Author: www.cglokdarshan.com

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरुद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन के साथ विधायक अजय चन्द्राकर के विकास रथ को मिली नई उपलब्धि। राज्य सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए नगर पंचायत कुरुद को नगर पालिका का दर्जा प्रदान किया है। राज्य शासन द्वारा यह स्वीकृति विधायक अजय चन्द्राकर की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दी। इस निर्णय के साथ ही कुरुद नगर में उत्सव का माहौल बन गया है और नगरवासियों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर ने इस ऐतिहासिक अवसर पर कुरुद की…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी  विप्र महिला मंडल नवापारा की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखाई प्रतिभा @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। विप्र महिला मंडल नवापारा द्वारा उमंग तीज मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ किया गया। सर्व ब्राह्मण समाज की महिलाओं की सहभागिता से यह कार्यक्रम सामाजिक एकता और पारंपरिक संस्कृति का प्रतीक बन गया। महिलाओं ने तीज पर्व के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य प्रतियोगिता, संगीत एवं भजन प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों और युवतियों ने भी अपनी छुपी हुई प्रतिभा को मंच पर प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी राधा-कृष्ण स्वरूप में बच्चों ने बिखेरी मोहक छटा, महिलाओं की मटकी फोड़ प्रतियोगिता रही आकर्षण का केंद्र @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। शिक्षक कॉलोनी में इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही संपूर्ण कॉलोनी में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। शाम को आयोजित मुख्य कार्यक्रम में बच्चों द्वारा राधा-कृष्ण के मनमोहक स्वरूप ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इन नन्हे-मुन्नों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया और पूरा वातावरण मानो वृंदावन की छटा से सराबोर हो गया। महिलाओं के लिए…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। लंबे सस्पेंस के बाद आखिरकार छत्तीसगढ़ में कैबिनेट विस्तार की तारीख तय हो गई है। बुधवार सुबह 10.30 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। भाजपा विधायक दल के सचेतक सुशांत शुक्ला ने इस संबंध में पत्र जारी कर औपचारिक घोषणा कर दी है। छत्तीसगढ़ लोकदर्शन ने किया था समाचार प्रकाशित,   छत्तीसगढ़ लोकदर्शन समाचार ने 16 अगस्त ही इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसमें जिन तीन विधायकों के नाम का उल्लेख किया गया था, वही अब मंत्री बनने जा रहे हैं। इनमें दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल और आरंग विधायक…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी  @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा-राजिम। नगर के ओम शांति कॉलोनी स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में क्षेत्र की माताओं ने संतान की सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की मंगलकामना हेतु परंपरागत श्रद्धा और आस्था के साथ हलषष्ठी व्रत का पालन किया। इस अवसर पर महिलाओं ने धर्मानुसार हल से जोती हुई जमीन पर न चलने और हल से जोते गए अन्न का परित्याग करने का संकल्प लिया। परंपरा के अनुरूप सभी माताओं ने सगरी पूजा कर विधिवत अर्चना की और तत्पश्चात हलषष्ठी व्रत कथा का श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त किया। पर्व में ओम शांति कॉलोनी की महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी  @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा। नगर की प्रतिष्ठित श्री महावीर दिगंबर जैन पाठशाला के तत्वावधान में इस वर्ष रक्षाबंधन पर्व और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सदर रोड स्थित जैन भवन में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह पाठशाला वर्ष 1940 से सतत संचालित हो रही है और अब तक 85 गौरवशाली वर्ष पूर्ण कर चुकी है। कार्यक्रम में जैन समाज के नन्हें-मुन्नें बच्चों ने धार्मिक एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियाँ दीं। बच्चों ने नाटक के माध्यम से जैन धर्म में रक्षाबंधन के महत्व को प्रस्तुत करते हुए बताया कि किस प्रकार विष्णु कुमार मुनिराज ने 700…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। नगर के राजिम-रायपुर मार्ग स्थित नसिया जी परिषद प्रांगण में श्री दिगंबर जैन समाज द्वारा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ, जिसे समाज के रत्न प्रतिमाधारी श्री राजकुमार जी एवं श्रीमती प्रतिभा जी जैन, वरिष्ठ सदस्य सुधीर जी–संध्या जी सिंघई तथा संजय पाटनी जी ने संयुक्त रूप से संपन्न किया। इस अवसर पर समाज के संरक्षक रमेश पहाड़िया, अध्यक्ष अखिलेश जैन, उपाध्यक्ष अनिल जैन, सचिव आशीष चौधरी (गोलू), सह सचिव आकाश गंगवाल, कोषाध्यक्ष आशीष जैन, सांस्कृतिक सचिव…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा-राजिम। नगर में 69वां स्वतंत्रता दिवस काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.नवापारा के मैडम चौक में नगर पालिका की नेता प्रतिपक्ष संध्या राव द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शासकीय नवीन प्राथमिक शाला के प्रधानपाठक गोपाल यादव ने ध्वजारोहण किया। अपने संबोधन में गोपाल यादव ने कहा कि आज देशभक्ति का अर्थ है पहले देश, फिर मैं।उन्होंने स्वदेशी अपनाने, पर्यावरण संरक्षण करने और नागरिक कर्तव्यों का पालन करने पर जोर दिया ताकि हम अपने देश को समृद्ध बना सकें। कार्यक्रम की आयोजक नगर पालिका की नेता…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। नगर के प्रतिष्ठित पीएमश्री हरिहर शाला में स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभनपुर विधायक इन्द्रकुमार साहू थे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि इन 78 वर्षों में हमने क्या पाया और क्या खोया ? हमारा देश तीव्र गति से विकास कर रहा है। हम उन शहीदों को नमन करते हैं, जिनकी बदौलत आज हम चैन से सो रहे हैं। ये तिरंगा झण्डा हमारी आन बान और शान है। हमें इसे कभी झुकने नहीं देना है। उन्होंने छात्रों, शिक्षकों एवं प्राचार्य को छात्रों की सफलता अर्जित करने पर…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा/अभनपुर। अभनपुर के नवस्थापित द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का पर्व पहली बार बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। यह विद्यालय जून 2025 से प्रारंभ हुआ है और अपने प्रथम स्वतंत्रता दिवस पर ही इसने वीर-शहीदों के बलिदानों को स्मरण करते हुए देशभक्ति का अद्भुत माहौल बनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आद. राहुल राठी एवं आद. राजेश गांधी (समाजसेवक, अभनपुर) उपस्थित रहे। साथ ही स्कूल के डायरेक्टर आद. गांधी सचदेव (प्रमुख, संत निरंकारी मंडल, नवापारा), गायत्री परिवार के आद. बसंत साहू, प्राचार्य एवं पालकगणों ने संयुक्त रूप से…

Read More