Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: www.cglokdarshan.com
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। सालासर सुंदरकांड हनुमान चालीसा जनकल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीराम कथा में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। अयोध्या से पधारे श्रीराम कथा के सुप्रसिद्ध प्रवक्ता परम पूज्य प्रशांत जी महाराज के मुखारविंद से भक्त केवट की पावन कथा एवं भरत चरित्र का भावपूर्ण वर्णन हुआ, जिसे सुनकर श्रोता भावविभोर हो उठे। केवट की भक्ति ने पाया मोक्ष का वरदान महाराज जी ने श्रीराम के वनगमन प्रसंग का विस्तार से वर्णन करते हुए बताया कि भगवान अयोध्या से निकलकर तमसा तट पर रुके और आगे श्रृंगवेरपुर पहुँचे, जहाँ उनके मित्र निषादराज गुह…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरुद। ग्राम नारी के प्रतिष्ठित और समाजसेवी नागरिक स्व. लखन लाल साहू (79 वर्ष) ने नेत्रदान कर मानवता और परोपकार का ऐसा उज्ज्वल उदाहरण प्रस्तुत किया है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। जीवन के बाद भी किसी को रोशनी देने का उनका संकल्प, समाज में सेवा और संवेदनशीलता की मिसाल बन गया है। ज्ञात हो कि स्व. लखन लाल साहू ने अपने जीवनकाल में ही नेत्रदान का संकल्प लिया था। उनके निधन के पश्चात उनके परिजनों ने इस पुण्य संकल्प को पूरी निष्ठा के साथ निभाते हुए चिकित्सकों को बुलाकर मरणोपरांत नेत्रदान कराया। उनके इस…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। हिंदी साहित्य की दुनिया आज एक अत्यंत संवेदनशील, मौलिक और प्रयोगधर्मी रचनाकार से वंचित हो गई। ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल (89 वर्ष) का मंगलवार को रायपुर स्थित एम्स में निधन हो गया। सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें 2 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वे वेंटिलेटर पर ऑक्सीजन सपोर्ट में थे। लंबे उपचार के बावजूद उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही साहित्य, कला, संस्कृति और अकादमिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। देशभर के लेखकों, कवियों, साहित्यिक संस्थाओं और पाठकों…
लोकतंत्र की सुरक्षा और स्वस्थ राजनीति का लिया गया संकल्प @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरूद। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय कुरूद में SIR प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय चरण अभियान का आयोजन उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ नेताओं का वंदन-अभिनंदन करते हुए लोकतंत्र की सुरक्षा और भारत माता की सेवा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि SIR अभियान के माध्यम से शासन-प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करना आवश्यक है, ताकि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा हो सके और किसी भी गैर-नागरिक द्वारा अधिकारों का हनन…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। नगर के युवा भाजपा नेता किशोर देवांगन के भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश मंत्री पद पर नियुक्त होने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार सुबह नवापारा राज देवांगन समाज के पदाधिकारी उनके निवास पहुँचे और पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि नवापारा राज देवांगन समाज के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि समाज का एक युवा सदस्य सत्ताधारी दल की प्रदेश स्तरीय राजनीतिक इकाई में महत्वपूर्ण दायित्व पर नियुक्त हुआ है। किशोर देवांगन…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। शहर के वार्ड क्रमांक 16, सोमवारी बाजार के पास स्थित शासकीय उचित मूल्य की राशन दुकान का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक इंद्र कुमार साहू के करकमलों से विधिवत पूजा-पाठ एवं फीता काटकर किया गया। राशन दुकान के खुलने से वार्डवासियों में हर्ष का माहौल देखा गया। इस अवसर पर विधायक श्री साहू ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचे, इसी उद्देश्य से इस राशन दुकान की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि अब आसपास के नागरिकों को राशन के…
संवाददाता तुकाराम कंसारी पंडित सुंदरलाल शर्मा जयंती पर साहित्य का भव्य उत्सव, विधायक व जिला पंचायत अध्यक्ष होंगे शामिल @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं सामाजिक जागरण के पुरोधा पंडित सुंदरलाल शर्मा की जयंती के अवसर पर 21 दिसंबर, रविवार को राजिम में राज्य स्तरीय काव्य पाठ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन त्रिवेणी संगम साहित्य समिति, राजिम नवापारा (जिला गरियाबंद) के तत्वावधान में साहू समाज छात्रावास भवन, राजिम में बड़े ही गरिमामय वातावरण में संपन्न होगा। कार्यक्रम के प्रथम चरण में प्रातः 10 बजे नगर के हृदय स्थल स्थित पंडित सुंदरलाल शर्मा जी की प्रतिमा…
संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की सराहनीय पहल @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। मानव सेवा के संकल्प को साकार करते हुए नवापारा राजिम अंचल की सामाजिक संस्था संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन, गोबरा नवापारा ब्रांच के तत्वावधान में 21 दिसंबर 2025, रविवार को विशाल रक्तदान शिविर एवं निरंकारी प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय गंज रोड स्थित सिंधी गुरुद्वारा परिसर में किया जाएगा। इस अवसर पर बाल निरंकारियों द्वारा तैयार की गई पेंटिंग्स की विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिनके माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण तथा सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जन-जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। प्रदर्शनी बच्चों…
संवाददाता तुकाराम कंसारी तीन राइस मिलों से 525 क्विंटल से अधिक धान जब्त @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, अभनपुर/नवापारा राजिम। धान के अवैध भंडारण पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन राइस मिलों से 525 क्विंटल से अधिक धान जब्त किया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य विभाग एवं मंडी निरीक्षक की संयुक्त टीम ने बुधवार को अचानक दबिश देकर मिलों में रखे अवैध स्टॉक का भंडाफोड़ किया। टीम को सतनाम इंडस्ट्रीज पारागांव में 212.80 क्विंटल, श्री मोहिनी एग्रोटेक नवापारा में 244.80 क्विंटल और आदर्श राइस मिल अभनपुर में 68 क्विंटल अतिरिक्त धान अवैध भंडारित मिला। अधिकारियों ने मौके…
संवाददाता तुकाराम कंसारी संस्कार वेलफेयर फाउंडेशन छत्तीसगढ़ का सराहनीय प्रयास @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा-राजिम/ पाटन। दिव्यांग जनों की संस्था संस्कार वेलफेयर फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा बच्चों में नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शासकीय एवं निजी स्कूलों में लगातार प्रेरणा पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, महुदा (पाटन) में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान वीडियो एवं संवाद माध्यम से बच्चों को शिक्षा का महत्व, नशे के दुष्परिणाम, परिवार एवं समाज के प्रति कर्तव्य, राष्ट्रभक्ति तथा जीवन…
Contact US
सतीश शर्मा
Editor in Chief
Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663
Important Pages
- List Item #1
- List Item #2
- List Item #3
Follow for more
Disclaimer
समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।
© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.