के ग्राम बकली में हुए चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए नाबालिक सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी किए गए दो सोने के चैन और नगदी रकम 64 हजार रुपये बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार, बकली निवासी कोमल राम सोनकर 27 अगस्त की रात अपने परिवार को लाने ससुराल गया था। अगले दिन सुबह लौटने पर उसने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और पीछे का दरवाजा खुला पड़ा है। घर व दुकान की जांच करने पर…

Read More

परंपरागत सवनाही पर्व में सत्यनारायण कथा, चिला रोटी अर्पण और सामूहिक आस्था का संगम @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरुद। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक पर्व संस्कृति के अंतर्गत गुदगुदा ग्राम में फसल रक्षा एवं समृद्धि की मंगलकामना के साथ गर्भ पूजा एवं सत्यनारायण कथा का भव्य आयोजन हुआ। परंपरागत सवनाही पूजा की यह अनोखी लोक परंपरा सावन माह के पहले रविवार से शुरू होकर लगातार पांच रविवार तक चलती है। इस दौरान प्रत्येक रविवार को गांव में कृषि कार्य पूरी तरह बंद रहता है और अंतिम रविवार को विशेष रूप से खार पूजा, गर्भ पूजा एवं सत्यनारायण कथा का  आयोजन होता है। ग्रामीण…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरुद। नगर पालिका परिषद कुरूद द्वारा पानी फिल्टर प्लांट परिसर में आज 300 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर की मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्षदगण, सामाजिक संगठनों, गणमान्य नागरिकों और नगरपालिका कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर ने कहा –  “हरे-भरे पेड़ केवल नगर की सुंदरता ही नहीं बढ़ाते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवनदायी विरासत भी हैं। कुरूद के हर वार्ड और प्रमुख मार्ग वृक्षों से आच्छादित हों, यही हमारी अपेक्षा है।” उन्होंने अल्प सूचना में भी भारी संख्या में उपस्थित…

Read More

तालाबों का होगा सौंदर्यीकरण, खेल सुविधाओं और विद्युत व्यवस्था में होगा विस्तार @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरुद। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय निकाय मंत्री श्री अरूण साव तथा क्षेत्र के यशस्वी विधायक श्री अजय चन्द्राकर के प्रयासों से कुरूद नगर को 6 करोड़ 58 लाख रुपये की बड़ी स्वीकृति प्राप्त हुई है। नगरपालिका गठन के बाद पहली बार कुरूद को एक साथ इतनी बड़ी सौगात मिली है। इसमें – तालाब सौंदर्यीकरण हेतु 1 करोड़ 16 लाख (जसलन तालाब एवं मरही डबरी तालाब) अटल बिहारी बाजपेयी खेल मैदान के लिए संपूर्ण खेल सुविधा हेतु 4 करोड़ 16 लाख विद्युत पोल एवं…

Read More

साहित्य सृजन काव्य रत्न सम्मान 2025 से अलंकृत हुईं कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। साहित्य साधना की अनवरत यात्रा और रचनाशीलता की निरंतर धारा ने कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल को साहित्यिक जगत में विशिष्ट पहचान दिलाई है। इसी सृजनशील योगदान के लिए उन्हें “साहित्य सृजन काव्य रत्न सम्मान 2025” से अलंकृत किया गया। यह सम्मान साहित्य सृजन संस्थान के चतुर्थ स्थापना दिवस वार्षिकोत्सव के गरिमामय अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया। सुषमा प्रेम पटेल ने प्रतिदिन घनाक्षरी छंद की प्रस्तुति कर साहित्यिक क्षितिज पर अद्वितीय छाप छोड़ी है। उनकी यह साधना न केवल एक रचनाकार…

Read More

तीजा पर्व पर गुजरा (आरंग) में निराश्रित माताओं-बुजुर्गों को दिया सम्मान, संजय ‘कबीर’ शर्मा, और श्वेता शर्मा ने सेवा और संस्कार का दिया संदेश @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, आरंग। “मां के रहते हुए उन्हें तीजा की साड़ी नहीं दे पाया… हमेशा कहती थी कि अपने लिए ले लेना, पत्नी के लिए ले लेना… बाद में दे देना। लेकिन वो बाद कभी आया ही नहीं…” — इसी गहरे भाव को संजोए गांव गुजरा (आरंग) के एक पुत्र संजय ‘कबीर’ शर्मा एवं श्वेता शर्मा ने मां के निधन के बाद से 2008 से लगातार तीजा पर्व को मां की स्मृति में समाजसेवा और सम्मान…

Read More

तीजा पर्व करुभात के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ी संस्कृति से सजेगा मंच @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। सृजन युवा संस्था सेम्हरतरा के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठित लोक कला संस्था प्रशांत सोनवानी कृत “लोक अंचल” की भव्य प्रस्तुति आज ग्राम सेम्हरतरा, राजिम में शाम 7 बजे आयोजित होगी। यह आयोजन तीजा पर्व करुभात के उपलक्ष्य में किया जा रहा है, जो छत्तीसगढ़ की परंपरा, संस्कृति और मातृत्व भावनाओं को अभिव्यक्त करने वाला अनोखा पर्व है। आयोजन को लेकर गांव की माताओं, बहनों और युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्रामीण इसे अपनी सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का अवसर मान रहे…

Read More