Author: www.cglokdarshan.com

संवाददाता तुकाराम कंसारी  @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन नवापारा-राजिम। श्वेताम्बर जैन समाज द्वारा पर्वाधिराज पर्युषण पर्व की भक्ति-भावना से आराधना निरंतर जारी है। द्वितीय दिवस की सुबह ऋषभदेव मंदिर में प्रभु का अभिषेक, पखाल एवं पूजन बड़े हर्षोल्लास और विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर इंद्र-इंद्राणी की भूमिका में ऋषभचंद, सुरेश टाटिया, संजय बंगानी, प्रिंस पारख तथा श्राविकाएँ सोनल बोधरा, सोनल टाटिया, मनीषा बंगानी, मनीषा पारख, आभा, कांति, कविता बंगानी और सरलाबाफना ने गहन श्रद्धा से अनुष्ठान किया। तत्पश्चात शांति कलश, आरती एवं वंदन का आयोजन हुआ। ज्ञान की पंचविद्याओं पर प्रवचन प्रवचन कार्यक्रम में स्वाध्यायी कुशल चोपड़ा ने “आत्मदर्शन का…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा-राजिम। नवापारा शहर आज ऐतिहासिक उत्साह और विकास की गवाही बना, जब रायपुर रोड स्थित अटल परिसर में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थल, तहसील कार्यालय भवन एवं बस स्टैंड में बने व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण डिप्टी सीएम एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव तथा राजस्व व आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। शानदार स्वागत से अभिभूत डिप्टी सीएम अरुण साव ने घोषणा करते हुए कहा कि –  “नवापारा शहर के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी। नगर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने…

Read More

@सतीश शर्मा  अंचल को स्वास्थ्य सेवाओं में मिली नई पहचान, अब रायपुर नहीं जाना पड़ता मरीजों को @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा-राजिम। संजीवनी हॉस्पिटल की संचालक एवं डीएनबी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. श्वेता पांडे को छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सम्मानित किया। यह सम्मान न केवल उनकी समर्पित सेवा का प्रतीक है, बल्कि पूरे अंचल के लिए गौरव की उपलब्धि है। संजीवनी हॉस्पिटल ने पहली बार क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार करते हुए आईसीयू, डायलिसिस, सीटी स्कैन और एडवांस्ड कार्डियक जांच की सेवाएं शुरू कीं। अब छोटी चोट या गंभीर सिर की चोट के लिए मरीजों को रायपुर जाने की आवश्यकता…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी भजनों की गूंज और भक्तों की भीड़ से गूंजा गांधी चौक स्थित प्राचीन मंदिर @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा-राजिम। नगर के गांधी चौक स्थित प्राचीन एवं भव्य राधाकृष्ण मंदिर, जिसे सेठ चतुर्भुज भागीरथलाल अग्रवाल परिवार ने नगर को समर्पित किया था, जन्माष्टमी पर्व पर भक्ति और उल्लास का केंद्र बना रहा। मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों, झालरों, आम पत्तों के तोरण, केला व सेवफल की सजावट से इस तरह सजाया गया कि श्रद्धालु निहारते ही रह गए। भगवान राधाकृष्ण की मनमोहक मूर्ति नई पोशाक, चांदी के मुकुट, मोतियों की माला और चांदी की बांसुरी से सुसज्जित होकर दिव्य आभा बिखेर…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी गांधी चौक स्थित जैन श्रीसंघ परिसर में श्रद्धा-भक्ति के साथ प्रारंभ हुआ पर्व, स्वाध्यायियों ने दिए प्रवचन @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। नगर के हृदय स्थल गांधी चौक स्थित श्वेताम्बर जैन श्रीसंघ द्वारा आत्मशुद्धि का परम पावन पर्व पर्याधिराज पर्युषण का शुभारंभ यगलबार से हुआ। जैन धर्म का यह सर्वोपरि पर्व आत्मावलोकन और आत्मशुद्धि का प्रतीक माना जाता है। पहले दिन अष्टाहिका प्रवचन में स्वाध्यायी वीरेन्द्र धुथा (यवतमाल) ने कहा कि जैन धर्म के सभी पर्व आत्मशुद्धि के लिए समर्पित हैं। यह हमें अपने भीतर झांकने और अहिंसा, क्षमा व संयम के पथ पर अग्रसर होने का अवसर…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। राज्यपाल ने गजेंद्र यादव, राजेश अग्रवाल और गुरु खुशवंत साहेब को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कई वरिष्ठ भाजपा विधायक अनुपस्थित रहे। अजय चंद्राकर राजभवन तो पहुंचे, लेकिन शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए और अपने क्षेत्र के लिए रवाना हुए। धरमलाल कौशिक दिल्ली चले जाने के कारण उपस्थित नहीं हो सके। लता उसेंडी अरुणाचल प्रदेश दौरे पर थीं। वहीं विक्रम उसेंडी, धर्मजीत सिंह और रेणुका सिंह रायपुर में रहने के बावजूद समारोह में…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरुद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन के साथ विधायक अजय चन्द्राकर के विकास रथ को मिली नई उपलब्धि। राज्य सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए नगर पंचायत कुरुद को नगर पालिका का दर्जा प्रदान किया है। राज्य शासन द्वारा यह स्वीकृति विधायक अजय चन्द्राकर की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दी। इस निर्णय के साथ ही कुरुद नगर में उत्सव का माहौल बन गया है और नगरवासियों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर ने इस ऐतिहासिक अवसर पर कुरुद की…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी  विप्र महिला मंडल नवापारा की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखाई प्रतिभा @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। विप्र महिला मंडल नवापारा द्वारा उमंग तीज मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ किया गया। सर्व ब्राह्मण समाज की महिलाओं की सहभागिता से यह कार्यक्रम सामाजिक एकता और पारंपरिक संस्कृति का प्रतीक बन गया। महिलाओं ने तीज पर्व के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य प्रतियोगिता, संगीत एवं भजन प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों और युवतियों ने भी अपनी छुपी हुई प्रतिभा को मंच पर प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी राधा-कृष्ण स्वरूप में बच्चों ने बिखेरी मोहक छटा, महिलाओं की मटकी फोड़ प्रतियोगिता रही आकर्षण का केंद्र @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। शिक्षक कॉलोनी में इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही संपूर्ण कॉलोनी में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। शाम को आयोजित मुख्य कार्यक्रम में बच्चों द्वारा राधा-कृष्ण के मनमोहक स्वरूप ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इन नन्हे-मुन्नों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया और पूरा वातावरण मानो वृंदावन की छटा से सराबोर हो गया। महिलाओं के लिए…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। लंबे सस्पेंस के बाद आखिरकार छत्तीसगढ़ में कैबिनेट विस्तार की तारीख तय हो गई है। बुधवार सुबह 10.30 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। भाजपा विधायक दल के सचेतक सुशांत शुक्ला ने इस संबंध में पत्र जारी कर औपचारिक घोषणा कर दी है। छत्तीसगढ़ लोकदर्शन ने किया था समाचार प्रकाशित,   छत्तीसगढ़ लोकदर्शन समाचार ने 16 अगस्त ही इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसमें जिन तीन विधायकों के नाम का उल्लेख किया गया था, वही अब मंत्री बनने जा रहे हैं। इनमें दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल और आरंग विधायक…

Read More