Author: www.cglokdarshan.com

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट की बैठक आज मंत्रालय में आयोजित है। यह बैठक कई मामलों में बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में दोपहर 12 बजे शुरू होने वाली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा और निर्णय संभावित हैं। बैठक का केंद्रबिंदु नए मुख्य सचिव का परिचय और सेवानिवृत्त हो रहे मुख्य सचिव अमिताभ जैन को औपचारिक विदाई देना रहेगा। अमिताभ जैन को दी जाएगी भावभीनी विदाई 1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमिताभ जैन ने छत्तीसगढ़ में सबसे लंबा कार्यकाल निभाने वाले मुख्य सचिव के रूप में ऐतिहासिक…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। रविवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक से पहले शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रामेन डेका से राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल को मुख्यमंत्री साय ने शाल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश हित से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। जानकारी के अनुसार राज्यपाल जुलाई के पहले हफ्ते में विदेश जाने वाले हैं। हालांकि अभी राज्यपाल के विदेश दौरा के अधिकृत कार्यक्रम जारी नहीं हुए हैं। आज है कैबिनेट की अहम बैठक बता दें कि आज 30 जून को कैबिनेट की बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन को विदाई दी जाएगी। नए मुख्य…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। राजधानी रायपुर में रविवार से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. शहर के बूढ़ातालाब में आज सुबह नवजात का शव तैरता हुआ मिलने से हड़कंप मच गया. तालाब पहुंचे मछुआरे ने शिशु के शव को देखा तो उनके होश उड़ गए. उसने फौरन पुलिस को इसकी खबर दी. जिसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची. मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है. पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में नवजात का शव मिलने की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची. जिसके बाद तालाब से शव को बरामद किया गया और…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। राजीव भवन में रविवार को NSUI की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के दौरान बड़ा हंगामा मच गया, जब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज का आईफोन चोरी हो गया। जानकारी के मुताबिक, बैठक शिक्षा के अधिकार को लेकर बुलाई गई थी, जिसमें प्रदेशभर से NSUI के कार्यकर्ता शामिल हुए थे। इसी दौरान दीपक बैज का मोबाइल गायब हो गया। मोबाइल ट्रैक करने पर पता चला कि वह करीब 200 मीटर दूर बंद कर दिया गया है। चोरी की घटना से बदनामी न हो, इसलिए इस मामले को बाहर न बताने की हिदायत दी गई है। फिलहाल…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कीव। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रविवार सुबह रूस ने यूक्रेन के खिलाफ अब तक के सबसे बड़े हवाई हमलों में से एक को अंजाम दिया। इस हमले में रूस ने 500 से अधिक हवाई हथियारों – जिनमें ड्रोन, क्रूज मिसाइलें और बैलिस्टिक मिसाइलें शामिल थीं – का इस्तेमाल किया। हमले के दौरान यूक्रेन का एक F-16 फाइटर जेट नष्ट हो गया, जिसमें सवार पायलट की मौके पर मौत हो गई। यह जानकारी यूक्रेनी वायुसेना ने आधिकारिक रूप से साझा की है। सात हवाई लक्ष्यों को मार गिराया यूक्रेनी वायुसेना के अनुसार, पायलट ने अद्भुत साहस का परिचय देते…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक युवती के साथ नौकरी के नाम पर 6 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता ज्योति साहू, जो अहिवारा की निवासी है, ने नंदिनी थाना में आरोपी जयकुमार वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। आरोपी ने उसे सहकारी मर्यादित एपेक्स बैंक में प्रबंधक पद पर भर्ती कराने का झांसा दिया था और इसके बदले में 6 लाख रुपये की मांग की थी। पीड़िता ने वर्ष 2023 से 2024 के बीच आरोपी को नगद 6 लाख रुपये दिए थे। लेकिन जब लंबे समय तक नौकरी नहीं लगी, तो पीड़िता…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरुद। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। दबंगों ने घर में घुसकर लाठी, डंडे और चाकू से हमला कर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी, वहीं उसके दो बेटों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार, घटना बिरेझर चौकी क्षेत्र ग्राम कोड़ेबोड़ की है, जहाँ दो पक्षों में पहले विवाद हुआ और मामला थाने तक जा पहुंचा। शिकायत करने के बाद जैसे ही शिकायतकर्ता पक्ष के लोग घर लौटे, तभी आरोपी पक्ष के छह लोग हथियारों से लैस होकर उनके घर पहुंचे। दरवाजा तोड़ा और घर में…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सुपरस्टार स्मृति मंधाना ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर तहलका मचा दिया। 62 गेंदों में 15 चौके और 3 छक्के जड़कर उन्होंने 112 रन की शानदार पारी खेली। उनकी इस धुआंधार पारी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 210 रन का पहाड़ खड़ा किया। जवाब में इंग्लैंड की टीम 14.5 ओवर में 113 रन पर ढेर हो गई और 97 रनों से मुंह की खानी पड़ी। कप्तान हरमनप्रीत कौर चोट के कारण नहीं खेलीं, तो मंधाना ने कमान संभाली। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत गोबरा नवापारा के राशन दुकानों में राशन कार्ड धारियों की लंबी लाइन लगी हुई है। सर्वर डाउन होने , नेटवर्क के काम नहीं करने ,मशीन के काम नहीं करने से लोग काफी परेशान है ।  उपभोक्ता अपने-अपने राशन कार्ड जमा करके जा रहे हैं। यहां पर यह बताना लाजिमी होगा कि आज 29 तारीख को राशन वितरण का अंतिम दिन है जिसकी वजह से राशन दुकानों में उपभोक्ताओं की काफी भीड़ नजर आ रही है। ऐसी जानकारी मिली है कि राशन लेने के लिए तारीख आगे बढ़ा दी गई है…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। प्रथमेश हॉस्पिटल रायपुर एवं नगर साहू समाज नवापारा के तत्वाधान में शुक्रवार को नगर साहू समाज छात्रावास भवन में निशुल्क जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.तेजेंद्र साहू के विशेष मार्गदर्शन में किया गया। शिविर में डॉ.सुलभ चंद्राकर हृदय रोग विशेषज्ञ,डॉ राजीव साहू न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ,जनसम्पर्क अधिकारी सुरजीत साहू एवं स्टाफ के द्वारा निशुल्क बीपी,शुगर,ईसीजी जांच कर उचित इलाज एवं परामर्श दिया गया। जहां सैकड़ो मरीजों ने शिविर में पहुँच कर स्वास्थ्य लाभ लिये।शिविर के उद्घाटन अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी संजय साहू,नगर साहू…

Read More