Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: www.cglokdarshan.com
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। अंचल के प्रतिष्ठित सेठ फूलचंद अग्रवाल स्मृति महाविद्यालय, नवापारा (राजिम) के शिक्षा संकाय द्वारा कार्यक्रम प्रभारी सहायक प्राध्यापक लोमश साहू व प्रीति शाह के संयुक्त मार्गदर्शन में 26 नवंबर को *भारतीय संविधान दिवस* मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्राचार्य डॉ. शोभा गावरी, उप प्राचार्य डॉ. मनोज मिश्रा, खेल प्रभारी डॉ. शिव कुमार पाण्डेय, रा.से.यो. जिला संगठक डॉ. आर.के. रजक, डॉ. डी.पी. निर्मलकर, सहायक प्राध्यापक डॉ. सारिका साहू, तरूण साहू, चंद्रहास साहू, अखिलेश शर्मा, डॉ. संतोष शर्मा व ज्ञान प्रकाश साहू उपस्थित रहें। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरूवात सरस्वती माता, स्वामी विवेकानंद…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा-राजिम। दावड़ा इंटरनेशनल स्कूल व सीआईटी कॉलेज ऑफ ग्रुप अभनपुर द्वारा आयोजित दो दिवसीय कलाकृति 3.0 आर्ट एवं साइंस फेस्टिवल का शनिवार को उत्साह और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच भव्य समापन हुआ। बच्चों ने डांस, पेंटिंग, साइंस क्रिएशन और स्वादिष्ट कुकिंग आर्ट से सभी अतिथियों का दिल जीत लिया। मुख्य अतिथि दावड़ा यूनिवर्सिटी की चांसलर श्रीमती प्रीति दावड़ा ने बच्चों की हौसलाअफ़जाई करते हुए कहा— “हम जीतेंगे नहीं तो सीखेंगे ज़रूर… हार, प्रतिभा की उड़ान रोक नहीं सकती।” दावड़ा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की चेयरपर्सन श्रीमती प्रगति दावड़ा मिरानी ने कहा— “कलाकृति 3.0 वह मंच…
छत्तीसगढ़ी को राजभाषा का दर्जा दिलाने प्रदेश के सभी सांसदों में एकजुटता की आवश्यकता: कवि संतोष सोनकर
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के मौके पर क्षेत्र के कवि एवं साहित्यकार संतोष कुमार सोनकर मंडल ने चर्चा के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के लिए प्रदेश के सभी सांसदों ने एकजुटता दिखाई थी इसी तरह से छत्तीसगढ़ी को संविधान के आठवीं अनुसूची में दर्ज कराकर राजभाषा का दर्जा देने के लिए प्रयास करना चाहिए। ढेर सारे साहित्यिक रचनाएं छत्तीसगढ़ी में लिखी जा चुकी है। पहले छत्तीसगढ़ी बोलने वाले को हीन भावना से देखा जाता था परंतु यह मिथक टूट चुका है अब हर कोई छत्तीसगढ़ी बोलते हुए देखे एवं सुनी जा सकती है। गांव,…
संवाददाता तुकाराम कंसारी शिक्षा, संस्कृति व सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित सम्मान @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। कृषि उपज मंडी समिति नवापारा, जिला रायपुर में सहायक ग्रेड-03 पद पर पदस्थ तथा अभनपुर विधायक माननीय इन्द्र कुमार साहू के नवापारा कार्यालय में कार्यालय प्रभारी के रूप में सेवाएँ दे रहे डॉ. शरद चोपकर को उनकी शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवाओं के उत्कृष्ट योगदान के लिए समता साहित्य अकादमी, छत्तीसगढ़ द्वारा भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर राज्य अलंकरण “संत कवि पवन दीवान अवार्ड 2025” प्रदान किया गया। संस्था द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन…
संवाददाता तुकाराम कंसारी रायपुर में प्रदेश व अन्य राज्यों से जुटे कवि, साहित्यकार व समाजसेवी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। समता साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ राज्य इकाई एवं सरल सरिता भजनामृत भजन समिति संयपुर के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय संविधान दिवस तथा छत्तीसगढ़ राज्य रजत जयंती वर्ष के शुभ अवसर पर 26 नवम्बर 2025 को राजधानी रायपुर के वृन्दावन सभागृह में प्रादेशिक सम्यक् प्रबोधन, काव्य गोष्ठी एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों के कवि, साहित्यकार, पत्रकार, लोक कलाकार, शिक्षक तथा समाजसेवियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर समता, बंधुता, स्वतंत्रता और मानवता जैसे संवैधानिक…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, धमतरी। धमतरी शहर में एक बार फिर सरकारी एजेंसी का नाम लेकर लूट की वारदात सामने आई है। रुद्री थाना क्षेत्र में रविवार शाम लगभग चार बजे तीन युवक अचानक एक घर में घुसे और खुद को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का अधिकारी बताते हुए तलाशी की कार्रवाई शुरू कर दी। उन्होंने अलमारी और कमरे खंगाले तथा परिवार को जांच के नाम पर भयभीत कर दिया। वारंट मांगने पर मिली धमकी पीड़ित महावीर साहू के मुताबिक जब उन्होंने और उनके परिवार ने तलाशी का आधार पूछा तो आरोपियों ने वारंट दिखाने से साफ इनकार कर दिया और सुरक्षा…
संवाददाता तुकाराम कंसारी एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य जिम्मेदार रहे उपस्थित @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। तर्री रोड स्थित स्थानीय ऋषि दास वैष्णव भवन में बुधवार को रायपुर जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष, पूर्व पालिका अध्यक्ष व एस आई आर ( मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम) के नवापारा मंडल प्रभारी विजय गोयल ने एस आई आर विषय को लेकर मण्डल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा के साथ ग्रामीण अंचल के बूथ अध्यक्ष, स्थानीय नगर पालिका परिषद के पार्षद व पूर्व पार्षदो के साथ बैठक आयोजित की और उनसे एस आई आर के विषय में जानकारी जुटाई. उक्त बैठक में एस आई आर अभियान में आ रही दिक्कतों को…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। श्रमजीवी पत्रकार संघ अभनपुर इकाई की संगठनात्मक बैठक शनिवार को नेहरू गार्डन के पास स्थित सामुदायिक भवन में ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण साहू का शॉल व बुके से सम्मान कर की गई। इसके पश्चात् संगठनात्मक चर्चा का क्रम प्रारंभ हुआ। संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कदम ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण साहू ने पत्रकार साथियों से श्रमजीवी पत्रकार संघ से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि — > “सभी को साथ लेकर चलना ही हमारा लक्ष्य है, संगठन की मजबूती…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। नगर के हृदय स्थल सदर रोड स्थित ऐतिहासिक श्री दिगंबर जैन मंदिर के शताब्दी महोत्सव का आयोजन पूरे जैन समाज द्वारा बड़े हर्ष और धार्मिक भावना के साथ किया जा रहा है। समाजजन इस विशेष अवसर को अत्यंत उत्साहपूर्वक मना रहे हैं। 24 घंटे अखंड भक्तांबर जाप — आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम मंगलवार प्रातः 8:00 बजे अभिषेक एवं शांति धारा के उपरांत प्रारंभ हुआ अखंड भक्तांबर जाप निरंतर 24 घंटे तक चलता रहा। समाज के सभी वर्गों ने पूरी निष्ठा एवं उत्तरदायित्व के साथ इसमें सहभागिता निभाई। स्थानीय विद्वान पंडित ऋषभचंद शास्त्री…
संवाददाता तुकाराम कंसारी छात्रों ने जाना जनजातीय संस्कृति की धरोहर और अधिकार @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। श्री कुलेश्वर महादेव शासकीय महाविद्यालय गोबरा नवापारा में “जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत – ऐतिहासिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय समाज की समृद्ध विरासत, कला, संस्कृति और समाज में उनके योगदान को सम्मानपूर्वक पहचान दिलाना रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती जीना निषाद, अध्यक्ष महाविद्यालय जनभागीदारी समिति रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अशोक गंगवाल (सांसद प्रतिनिधि) श्री ईश्वर देवांगन (सदस्य, जनभागीदारी समिति) सहित महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक एवं अतिथि व्याख्याता श्री जीतेन्द्र कुमार…
Contact US
सतीश शर्मा
Editor in Chief
Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663
Important Pages
- List Item #1
- List Item #2
- List Item #3
Follow for more
Disclaimer
समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।
© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.