Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: www.cglokdarshan.com
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा-राजिम। नगर के ओम शांति कॉलोनी स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में क्षेत्र की माताओं ने संतान की सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की मंगलकामना हेतु परंपरागत श्रद्धा और आस्था के साथ हलषष्ठी व्रत का पालन किया। इस अवसर पर महिलाओं ने धर्मानुसार हल से जोती हुई जमीन पर न चलने और हल से जोते गए अन्न का परित्याग करने का संकल्प लिया। परंपरा के अनुरूप सभी माताओं ने सगरी पूजा कर विधिवत अर्चना की और तत्पश्चात हलषष्ठी व्रत कथा का श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त किया। पर्व में ओम शांति कॉलोनी की महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा। नगर की प्रतिष्ठित श्री महावीर दिगंबर जैन पाठशाला के तत्वावधान में इस वर्ष रक्षाबंधन पर्व और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सदर रोड स्थित जैन भवन में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह पाठशाला वर्ष 1940 से सतत संचालित हो रही है और अब तक 85 गौरवशाली वर्ष पूर्ण कर चुकी है। कार्यक्रम में जैन समाज के नन्हें-मुन्नें बच्चों ने धार्मिक एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियाँ दीं। बच्चों ने नाटक के माध्यम से जैन धर्म में रक्षाबंधन के महत्व को प्रस्तुत करते हुए बताया कि किस प्रकार विष्णु कुमार मुनिराज ने 700…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। नगर के राजिम-रायपुर मार्ग स्थित नसिया जी परिषद प्रांगण में श्री दिगंबर जैन समाज द्वारा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ, जिसे समाज के रत्न प्रतिमाधारी श्री राजकुमार जी एवं श्रीमती प्रतिभा जी जैन, वरिष्ठ सदस्य सुधीर जी–संध्या जी सिंघई तथा संजय पाटनी जी ने संयुक्त रूप से संपन्न किया। इस अवसर पर समाज के संरक्षक रमेश पहाड़िया, अध्यक्ष अखिलेश जैन, उपाध्यक्ष अनिल जैन, सचिव आशीष चौधरी (गोलू), सह सचिव आकाश गंगवाल, कोषाध्यक्ष आशीष जैन, सांस्कृतिक सचिव…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा-राजिम। नगर में 69वां स्वतंत्रता दिवस काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.नवापारा के मैडम चौक में नगर पालिका की नेता प्रतिपक्ष संध्या राव द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शासकीय नवीन प्राथमिक शाला के प्रधानपाठक गोपाल यादव ने ध्वजारोहण किया। अपने संबोधन में गोपाल यादव ने कहा कि आज देशभक्ति का अर्थ है पहले देश, फिर मैं।उन्होंने स्वदेशी अपनाने, पर्यावरण संरक्षण करने और नागरिक कर्तव्यों का पालन करने पर जोर दिया ताकि हम अपने देश को समृद्ध बना सकें। कार्यक्रम की आयोजक नगर पालिका की नेता…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। नगर के प्रतिष्ठित पीएमश्री हरिहर शाला में स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभनपुर विधायक इन्द्रकुमार साहू थे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि इन 78 वर्षों में हमने क्या पाया और क्या खोया ? हमारा देश तीव्र गति से विकास कर रहा है। हम उन शहीदों को नमन करते हैं, जिनकी बदौलत आज हम चैन से सो रहे हैं। ये तिरंगा झण्डा हमारी आन बान और शान है। हमें इसे कभी झुकने नहीं देना है। उन्होंने छात्रों, शिक्षकों एवं प्राचार्य को छात्रों की सफलता अर्जित करने पर…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा/अभनपुर। अभनपुर के नवस्थापित द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का पर्व पहली बार बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। यह विद्यालय जून 2025 से प्रारंभ हुआ है और अपने प्रथम स्वतंत्रता दिवस पर ही इसने वीर-शहीदों के बलिदानों को स्मरण करते हुए देशभक्ति का अद्भुत माहौल बनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आद. राहुल राठी एवं आद. राजेश गांधी (समाजसेवक, अभनपुर) उपस्थित रहे। साथ ही स्कूल के डायरेक्टर आद. गांधी सचदेव (प्रमुख, संत निरंकारी मंडल, नवापारा), गायत्री परिवार के आद. बसंत साहू, प्राचार्य एवं पालकगणों ने संयुक्त रूप से…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। देशभर में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति के उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राजिम नगर भी तीन रंगों की आभा में सराबोर रहा। नगर विधायक रोहित साहू ने दिनभर विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत विकास मोटर्स ट्रैक्टर शोरूम में ध्वजारोहण से हुई, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने बेरोजगार संघ द्वारा नगर के हृदयस्थल पं. सुंदरलाल शर्मा चौक में आयोजित वार्षिक ध्वजारोहण कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तत्पश्चात् नगर पंचायत कार्यालय…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन,नवापारा राजिम। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नवापारा में तिरंगा झंडा फहराकर राष्ट्रप्रेम और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया गया। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. तेजेंद्र साहू ने एक सराहनीय पहल करते हुए अस्पताल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्टाफ सदस्यों का मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मान किया। सम्मानित होने वालों में फार्मासिस्ट दुष्यंत साहू, एमएलटी राम अवतार यदु, स्टाफ नर्स श्रीमती टिकेश्वरी बघेल, श्रीमती डिंपल विनायक, श्रीमती देवकी साहू, डाटा ऑपरेटर महेंद्र साहू, रेडियोग्राफर रेवा राम ध्रुव, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महेंद्र दीवान, आया दीदी विमला देवांगन एवं वार्ड…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। सरस्वती शिशु मंदिर नवापारा में स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, ओम एवं मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। दीप प्रज्वलन का शुभारंभ श्रीराम जानकी शिक्षण समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, सचिव प्रफुल्ल दुबे, सह सचिव कोमल साहू, व्यास नारायण चतुर्वेदी, विशेष अतिथि डा. के.आर. सिन्हा, संजय बंगानी, प्राचार्य गौरीशंकर निर्मलकर सहित विद्यालय परिवार के वरिष्ठ शिक्षकगणों ने किया। मुख्य अतिथि विनोद कुमार शर्मा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। तिरंगे के सम्मान में…
स्थानीय स्तर पर गंभीर लापरवाही उजागर, राष्ट्रध्वज संहिता के उल्लंघन पर उठे सवाल @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरुद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम नारी स्थित अटल चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। हालांकि इस कार्यक्रम से जुड़ी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें राष्ट्रध्वज डंडी के बीच हिस्से पर उल्टा लटकता हुआ दिखाई दे रहा है। जिससे भारतीय ध्वज का अपमान स्पष्ट दिखाई दे रहा है। संविधान में निर्धारित भारतीय ध्वज संहिता के अनुसार, राष्ट्रध्वज को सदैव सीधा और डंडी (पोल) के शीर्ष पर फहराया जाना चाहिए। जबकि राष्ट्रध्वज उल्टा लटकाना…
Contact US
सतीश शर्मा
Editor in Chief
Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663
Important Pages
- List Item #1
- List Item #2
- List Item #3
Follow for more
Disclaimer
समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।
© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.