Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: www.cglokdarshan.com
नगर पंचायत कुरुद में पी.आई.सी. की तीसरी बैठक संपन्न, नगर विकास के 10 बिंदुओं पर सर्वसम्मति से निर्णय
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरुद। नगर पंचायत कुरुद के अध्यक्ष कक्ष में आज पी.आई.सी. की तीसरी बैठक अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में उपाध्यक्ष, सभी सभापति और जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता करते हुए नगर विकास के 10 बिंदुओं वाले एजेण्डे पर सर्वसम्मति से निर्णय लिए। बैठक में प्रमुख रूप से— 15 अगस्त समारोह की तैयारी एवं व्यय स्वीकृति वार्ड क्रमांक 15 में आंगनबाड़ी भवन के निर्माण हेतु निविदा स्वीकृति महिलाओं द्वारा वृक्षारोपण कर वर्षभर देखभाल की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय नगर में विभिन्न छोटे-छोटे मरम्मत कार्यों हेतु राशि स्वीकृति पार्षद निधि से किए जाने वाले कार्यों की निविदाओं…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू द्वारा विद्युत विभाग की मनमानी के विरोध में 12 अगस्त को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को एसडीएम के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया। विधायक साहू ने 6 अगस्त को एसडीएम अभनपुर को पत्र सौंपकर 11 अगस्त तक बिजली व्यवस्था में सुधार की चेतावनी दी थी। चेतावनी के बाद एसडीएम रवि सिंह ने विद्युत विभाग के डीई राजेश तिवारी, एई अजय ठाकुर सहित सभी संबंधित अधिकारियों की बैठक बुलाई। बैठक में अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि अब क्षेत्र में बिना कारण बिजली कटौती नहीं होगी और अन्य जन समस्याओं…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन नवापारा राजिम। गरियाबंद जिले की पावन नगरी राजिम इन दिनों पर्यटकों और श्रद्धालुओं की पहली पसंद बनी हुई है। आस्था, इतिहास और प्राकृतिक सौंदर्य का अनूठा संगम यहाँ दूर-दराज़ से आने वाले लोगों को आकर्षित कर रहा है। प्राचीन श्री राजीव लोचन मंदिर और त्रिवेणी संगम पर स्थित श्री कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर दर्शनार्थियों के प्रमुख केंद्र हैं। भगवान विष्णु को समर्पित राजीव लोचन मंदिर की अद्वितीय शिल्पकला और मूर्तिकला जहाँ पर्यटकों को मंत्रमुग्ध करती है, वहीं महानदी, पैरी और सोंढूर नदियों के संगम पर स्थित कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पवित्रता और आध्यात्मिक शांति का अनुभव कराता…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन नवापारा राजिम। समीपस्थ पावन ग्राम डोंगीतराई के सत्तीपारा में जय मां शारदा जस एवं मानस मंडली तथा जय जग जननी महिला मानस मंडली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सावनाही रामायण का एक माह का अखंड पाठ गुरुपूर्णिमा से प्रारंभ होकर भव्य समापन के साथ संपन्न हुआ। समापन समारोह में श्री बालाजी मानस शक्ति केन्द्र पिपरौद के अध्यक्ष एस. एल. साहू गुरुदेव, सलाहकार विजय पाटेश्वर, संचेचक कृष्ण कुमार हिरवानी, सचिव नूतन साहू, सहसचिव घनश्याम साहू, कार्यकारिणी सदस्य तुलसी साहू, नव ज्योति महिला मानस मंडली डोंगीतराई के अध्यक्ष पुनाराम साहू, संगीतकार के. सी. साहू, व्याख्याकार घनश्याम साहू व…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व पर नगर का वातावरण देशभक्ति और भाईचारे की भावना से ओत-प्रोत रहा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा महिला मोर्चा, मंडल अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवांगन के नेतृत्व में पुलिस थाना गोबरा नवापारा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला मोर्चा की बहनों ने नगर के पुलिस जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके साहस, समर्पण और सुरक्षा भावना को नमन किया। इस अवसर पर वीर जवानों के उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की मंगलकामनाएं भी दी गईं। मंडल अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवांगन ने कहा—…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, नवापारा नगर के श्रीराम प्रभात शाखा में रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सभी स्वयंसेवकों द्वारा परम पवित्र भगवा ध्वज को रक्षासूत्र अर्पित कर हुई। इसके बाद रक्षाबंधन पर्व के सांस्कृतिक, सामाजिक और राष्ट्रहितकारी महत्व पर चर्चा की गई और स्वयंसेवकों ने एक-दूसरे को रक्षा सूत्र बांधा। सेवा और सामाजिक समरसता का संकल्प रक्षाबंधन के अवसर पर संघ के स्वयंसेवक देशभर में वंचित और दुर्बल वर्गों के बीच जाकर रक्षा सूत्र बांधते हैं, जिससे सामाजिक समरसता और प्रेम का संदेश समाज में प्रसारित होता…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राजिम अंचल में सुबह से ही पर्व का उल्लास चरम पर रहा। 9 अगस्त को सुबह 8:26 बजे तक के शुभ मुहूर्त में बहनों ने अपने भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधी, मिठाई खिलाई और भाइयों से स्नेह-भरे उपहार प्राप्त किए। भद्रा काल समाप्त होने के बाद शहर से लेकर अंचल के गाँवों तक बड़ी संख्या में बहनों ने भाइयों को राखी बांधने का क्रम जारी रखा। सुबह, दोपहर, शाम और देर रात तक रक्षाबंधन का उत्सव निरंतर चलता रहा। बाजार और सड़कों पर पूरे दिन रौनक बनी रही। विशेष धार्मिक आयोजन… भगवान…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। नगर का ऐतिहासिक और कभी जीवंत व्यापारिक केंद्र गांधी चौक हटरी बाजार आज बदहाली की कगार पर है। वह स्थान, जहाँ कभी जूते-चप्पल, कपड़े, माला-चूड़ी, जनरल सामान और ताजी सब्जियों के लिए शहर भर की भीड़ उमड़ती थी, अब मात्र कुछ गिनी-चुनी दुकानों तक सिमट गया है। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों का आरोप है कि नगर पालिका की लगातार उपेक्षा इस गिरावट का मुख्य कारण है। वर्षों से सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। चुनावी वादे बनाम हकीकत हर चुनाव से पहले नेताओं द्वारा विकास के…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। नगर पंचायत राजिम के अध्यक्ष महेश यादव ने पार्षदों की टीम के साथ गरियाबंद कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से सौजन्य भेंट कर नगर के समग्र विकास, स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और यातायात व्यवस्था के सुधार हेतु विस्तृत चर्चा की। गौशाला निर्माण और सौंदर्यीकरण पर जोर कलेक्टर से चर्चा के दौरान अध्यक्ष महेश यादव ने नगर में आवारा गौ माताओं की सुरक्षा हेतु भव्य और सुसज्जित गौशाला निर्माण का प्रस्ताव रखा, ताकि उन्हें सड़कों पर भटकना न पड़े। साथ ही नगर के हृदय स्थल पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक को भव्य…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भाजपा सदस्यता अभियान 2024-25 के अंतर्गत उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव और विजय शर्मा, महामंत्रीगण रामू रोहरा, संजय श्रीवास्तव, रामजी भारती तथा मंच संचालन अनुराग सिंहदेव और नवीन मार्कण्डेय ने किया। कार्यक्रम में मंत्री, सांसद, विधायक और संगठन पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। इस ऐतिहासिक अभियान में प्रदेशभर में 60,87,670 नए सदस्य जोड़कर भाजपा छत्तीसगढ़ ने संगठनात्मक…
Contact US
सतीश शर्मा
Editor in Chief
Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663
Important Pages
- List Item #1
- List Item #2
- List Item #3
Follow for more
Disclaimer
समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।
© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.