Author: www.cglokdarshan.com

हंसती बिटिया… ईश्वर का उपहार है, बेटी है वरदान। जिस घर में बेटी हँसे, वो घर स्वर्ग समान।। आगे बढ़कर कर रहीं, कार्य क्षेत्र विस्तार। सूर्योदय संसार में, होवें बारम्बार।। ’सुषमा’-सी छाया लगे, बिटिया है अभिमान। जिस घर में बेटी हँसे, वो घर स्वर्ग समान।। नाजुक सी कलिका बने, दो कुल की है शान शस्त्र उठा काली बने, रक्षा निज अभिमान।। रानी बिटिया लाडली, रखती माँ का ध्यान। जिस घर में बेटी हँसे, वो घर स्वर्ग समान।।    मात-पिता सेवा करे, बाँध नेह की डोर। रुनझुन पायल बज उठीं होकर भाव विभोर।। दिल में पत्थर रख करें, बाबुल कन्यादान। जिस…

Read More

सुषमा के स्नेहिल सृजन…. (छंद-मनहरण घनाक्षरी) फौजी भैया सावन पूनम दिन, बंधन राखी के बिन, खाली न हो हाथ कोई, भैय्या मैं बनाऊँगी। चेहरे में ख़ुशी लिए, फौजी भैया मुझे मिले, कलाई रेशम डोरी, ’सुषमा’ सजाऊँगी। आरती सजाऊँ थाल, तिलक लगाऊँ भाल, रक्षा पर्व त्योहार में, राखी पहनाऊँगी। सहस्र दुआएँ माँगूँ, रक्षासूत्र हाथ बाँधूँ, राजा भैया कहकर, मिठाई खिलाऊँगी। ——————————— ✍️कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल, रायपुर (छत्तीसगढ़)

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी “बहादुर सीआरपीएफ भाइयों को राखी बांधना गर्व की अनुभूति” – डॉ. योगिता सिन्हा @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर स्टेला वेलफेयर फाउंडेशन की बहनों ने नवा रायपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप पहुंचकर देश के वीर सपूतों के साथ यह त्योहार मनाया। बहनों ने जवानों की कलाइयों में रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें मिठाई खिलाई और उनके साहस एवं सेवा भावना को नमन किया। सीआरपीएफ के ये जवान सुदूर और बीहड़ इलाकों में महीनों तक घर से दूर रहकर देश की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा की रक्षा करते हैं। इस अवसर पर डॉ. योगिता सिन्हा ने कहा, “सीआरपीएफ…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी सरस्वती शिशु मंदिर नवापारा की छात्राओं ने पुलिस, स्वास्थ्य केंद्र और नगर पालिका में बांधा रक्षा सूत्र @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। भारतीय संस्कृति की पावन परंपरा ‘रक्षा बंधन’ के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर नवापारा की छात्राओं ने नगर के पुलिस जवानों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक एवं कर्मचारियों तथा नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को अपने हाथों से तैयार किए गए 452 आकर्षक रक्षा सूत्र बांधकर भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया। रक्षा सूत्र बांधते हुए छात्राओं ने सभी से देश और समाज की सुरक्षा का वचन लिया। नवापारा सीएमओ लवकेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी  @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। देशभक्ति और गौरव का क्षण तब आया, जब बकली गांव के होनहार बालाराम मारकंडे ने बीएसएफ की ट्रेनिंग पूरी कर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में चयनित होकर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया। उनके इस उपलब्धि पर पूरे गांव में उत्साह और गर्व की लहर दौड़ गई। ग्रामवासियों ने बालाराम के सम्मान में गाजे-बाजे और भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया। जन्मभूमि पर उनके आगमन के समय पटाखों की गूंज, फूल-मालाओं की वर्षा और ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। इस दौरान ग्रामीणों ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी  @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा। गणेश चतुर्थी का पावन पर्व नजदीक आते ही शहर के मूर्तिकारों की कार्यशालाओं में दिन-रात रौनक बनी हुई है। श्रद्धा और भक्ति के साथ-साथ इस बार महंगाई की मार भी मूर्तिकारों और खरीदारों दोनों को महसूस हो रही है। 11 दिनों तक चलने वाले इस भव्य उत्सव के लिए मंगलमूर्ति श्री गणेश की स्थापना की तैयारियां जोरों पर हैं। स्थानीय समितियां और श्रद्धालु अप्रैल-जून से ही मूर्तिकारों को अग्रिम ऑर्डर देकर अपनी पसंदीदा प्रतिमाएं बुक करा रहे हैं, ताकि समय पर मूर्तियां तैयार हो सकें। स्थानीय मूर्तिकार लोकेश चक्रधारी ने बताया कि मूर्ति निर्माण…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। शिक्षा जगत और साहित्य प्रेमियों के लिए गर्व का क्षण तब आया, जब छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के अध्यक्ष चंदूलाल साहू से शिक्षा विभाग के व्याख्याता एवं एनसीसी अधिकारी सागर शर्मा ने सौजन्य भेंट की और अपनी पहली काव्य कृति ‘ओ मेरी पाठशाला’ भेंट स्वरूप प्रदान की। पुस्तक ग्रहण करते हुए श्री साहू ने इसे “शिक्षकों के साहित्यिक योगदान का प्रेरणादायी उदाहरण” बताते हुए कहा – > “शिक्षक सिर्फ ज्ञान के प्रसारक नहीं, बल्कि समाज की रचनात्मक आत्मा होते हैं। साहित्य और कला में उनकी सक्रियता नई पीढ़ी को प्रेरणा देती है।” गौरतलब है कि विद्यालय जीवन…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी  नवापारा में संत निरंकारी मिशन का भव्य संत समागम सम्पन्न, हजारों भक्त हुए भाव-विभोर @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा-राजिम। संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में गत दिवस कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित भव्य संत समागम श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहा। मिशन के राजपिता श्री रमित ने अपने दिव्य प्रवचन में कहा कि “प्रेमा भक्ति में प्रेम का जिक्र केवल शब्दों तक सीमित नहीं, बल्कि भक्तों के जीवन में व्यवहार और आचरण से प्रकट होना चाहिए।” उन्होंने निरंकारी माता सविंदर के जीवन को आदर्श बताते हुए कहा — “भक्ति का उसूल है — ‘तू कुबूल से,…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी  @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा-राजिम। श्रावण मास के पावन अवसर पर नगर के वार्ड क्रमांक 12 देवांगन पारा स्थित माँ परमेश्वरी मंदिर में 3 दिवसीय पार्थिव शिवलिंग निर्माण महायज्ञ का भव्य आयोजन वार्डवासियों एवं शिवभक्तों की अगुवाई में सम्पन्न हुआ। मुख्य यजमान हेमंत पूनम देवांगन एवं भागवत कविता देवांगन रहे, जबकि पूरे अनुष्ठान का संचालन आचार्य पंडित दिनेश तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया। भक्तिमय उत्साह और रिकॉर्ड शिवलिंग निर्माण पहले दो दिनों में मातृशक्ति एवं शिवभक्तों द्वारा 27,533 पार्थिव शिवलिंग का निर्माण। अंतिम दिन पर 50,724 पार्थिव शिवलिंग का निर्माण। कुल संख्या 78,257 पार्थिव शिवलिंग, जिन्हें विधिवत…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी  @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा-राजिम। क्षेत्रीय विधायक इंद्रकुमार साहू सोमवार को शासकीय श्री कुलेश्वर महादेव महाविद्यालय में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय परिसर में स्थापित भगवान श्री कुलेश्वर महादेव शिवलिंग पर श्रावण मास के अंतिम सप्ताह के अवसर पर आयोजित रुद्राभिषेक से हुई, जिसे पंडित संतोष शर्मा ने विधिवत संपन्न कराया। इसके बाद विधायक ने अपनी माता के नाम पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण डिजिटल क्लासरूम का शुभारंभ रहा, जिसे विधायक ने महाविद्यालयीन विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।…

Read More