Author: www.cglokdarshan.com

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कांकेर। छत्तीसगढ़ का कांकेर जिला जेल इस वक्त गंभीर आरोपों के घेरे में है। सहायक जेल अधीक्षक रेणु ध्रुव और उनके पति बालकृष्णा चिन्ना पर उत्पीड़न का आरोप जेल में ड्यूटी में तैनात महिला प्रहरियों ने लगाया है। जेल की सुरक्षा में तैनात महिला प्रहरियों ने ही जेल प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, जिससे पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े हो गए हैं। उन्होंने सहायक जेल अधीक्षक और उनके पति पर प्रताड़ना और भ्रष्टाचार जैसे संगीन आरोप लगाए हैं। कलेक्टर तक पहुंची शिकायत, क्या हैं आरोप? कांकेर जेल में तैनात महिला प्रहरियों और अन्य कर्मचारियों ने एकजुट…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में धान और जमीन बंटवारे की बात पर छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी. उसके पेट में बसुला से वार कर दिया. इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया. घटना के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया. लेकिन उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है. मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र के बेस्कीमुड़ा गांव का है. मिली जानकारी के मुताबिक गांव बैस्कीमुड़ा निवासी अर्जुन पैंकरा उम्र 37 साल शुक्रवार की रात अपने छोटे भाई अरविंद पैंकरा से घर…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, गरियाबंद। जिला मुख्यालय गरियाबंद में हजारो की तादाद में आदिवासी समाज के लोग वन अधिकार नियमो में बदलाव के खिलाफ झमाझम बारिश के बीच जंगी रैली निकाल नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया. रैली में हजारो की तादाद में आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए और वन अधिकार नियमों में बदलाव का कड़ा विरोध किया. आदिवासी विकास परिषद, ग्राम सभा फेडरेशन, एकता परिषद के बैनर तले जिला पंचायत गरियाबंद के सदस्य श्रीमती लोकेश्वरी नेताम और संजय नेताम के नेतृत्व में रैली निकाली. मजरकट्टा स्थित परिषद भवन से कलेक्टोरेट तक 4 किमी आदिवासियों ने बरसते पानी में पैदल यात्रा किया.…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में बंधक बनाकर महिला से रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफतार किया है। पीड़िता महिला छेड़छाड़ से बचने के लिए सैलून में छिपी थी। जहां सैलून के संचालक ने महिला को बंधक बनाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफतार कर लिया है। जानिए क्या है पूरा मामला..? पूरी घटना धरसींवा थाना क्षेत्र के सिलतरा चौकी की है। पीड़ित शादीशुदा महिला मजदूरी का काम करती है। 30 जून को शिव घृतलहरे 39 वर्ष ने महिला को चावल चुनने के लिए…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नई दिल्ली/रायपुर। सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल को भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की हिन्दी सलाहकार समिति में सदस्य के रूप में नई जिम्मेदारी प्रदान की गई है। नई जिम्मेदारी मिलने के पश्चात सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, हिन्दी हमारी राष्ट्रभाषा नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा है। हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार, संवर्धन और राजकीय कार्यों में अधिकाधिक उपयोग को लेकर मैं प्रतिबद्ध हूं। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभाग की हिन्दी सलाहकार समिति में सदस्य के रूप में जुड़ना मेरे लिए गौरव का विषय है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, गृहमंत्री अमित शाह जी एवं…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल और देश के वरिष्ठ प्रशासक शेखर दत्त का निधन हो गया। उनके निधन पर राज्यपाल रमेन डेका ने गहरा दुख व्यक्त किया है। शेखर दत्त ने 23 जनवरी 2010 से 1 जुलाई 2014 तक छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में कार्य किया था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने राज्य के शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, आदिवासी कल्याण, उद्योग, पर्यावरण और संस्कृति जैसे अनेक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। राज्यपाल डेका ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “शेखर दत्त एक कुशल प्रशासक, सच्चे सैनिक और समर्पित राष्ट्रभक्त थे। सेना से लेकर प्रशासन तक उन्होंने हर…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। शासकीय राजीव लोचन कॉलेज में एमएससी केमिस्ट्री की पढ़ाई के इंतजार में सैकड़ो छात्र-छात्राएं बैठे हुए हैं। उन्हें भरोसा है कि इसी सत्र से ही पढ़ाई शुरू हो जाएगी, परंतु नवीन शिक्षा सत्र शुरू हो गया है और अभी भी उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा आदेश नहीं आया है। छात्र रूपेंद्र सेन, हेमंत यादव, सोमेश साहू, लव ध्रुव, थनेश्वर साहू, आंचल राजपूत, हेमलता साहू, डेनिश साहू, खुशबू ढीढी, लिलेश्वरी यदु, चांदनी देवांगन, गीतिका देवांगन, गणेश्वरी चेलक ने बताया कि हमारा बीएससी कंप्लीट हो गया है और इसके बाद एमएससी इसी कॉलेज से ही करने…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई, नवापारा द्वारा गोबरा नवापारा के प्रतिष्ठित चिकित्सकों को तुलसी का पौधा भेंट कर उनका सम्मान किया गया। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थी परिषद ने न केवल चिकित्सा के क्षेत्र में चिकित्सकों के अमूल्य योगदान को रेखांकित किया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी समाज को जागरूक करने का संदेश दिया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व नगर मंत्री दीपक साहू ने बताया कि 1 जुलाई को भारत रत्न डॉ. बिधान चंद्र रॉय की जयंती होती है, जो देश के महान चिकित्सक एवं स्वतंत्रता…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। श्री तरुण प्रकाश, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने गत दिनों रायपुर–अभनपुर–राजिम रेल खंड का निरीक्षण किया । इस अवसर पर उन्होंने आरएसडी यार्ड, अभनपुर स्टेशन तथा निर्माणाधीन राजिम स्टेशन पर संरक्षा के मापदंडो, कार्य प्रगति एवं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की गहन समीक्षा की । निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को संरक्षा मापदंडों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने एवं कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए । उल्लेखनीय है कि इस रेल खंड में कुछ माह पूर्व ही मंदिर हसौद से केन्द्री तक नई रेल लाइन का…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम‌। शासकीय प्राथमिक शाला सरगोड़ में आज अध्यक्ष तुलश राम सिन्हा उपाध्यक्ष जगत राम साहू  शिक्षा विद् खेमलाल सिन्हा समिति के सदस्य गण महिला समूह के माता  बहने ग्रामीण जन शिक्षक शिक्षिका आदि लोगों की उपस्थिति में सर्वप्रथम मां सरस्वती की तैल चित्र पर दीप जलाकर पूजा अर्चना किया गया।         तत्पश्चात नव प्रवेशी बालक बालिकाओं का मिठाई के साथ मुह मिठा करते हुए सभी को पाठ्य-पुस्तक तथा गणवेश प्रदान करते हुए संस्था के प्रधान पाठक मनोहर राम साहू जी ने कहा कि “शिक्षा ही इंसान का सच्चा नेत्र होता है।” जिसके द्वारा ही सही  गलत…

Read More