Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: www.cglokdarshan.com
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन राजिम। समीपस्थ ग्राम पोखरा में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सृष्टि के रचनाकार भगवान श्री विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापना एवं पूजन महोत्सव का आयोजन बजरंग चौक पर दिनांक 17 सितम्बर 2025, बुधवार को बड़े धूमधाम से किया जाएगा। यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम ग्रामवासियों के लिए श्रद्धा, उत्सव और सामूहिक सौहार्द का प्रतीक होगा। कार्यक्रम के रात्रिकालीन आयोजन में प्रसिद्ध मोर मयारू भाई नाच पार्टी, ग्राम भाटागांव, जिला बालोद द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती नंदनी कोमल ढीढी उपस्थित रहेंगी, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य सतीश…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर/राजिम। रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल द्वारा 68766/68767 रायपुर-राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर नई सेवा का शुभारंभ 18 सितम्बर, 2025 से राजिम रेलवे स्टेशन से किया जाएगा। साथ ही, रायपुर एवं अभनपुर के बीच संचालित 68760/68761 एवं 68762/68763 मेमू पैसेंजर ट्रेन का परिचालन अब राजिम तक विस्तारित कर दिया गया है, जिससे क्षेत्रीय यात्रियों को नई सुविधा प्राप्त होगी। रेल प्रशासन ने बताया कि नई सेवा का उद्देश्य रायपुर और राजिम के बीच बेहतर संपर्क, आवागमन में सरलता तथा यात्रियों की बढ़ती आवश्यकताओं को पूरा…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम।छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन ने शिक्षा सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेसी को ईमेल के माध्यम से मांग की है कि प्राचार्य पदोन्नति हेतु पात्र रहे सेवानिवृत्त प्रधानपाठकों तथा व्याख्याताओं को कार्य नहीं वेतन नहीं के सिद्धांत के आधार पर काल्पनिक पदोन्नति आदेश जारी किया जाए। फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष श्री राजेश चटर्जी, संभाग अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर, जिला अध्यक्ष श्री मिश्री लाल तारक, विकासखंड अध्यक्ष श्री यशवंत कुमार साहू, जिला कोषाध्यक्ष श्री सोहन सेन सहित अनेक पदाधिकारियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ राजपत्र 5 मार्च 2019 के तहत शिक्षा एवं आदिवासी विभाग के शिक्षक संवर्गों के…
#विशेष समाचार @प्रधान संपादक सतीश शर्मा महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में भाषा और संस्कृति पर आधारित अभूतपूर्व साहित्यिक आयोजन @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, महासमुंद। आज जब वैश्विककरण के दौर में स्थानीय भाषाएँ और सांस्कृतिक पहचान अनेक चुनौतियों का सामना कर रही हैं, ऐसे समय में भाषा को समाज निर्माण, आत्मगौरव और सांस्कृतिक चेतना का आधार बनाना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महासमुंद में एक प्रेरक और गरिमा युक्त कवि सम्मेलन एवं साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय रहा – “हिंदी…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर/धमतरी। हास्य-व्यंग्य साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान रखने वाले, अखिल भारतीय कवि सम्मेलनों के लोकप्रिय मंच संचालक तथा जिला हिंदी साहित्य समिति के संरक्षक सुरजीत नवदीप का सोमवार को निधन हो गया। उनकी सहज हास्य शैली, व्यंग्य में निहित सामाजिक संदेश, और मंचीय उपस्थिति ने उन्हें पूरे देश में प्रिय और सम्मानित बनाया। उनके निधन से धमतरी ही नहीं, पूरे प्रदेश का साहित्यिक समाज शोक में डूब गया है। सुरजीत नवदीप का जन्म 1 जुलाई 1937 को मंडी भवलदीन (वर्तमान पाकिस्तान) में हुआ था। उन्होंने एम.ए. हिंदी, बी.एड. और सी.पी.एड. की उपाधियाँ प्राप्त कीं। शिक्षा के क्षेत्र…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। रविवार की रात फिंगेश्वर क्षेत्र के ग्राम बिनौरी से जनसंपर्क कार्यक्रम से लौटते समय विधायक रोहित साहू ने अवैध रेत परिवहन को लेकर कड़ा रुख अपनाया। रात करीब 11 बजे ग्राम बोरसी के समीप रेत से भरे हाईवा को रोककर विधायक ने स्वयं प्रशासन को मौके पर बुलाया और तत्काल कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए। पूछताछ में हाईवा चालकों ने बताया कि रेत का परिवहन बिरोड़ा रेत घाट से किया जा रहा था, जबकि शासन-प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार उक्त रेत घाट का संचालन वर्तमान में अनुमत नहीं है। स्पष्ट रूप से यह अवैध उत्खनन…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। राजिम विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक रोहित साहू का प्रतिदिन उनके निवास कार्यालय में आयोजित होने वाला जनदर्शन तथा अन्य कार्यक्रम स्वास्थ्यगत कारणों से आगामी एक सप्ताह तक स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी उनके निज सहायक किशोर साहू ने देते हुए बताया कि आवश्यक उपचार व स्वास्थ्य लाभ के उपरांत विधायक जी का जनदर्शन तथा क्षेत्रीय दौरा कार्यक्रम पुनः पूर्ववत् रूप से संचालित होगा। उन्होंने आम नागरिकों से स्वास्थ्य की इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए सहयोग की अपेक्षा की है तथा आश्वस्त किया है कि जनहित से जुड़े कार्यों में…
संवाददाता तुकाराम कंसारी गायत्री शक्तिपीठ राजिम में एक दिवसीय नारी जागरण कार्यशाला संपन्न @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में नारी जागरण को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन गायत्री शक्तिपीठ, राजिम में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ देव पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। बहनों द्वारा युग संगीत की प्रस्तुति ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। इसके पश्चात श्रद्धा साहू द्वारा सत्संकल्प पाठ कराया गया और अतिथियों का तिलक वंदन कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ गृह भंडार निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू उपस्थित रहे।…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। राजिम क्षेत्र के समीपस्थ ग्राम चौबेबाँधा से सिधौरी को जोड़ने वाली तकरीबन ढाई से तीन किलोमीटर लंबी एकल सड़क मार्ग गड्ढों और संकीर्णता के कारण राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। यह मार्ग वर्षों से चौड़ीकरण की प्रतीक्षा कर रहा है, लेकिन पिछले 25 वर्षों में कई सरकारें बदलने के बावजूद इसका समाधान नहीं हुआ। राज्य गठन के बाद वर्ष 2000 में अजीत जोगी सरकार के समय डामरीकरण हुआ था, फिर डॉ. रमन सिंह सरकार में मरम्मत कार्य कराया गया। उसके बाद से सड़क की चौड़ाई और खराब होती गई। आज…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, गोबरा-नवापारा। श्री कुलेश्वर महादेव शासकीय महाविद्यालय, गोबरा-नवापारा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा के प्रथम चरण का आयोजन आज से आरंभ हो गया है। यह परीक्षा 15 सितम्बर से 20 सितम्बर 2025 तक नियमित विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के स्नातक तथा स्नातकोत्तर प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की कक्षाएँ शामिल हैं। आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा प्रभारी श्री टिकेश्वर सिंह मरकाम ने बताया कि परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति का आकलन करना और उन्हें आत्ममूल्यांकन का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने विद्यार्थियों से समय…
Contact US
सतीश शर्मा
Editor in Chief
Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663
Important Pages
- List Item #1
- List Item #2
- List Item #3
Follow for more
Disclaimer
समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।
© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.