Author: www.cglokdarshan.com

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरुद। नगर पंचायत कुरुद के सौजन्य से स्वच्छ भारत अभियान के तहत विभिन्न सफ़ाई कार्यक्रम 1 जुलाई से 31 जुलाई तक संपन्न होने जा रहा है, इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से हाथ धुलाई, स्वच्छता शपथ, सार्वजनिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं के परिसर में सफ़ाई, स्वच्छता रथ को हरी झण्डी दिखाकर नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर जी ने शुभारंभ किया। इस सुअवसर पर ज्योति चन्द्राकर ने  कुरुदवासियों को स्वच्छता के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमारा कुरुद नगर शासन के हर योजनाओं में माडल स्वरूप बनेगा, सफ़ाई अभियान तो हमारा मुख्य एजेंडा है, इसमें निरंतर कार्य करते रहेंगे।…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरुद। कुरुद के चंडी मंदिर और काली मंदिर में चोरों को पकड़ने पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करने के लिए नगर प्रशासन और श्रद्धालुओं की ओर से SP और SDOP कुरुद को नगर पंचायत कुरुद के अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर और कुरुद विधायक प्रतिनिधि भानु चन्द्राकर ने बुके देकर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हमारे धर्म, अन्य मंदिरों और हमारे नगर की अराध्य देवी माँ चंडी के आस्था पर चोंट पहुँचाने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाए। श्री चंद्राकर ने आगे कहा कि हमारे प्रदेश में विष्णु का सुशासन है एवं गृहमंत्री विजय शर्मा नक्सलवाद से लेकर अपराधियों…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, धमतरी/ मगरलोड। पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार के दिशा-निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा तथा अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सायबर टीम एवं थाना मगरलोड पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए, स्थान-केवराडीह सिक्सलाईन ओवर ब्रिज के नीचे दबिश देकर 05 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार जुआरियों का नाम पता (01) राजूराम ध्रुव पिता स्व. कुंवर सिंह ध्रुव, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम राजाडेरा, मगरलोड, (02) दिनेश साहू पिता स्व.नारायण साहू, उम्र 30 वर्ष, निवासी नयापारा, राजिम वार्ड नं.21,(03) राकेश नवरंगे पिता कमलराम नवरंगे, उम्र…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानन्द स्टेडियम, कोटा में आयोजित 21वीं सीनियर राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 दिनांक 28 एवं 29 जून को सफलता पूर्वक संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में धमतरी जिला स्थित स्वतंत्रता सेनानी गौरव ग्राम मेघा निवासी रामकरण निषाद पिता गणेशराम निषाद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त कर धमतरी जिला सहित ग्राम मेघा और अपने परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। रामकरण की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर ग्राम मेघा के वरिष्ठ नागरिकों एवं खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्रीय स्तर पर सफलता…

Read More

प्रेरणा… 🌱तस्वीर में आप टमाटर के पौधे को देख रहे होंगे, शायद किसी यात्री ने टमाटर खाकर उसके बीज को ट्रेन से फेंक दिया होगा… ये पौधा मिट्टी की छाती फाड़कर नही बल्कि पत्थरों को चीरकर बाहर आया है। जब ये और भी नन्हा सा होगा, तब शताब्दी और राजधानी जैसे तूफान से भी तेज दौड़ती ट्रेनों के बिल्कुल पास से गुजरते हुए भी इसने सिर्फ बढ़ना सीखा ओर बढ़ते-बढ़ते आखिरकार इसने एक टमाटर को जन्म दे ही दिया। इसे मात्र एक जगह स्थिर व अचल जीवन मिला और तो और इसको जीवित रहने के लिए कम से कम मिट्टी…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में एक शराबी आरक्षक द्वारा की गई मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोमवार 30 जून को लालबाग थाना में पदस्थ आरक्षक महेंद्र साहू नशे की हालत में सिविल ड्रेस में ड्यूटी पर पहुंचा। पहले उसने डायल 112 के ड्राइवर से झगड़ा किया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। ड्राइवर ने थाने में शिकायत की, जिसके बाद महेंद्र को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल में जांच से पहले महेंद्र ने सहकर्मी आरक्षक प्रभात तिवारी पर बेल्ट से हमला कर दिया। प्रभात तिवारी फोन पर बात…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर/अभनपुर। अभनपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 5 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं वाहन में फंसे अन्य लोगों को करें की मदद से बाहर निकला जा रहा है। घायलों को भेजा गया इलाज के लिए बता दें कि, यह भीषण सड़क हादसा रायुपर-अभनपुर हाइवे पर हुआ। इस हादसे में एक तेज रफ़्तार स्लीपर बस ने हाइवा वाहन को टक्कर मार दी। इसहादसा इतना भयंकर था…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। रायपुर में नशेड़ी लड़कियों का ‘गुंडा राज’ चल रहा है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर नशे में धुत लड़कियों की गुंडागर्दी का खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक पॉश सोसाइटी में नशा करने से टोकने पर दो लड़कियों ने सोसाइटी के अध्यक्ष पर न केवल जानलेवा हमला किया, बल्कि उनके घर और कार में भी जमकर तोड़फोड़ की। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपी लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया है। क्या है पूरा मामला? यह पूरी घटना रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र स्थित गैलेक्सी आईलैंड…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। विद्यालय जिसे विद्या  व ज्ञान का मंदिर कहा जाता है। बच्चे यहां पढ़कर लिखकर ज्ञान हासिल करते हैं। पढ़ लिखकर इंसान बनते हैं। कोई डॉक्टर बनता है कोई कलेक्टर,कोई जज,कोई वकील ,कोई वैज्ञानिक,तो कोई व्यापारी ,कोई बड़ा ऑफिसर बनता है। अगर शिक्षा का मंदिर ही जीर्ण शीर्ण  हो, समस्याओं से ग्रसित हो, जहां अव्यवस्थाओं का आलम हो वहां पर अच्छी शिक्षा की कल्पना कहां की जा सकती है? नवापारा नगर के हृदय स्थल  व सबसे व्यस्ततम मार्ग सदर रोड में एक ऐसा ही बहुत ही पुराना स्कूल है बढई पारा स्कूल । इस नए…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। नवापारा नगर के आदर्श शासकीय प्राथमिक शाला दीनदयाल नगर में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री एवं समाजसेवी योगिता सिन्हा, विशेष अतिथि पूर्व पार्षद मयाराम साहू , पार्षद लोमेश्वरी साहू, पालक समिति अध्यक्ष कृति बया, प्रधान पाठक गोपाल यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा कर की गई। नवप्रवेशी छात्रों को तिलक लगाकर शाला में स्वागत किया गया। छात्रों का खीर से मुंह मीठा कराया गया। तत्पश्चात नवप्रवेशी छात्र छात्राओं को स्कूल यूनिफॉर्म एवं पुस्तक का वितरण किया गया। स्कूल के छात्रों द्वारा…

Read More