Author: www.cglokdarshan.com

संवाददाता तुकाराम कंसारी  पीएम श्री स्कूल में हुआ सार्थक संवाद, शिक्षा सुधार व बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, अभनपुर/रायपुर। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार और कलेक्टर रायपुर के मार्गदर्शन में विकासखंड स्तरीय मेगा पालक-शिक्षक सम्मेलन का भव्य आयोजन गुरुवार, 7 अगस्त 2025 को पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी-हिन्दी माध्यम स्कूल, अभनपुर में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक इन्द्र कुमार साहू ने सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस मेगा बैठक में विकासखंड के सभी शालाओं के पालक, जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद् और विद्यार्थियों के अभिभावक बड़ी संख्या में शामिल हुए। सम्मेलन का मुख्य…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, धमतरी/कुरुद। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत धमतरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बिरेझर पुलिस चौकी की टीम ने नेशनल हाइवे-30 पर नाकेबंदी कर 3 युवकों को हिरासत में लिया है, जो रायपुर से हेरोइन लाकर कुरूद क्षेत्र में सप्लाई करने की फिराक में थे। इनसे कुल 4.85 ग्राम हेरोइन और 91,500 रुपए से अधिक की संपत्ति जब्त की गई। गिरफ्तार आरोपी: 1. अमन चंद्राकर (27 वर्ष) 2. दुष्यंत चंद्राकर (26 वर्ष) 3. मेहुल उर्फ अणांक चंद्राकर (26 वर्ष), तीनों निवासी कुरूद मुखबिर की सूचना से खुला तस्करी का राज एसडीओपी श्रीमती रागिनी…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। धर्म नगरी राजिम का प्रसिद्ध मंदिर बाबा गरीबनाथ महादेव में सावन के चौथे सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े थे। सुबह से ही पंडितों के द्वारा मंत्रोचार किया जा रहा था। त्रिवेणी संगम से जल उठाने से पहले विद्वान पंडितों के द्वारा पूजा अर्चना किया गया, तत्पश्चात संगम नदी से लेकर महादेव के मंदिर तक हजारों की संख्या में श्रद्धालु खड़े होकर बाल्टी से जल एक दूसरे के हाथ में देते रहे और इस तरह से महादेव का अभिषेक होता रहा। इस दौरान राजिम विधायक रोहित साहू ने सपरिवार कतार में खड़ा होकर पानी…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा-राजिम। थाना गोबरा नवापारा पुलिस ने सोमवारी बाजार पुल क्षेत्र में दो व्यक्तियों को गांजा बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक सफेद बोरी में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा लेकर बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से कुल 1.896 किलोग्राम गांजा जिसकी बाजार कीमत लगभग 25,000/-आंकी गई है एवं नौ सौ पचास रुपए नकद बरामद किया गया है। आरोपी प्रकाश सोनी पिता राजेन्द्र सोनी,…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, विशेष टिप्पणी :  प्रधान संपादक सतीश शर्मा छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा गत दिनों भाजपा की सदस्यता अभियान में अपनी श्रेष्ठता दिखाने वाले सदस्यता प्रभारियों और विधायकों का सम्मान किया गया। जिसमे प्रदेश के विभिन्न विधायकों को इस अवदान के लिए सम्मानित किया गया, इस दौरान प्रदेश में सबसे अधिक सदस्यता रिकार्ड बनाने पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान कुरुद विधायक अजय चंद्राकर का भी सम्मान किया गया। प्रतीक चिह्न शाल आदि से विधायकों का सम्मान किया जा रहा था इसी बीच विधायक अजय चंद्राकर को सम्मान के लिए बुलाया गया मंच पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम। सावन महीने में शिव भक्ति अपने चरम पर रहती है. सावन को शिव का मास माना जाता है.भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए हर सनातनी भक्ति शिव मंदिर जाकर में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करता है. त्रिवेणी संगम के मध्य में विराजमान भगवान श्री भोलेनाथ जी का प्रसिद्ध मंदिर है श्री कुलेश्वरनाथ महादेव जी का मंदिर. आठवीं – नौवी शताब्दी में निर्मित यह प्राचीन मंदिर अंचल के लाखों लोगों की श्रद्धा, आस्था व विश्वास का केंद्र बना हुआ है. माता सीता के द्वारा निर्मित यहां के पंचमुखी महादेव (शिवलिंग ) का महत्व सावन…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम।शनिवार को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित सदस्यता रत्न सम्मान समारोह में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अभनपुर क्षेत्र के विधायक इंद्र कुमार साहू को 10363 नए सदस्य बनाए जाने पर सदस्यता रत्न से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विशेष रूप से सम्मानित किया।कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव,प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव,संगठन महामंत्री पवन साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोषण साहू, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने श्री साहू सहित सभी जमीनी कार्यकर्ताओं की…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। संत निरंकारी मिशन का प्रादेशिक स्तर का आध्यात्मिक सत्संग दिनांक 5 अगस्त 2025 को कृषि उपज मंडी रायपुर मे सबेरे 10:30 बजे से 01:30 बजे तक होना है। इस सत्संग में समाज के सभी वर्ग के लोग बिना किसी जाति भेद के सम्मिलित होंगे। इस संत समागम में सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ से श्रद्धालु भक्त हजारों की संख्या मे उपस्थित होंगे। उड़ीसा और महाराष्ट्र से भक्तों के आने की सूचना प्राप्त हुई है। संत निरंकारी मिशन एक ईश्वर की पहचान कराकर फिर इसके निर्गुण स्वरूप की भक्ति करने का संदेश देता है। निर्गुण निरंकार की जानकारी…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। छत्तीसगढ़ की साहित्यिक धरोहर में नई ऊर्जा और रचनात्मकता का संचार करने के उद्देश्य से कौशल काव्य धारा साहित्यिक मंच एक महत्वपूर्ण आयोजन करने जा रहा है। आगामी शनिवार, 2 अगस्त 2025 को राजधानी रायपुर के वृंदावन हाल में ‘दिल की बातें’ विषय पर शायरी एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन होगा। यह गोष्ठी दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी, जिसमें शहर भर के कवि, शायर, साहित्यकार और साहित्य प्रेमी एक ही मंच पर मिलेंगे। साहित्यिक जगत के दिग्गज होंगे शामिल इस विशेष गोष्ठी में देशभर में चर्चित साहित्यकार श्री गिरीश पंकज विशेष अतिथि के…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर/धमतरी। राज मानस संघ धमतरी की संघीय इकाई मानस शक्ति केंद्र गोजी के तत्वावधान में बाजार चौक ग्राम कठौली में गोस्वामी तुलसीदास जयंती एवं भव्य आध्यात्मिक चिंतन संगोष्ठी का आयोजन 3 अगस्त रविवार को किया गया है। कार्यक्रम शुभारंभ प्रथम शनिवार 2 अगस्त संध्या बेला में श्रीरामचरित मानस स्थापना, दीप प्रज्ज्वलन, वेदी पूजन एवं कलश यात्रा पश्चात मधु मारुति मानस परिवार गोजी की प्रस्तुति से प्रारंभ होगी। द्वितीय दिवस गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर व्याख्यान,तुलसी विमर्श, अतिथि उद्बोधन एवं मनासगान की प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश्री महंत डॉ. रामसुंदरदास जी महाराज, दुधाधारी मठ रायपुर होंगे विशिष्ट अतिथि…

Read More