Author: www.cglokdarshan.com

संवाददाता तुकाराम कंसारी  @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। अग्रणी सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था वक्ता मंच ने आज राजधानी रायपुर के वृन्दावन सभागृह में प्रदेश के 11 जिलों से चयनित 125 प्रतिभाशाली महिलाओं को छत्तीसगढ़ महिला गौरव सम्मान से सम्मानित कर समाज में महिला शक्ति की गौरवगाथा को उजागर किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रख्यात चिकित्सक डॉ. सुमेधा श्रीवास्तव रहीं, जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी अशोक अग्रवाल ने की। विशिष्ट अतिथियों में वरिष्ठ पत्रकार पी.के. तिवारी, राजकुमार धर द्विवेदी, गोंड आर्ट कलाकार अंकुर शुक्ला, बुजुर्ग सेवा समिति की अध्यक्ष रुक्मणि रामटेके, शिक्षाविद अरुणा चौबे, समाजसेविका ज्योति शुक्ला, तथा जीएसटी आयुक्त एम. राजीव शामिल रहे।…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, अभनपुर। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत नवीन पाठ्यक्रम आधारित गणित एवं हिंदी विषय का पांच दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम अभनपुर में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। दिनांक 29 अगस्त से 3 सितम्बर 2025 तक आयोजित इस प्रशिक्षण में दोनों विषयों के समस्त प्रशिक्षार्थियों ने भाग लेकर नवीन पाठ्यक्रम की मूलभूत आवश्यकताओं एवं उद्देश्यों की गहन जानकारी प्राप्त की। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षण में पारंपरिक तरीकों की जगह गतिविधि आधारित शिक्षा को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ सम्माननीय बीआरसीसी श्री आर.के. साहू के प्रेरक उद्बोधन से हुआ। प्रत्येक दिन प्रशिक्षकों ने विषयवस्तु पर विस्तार…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी  @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। गरियाबंद पुलिस एवं एसबीआई शाखा राजिम के संयुक्त तत्वावधान में शासकीय राजीव लोचन कॉलेज में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कॉलेज के छात्र-छात्राओं को तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के तरीकों की जानकारी देना था। थाना राजिम की पुलिस टीम ने छात्रों को समझाया कि किसी भी अनजान लिंक या एपीके फाइल को डाउनलोड न करें और अपने बैंक खाते को किराए पर देने जैसी गंभीर गलती कभी न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि “डिजिटल अरेस्ट” जैसी कोई प्रक्रिया अस्तित्व में नहीं है, यदि जांच…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी  @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बासीन की प्रतिभावान छात्रा कु. अनुराधा ध्रुव ने संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और ग्राम का नाम रोशन किया है। दिनांक 1 सितम्बर 2025 को रायपुर के कोटा स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में अनुराधा ने व्यक्तिगत खेल श्रेणी के गोला फेंक, भाला फेंक एवं डिस्कस थ्रो (तवा फेंक) में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के साथ ही अनुराधा का चयन आगामी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता, जो 21 से 25 सितम्बर को जगदलपुर (बस्तर) में आयोजित होगी, के लिए हुआ है। वह तीनों खेलों…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी  @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। पर्युषण महापर्व का छठवां दिन उत्तम संयम धर्म के रूप में नगर के दिगंबर जैन समाज द्वारा बड़े ही श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया। सदर रोड स्थित जैन भवन सहित नगर के समस्त जिनालयों में सुगंध दशमी (धूप दशमी) पर्व की भव्य आराधना की गई। प्रातःकाल भगवान श्री शीतलनाथ की पूजा-अर्चना व अभिषेक हुआ। इस अवसर पर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया, मंडल विधान व मनोहारी झांकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जैन धर्मावलंबियों ने भगवान के चरणों में धूप अर्पित कर वायुमंडल को सुगंधित व पवित्र बनाया। धार्मिक…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा–राजिम। नवापारा नगर सहित पूरे अंचल में गणेश उत्सव की धूम मची हुई है। चौक-चौराहों व विभिन्न मोहल्लों में गणेश प्रतिमाएं विराजित की गई हैं। श्रद्धालुओं का तांता दर्शन व पूजा-अर्चना हेतु लगातार लग रहा है। गंज रोड स्थित पंजवानी चौक में “पंजवानी चौक के राजा”, सोनकर पारा में 1100 नारियल से निर्मित गणेश प्रतिमा, सोमवारी बाजार, राम जानकी पारा, खोलीपारा, किसान पारा, सदर रोड, इंदिरा मार्केट, दीनदयाल उपाध्याय नगर, कसेर पारा, स्टेशन पारा, मैडम चौक, सत बहिनिया मंदिर और शीतला पारा सहित अनेक स्थानों में भव्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। सजावट और विद्युत…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन नवापारा–राजिम। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज अपने जन्मदिन के अवसर पर 5 सितम्बर को चम्पेश्वर महादेव मंदिर, चम्पारण में विशेष अभिषेक करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री बजाज 4 सितम्बर की शाम चम्पारण पहुंचकर रात्रि विश्राम वहीं करेंगे। अगले दिन 5 सितम्बर की सुबह 5 बजे वे दुर्लभ सत्संग के शुभारंभ अवसर पर मंदिर परिसर में उपस्थित रहेंगे। इसके बाद सुबह 8 बजे चम्पेश्वर महादेव का अभिषेक करेंगे। अभिषेक उपरांत श्री बजाज सुबह 11 बजे तक कार्यकर्ताओं से भेंट व संपर्क करेंगे। इसके पश्चात् वे नवागांव, सुन्दरकेरा, माना…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा–राजिम। इमदाद फाउंडेशन, नवापारा राजिम द्वारा 1500वें जश्ने ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह ऐतिहासिक आयोजन 4 सितंबर 2025, गुरुवार, शाम 6:00 बजे खत्री कॉलोनी, नवापारा राजिम में संपन्न होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री इंद्र कुमार साहू (विधायक, अभनपुर) होंगे। विशिष्ट अतिथियों में नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा के अध्यक्ष, पार्षदगण, ग्राम पंचायतों के सरपंच-पंचगण, नगर के प्रतिष्ठित डॉक्टर, पत्रकार एवं समाज के प्रमुख लोग शामिल रहेंगे। इमदाद फाउंडेशन ने इस आयोजन को ऐतिहासिक और गरिमामय बनाने के लिए विशेष तैयारियां की…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। अग्रणी सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था वक्ता मंच की ओर से राजधानी रायपुर के वृन्दावन सभागृह में भव्य देशभक्ति पूर्ण काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। गणेशोत्सव की ऐतिहासिक परंपरा से प्रेरित इस कार्यक्रम में रायपुर, दुर्ग, सिमगा, राजिम और बेमेतरा से आए 60 से अधिक कवियों ने हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषा में ओजस्वी काव्य पाठ कर सभागृह को देशभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार पं. पी.के. त्रिपाठी रहे, अध्यक्षता वरिष्ठ कवयित्री शुभा शुक्ला ‘निशा’ ने की तथा वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार धर द्विवेदी और समाजसेविका ज्योति शुक्ला विशिष्ट…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा-राजिम। रायपुर खनिज विभाग की टीम ने हिम्मत दिखाते हुए गोबरा नवापारा क्षेत्र के ग्राम पारागांव में पिछले 15 दिनों से चल रहे हाइटेक अवैध रेत उत्खनन पर शिकंजा कस दिया। कार्रवाई में विभाग ने एक चैन माउंटेन मशीन और पनडुब्बीनुमा नाव को जब्त कर थाना गोबरा नवापारा के सुपुर्द किया। बरसात में माफिया का नया हथकंडा जानकारी के मुताबिक, महानदी के पारागांव रेत घाट में पंचायत प्रतिनिधियों की मिलीभगत से माफिया लंबे समय से सक्रिय थे। बरसात में नदी उफान पर होने के कारण रैंप बनाना नामुमकिन था, तो रेत माफिया ने नया हथकंडा…

Read More