Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: www.cglokdarshan.com
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा-राजिम। कृषि उपज मंडी समिति, नवापारा (जिला रायपुर) में सहायक ग्रेड-03 पद पर पदस्थ एवं अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री इन्द्र कुमार साहू के कार्यालय में कार्यालय प्रभारी के रूप में सेवाएं दे रहे डॉ. शरद चोपकर को एक और राष्ट्रीय गौरव प्राप्त होने जा रहा है। शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए समता दलित साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित 41वें राष्ट्रीय दलित साहित्यकार सम्मेलन में उन्हें ‘भगवान बुद्ध नेशनल अवार्ड 2025’ से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 12 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली स्थित पंचशील आश्रम में प्रदान…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) इकाई गोबरा-नवापारा द्वारा संविधान निर्माता, मानवाधिकारों के पुरोधा एवं राष्ट्रनायक डॉ. भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में श्रद्धा के साथ मनाया गया। चंपारण चौक स्थित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारा स्थापित करने के राष्ट्रधर्म को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने केवल वंचित वर्गों की ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति के समान अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष…
युवा नेतृत्व को मिली नई जिम्मेदारी, सामाजिक विकास में अग्रसर रहने का संकल्प @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। रविवार, दिनांक 7 दिसंबर 2025 को नगर साहू समाज परिक्षेत्र नवापारा के नगर परिसर में आयोजित एक समारोह में युवा प्रकोष्ठ के संगठन का विस्तार किया गया। इस दौरान, युवा प्रकोष्ठ नगर साहू समाज परिक्षेत्र नवापारा के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र साहू जी ने सर्वसम्मति से श्री प्रतीक साहू जी को युवा प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया। यह महत्वपूर्ण दायित्व वरिष्ठ सामाजिक पदाधिकारियों की सर्वमान्य अनुशंसा पर सौंपा गया है। अनुशंसा करने वालों में नवापारा परिक्षेत्र के अध्यक्ष श्री रमेश साहू जी (वरिष्ठ समाज…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा/अभनपुर। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जिला रायपुर के मार्गदर्शन में संचालित अभनपुर के निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण केंद्र से तैयार होकर भारतीय थल सेना में अग्निवीर के रूप में चयनित हुए जुड़वा भाई झम्मन और झामेश्वर तारक का शनिवार को नगर व ग्रामवासियों ने जोशीला स्वागत किया। आर्टी सेंटर हैदराबाद में प्रशिक्षण पूर्ण कर 6 दिसंबर 2025 को दोनों वीर जब रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे, तो हवलदार राकेश कुमार सोनी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। डीजे के साथ हुआ गौरव यात्रा का आयोजन रायपुर से कोलर चौक और वहां से उनके गृहग्राम सारखी…
संवाददाता तुकाराम कंसारी आरएसएस की 100 वर्षों की संघर्ष यात्रा और भारत माता की तस्वीर हर द्वार तक @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष को जन-जागरण वर्ष के रूप में मनाते हुए नवापारा इकाई द्वारा नगर के प्रत्येक घर-आंगन तक संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत स्वयंसेवक भारत माता की तस्वीर, संघ के 100 वर्षों की तपस्या एवं संगठन यात्रा से अवगत कराते पत्रक और प्रेरक साहित्य घर-घर पहुंचा रहे हैं। संघ के अनुसार “एक भारत—श्रेष्ठ भारत” के संकल्प को जनमानस तक पहुंचाकर राष्ट्रभावना को सुदृढ़ करना ही इस विशेष अभियान का…
संवाददाता तुकाराम कंसारी शिव–राम के दिव्य संगम में डुबकी लगाएंगे श्रद्धालु, 12 ज्योतिर्लिंगों का प्रतीक स्थापित @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। नगर के शीतलापारा स्थित गौरी–गौरा अखंड रामायण चौक में जय श्री राम नवयुवक अखंड रामायण समिति के तत्वावधान में शनिवार को वैदिक निर्माण पूजन, श्री शिव महापुराण कथा एवं अखंड रामायण पाठ का दिव्य आयोजन विधिवत प्रारंभ हुआ। शुभारंभ से पूर्व वार्ड में गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। पीतवस्त्र धारण किए बड़ी संख्या में महिलाएं शीतला तालाब से कलश में पवित्र जल लेकर कथा स्थल तक पहुंचीं। वहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना हुई तथा शिवलिंग सहित…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। नगर के हृदय में स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर के शताब्दी पर्व का अलौकिक समापन रविवार को भक्तिभाव और धर्मानुष्ठानों के बीच सम्पन्न हुआ। अग्रवाल समाज द्वारा नगर को समर्पित इस ऐतिहासिक मंदिर के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विगत एक माह से जारी भव्य उत्सव ने ऐसा दिव्य वातावरण रचा, जिसे नगरवासियों ने “अद्भुत, अभूतपूर्व, अकल्पनीय” की उपाधि दी। सामाजिक एवं धार्मिक सरोकारों से जुड़े विद्वान पंडित ब्रह्मदत्त शास्त्री ने इस विराट महोत्सव को “ना भूतों, ना भविष्यति” करार देते हुए ट्रस्टी रेखराज चतुर्भुज अग्रवाल परिवार को हृदय से साधुवाद दिया। उन्होंने कहा—…
हजारों भूतपूर्व छात्र होंगे शामिल, स्मार्ट क्लास की भेंट देंगे विद्यालय को @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, धमतरी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिर्री में 4 जनवरी 2026, रविवार को आयोजित होने जा रहा गुरु-शिष्य स्नेह सम्मेलन एक ऐतिहासिक आयोजन बनने जा रहा है। “हमर स्कूल- हमर अभिमान” शीर्षक से होने वाली इस भव्य एलुमिनी मीट में विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर चुके हजारों पूर्व छात्र-छात्राओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे से किया जाएगा। पूर्व छात्रों ने विद्यालय परिसर को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने हेतु गुरुदक्षिणा स्वरूप आधुनिक स्मार्ट कक्षाओं का निर्माण करने का संकल्प लिया…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बुड़ेनी के छात्र-छात्राओं द्वारा ग्राम खिसोरा में सात दिवसीय आवासीय शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में 35 छात्राओं एवं 20 छात्रों के दल ने भाग लिया। इस दौरान ग्राम स्वच्छता, पशु चिकित्सा, आत्म-सुरक्षा, योगाभ्यास एवं नैतिक शिक्षा से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया गया। राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक एवं कार्यक्रम प्रभारी राजू राम साहू तथा सहायक कार्यक्रम अधिकारी चंद्रशेखर निषाद ने बताया कि शिविर के अंतर्गत सांस्कृतिक और बौद्धिक गतिविधियों में भी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न विशेषज्ञों एवं वक्ताओं ने छात्रों को जीवन…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। नगर के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण मंदिर के शताब्दी वर्ष पर आस्था, संस्कृति और उत्साह का ऐसा संगम उमड़ा कि पूरा शहर भक्ति रस में सराबोर हो उठा। 3 नवंबर को नगर भोज से प्रारंभ हुए इस महोत्सव में 24 से 30 नवंबर तक विशाल विष्णु महायज्ञ आयोजित है, जिसमें प्रतिदिन श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। शनिवार दोपहर 12 बजे मंदिर परिसर से दिव्य कलश शोभायात्रा निकली। 5 वर्ष की नन्हीं कन्याओं से लेकर वृद्ध मातृशक्ति तक हर हाथ में कलश और हर दिल में श्रद्धा—शोभायात्रा नगर की संस्कृति का विराट दर्शन बनी। नेहरू…
Contact US
सतीश शर्मा
Editor in Chief
Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663
Important Pages
- List Item #1
- List Item #2
- List Item #3
Follow for more
Disclaimer
समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।
© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.