Author: www.cglokdarshan.com

संवाददाता तुकाराम कंसारी मनोरम दृश्य देखने उमड़े श्रद्धालु और पर्यटक, प्रशासन ने की सुरक्षा की अपील @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। छत्तीसगढ़ की प्रयागराज के नाम से विख्यात राजिम त्रिवेणी संगम में इन दिनों जलस्तर में अभूतपूर्व वृद्धि देखी जा रही है। महानदी, पैरी और सोदूर नदी के संगम स्थल पर पानी लबालब भर जाने से सुप्रसिद्ध श्री कुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर चारों ओर से जलमग्न हो गया है। बारिश और बढ़ते जलस्तर से उपजा यह अद्भुत नजारा श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कई वर्षों बाद कुँवर माह में संगम का ऐसा भव्य और…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी सेवा पखवाड़ा अंतर्गत हरिहर हाई स्कूल में की गई सफाई @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर आज नवापारा नगर में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा मंडल नवापारा द्वारा नगर के हृदय स्थल बस स्टैंड स्थित पंडित जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके साथ ही वार्ड क्रमांक 04 स्थित चौक में स्थापित उनकी प्रतिमा पर भी श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम के पश्चात सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत हरिहर हाई स्कूल परिसर में स्वच्छता…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी नगर में जलभराव का निरीक्षण कर किया त्वरित निदान @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर नवापारा नगर में भी व्यापक रूप से देखने को मिला। लगातार हो रही तेज बारिश ने नगरवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई मोहल्लों और कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई, यहाँ तक कि कई घरों के अंदर भी पानी घुस गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगरपालिका अध्यक्ष ओमकुमारी-संजय साहू ने शनिवार को नगर के विभिन्न वार्डों का दौरा किया। उन्होंने पालिका अमले को अलर्ट मोड पर रखा और तत्कालीन परिस्थिति के…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी  कृषि विभाग की चुप्पी से नाराज ग्रामीण, राहत की मांग @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। कम और असमय बारिश के कारण अंचल के किसानों की धान की फसल इस बार भूरा माहु सहित कई कीट जनित बीमारियों की चपेट में आ गई है। चंपारण, सेमरा, भोथी, टीला, डंगनिया सहित अनेक गांवों के किसानों ने बताया कि उनकी मेहनत पर पानी फिर रहा है। चंपारण के किसान दाऊ लाल साहू, ईश्वर चंद साहू, थानेश्वर साहू, हेमलाल साहू, वेदप्रकाश निषाद व रिखी राम निषाद ने बताया कि करीब 1500 एकड़ भूमि पर धान की फसल पूरी तरह संकट में है।…

Read More

77 विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन, 51 महतारी सदनों का शुभारंभ, धमतरी में जगी विकास की नई उम्मीद @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर/धमतरी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड के ग्राम करेली बड़ी में आयोजित भव्य कार्यक्रम में 245 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस अवसर पर राज्य के कई प्रमुख मंत्री, सांसद और विधायक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि और उपस्थित जनप्रतिनिधि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय – कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा – मंच पर…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, धमतरी। मगरलोड विकासखंड के ग्राम करेलीबेड़ी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यक्रम में मंगलवार को उस समय माहौल अचानक गर्म हो गया, जब महिला सरपंच संघ की अध्यक्ष राखी साहू ने मंच के सामने ही विधायक अजय चंद्राकर के खिलाफ ज़ोरदार “मुर्दाबाद” के नारे लगाए। मुख्यमंत्री यहाँ 51 महतारी सदन भवनों का लोकार्पण करने पहुंचे थे। सभा के दौरान अचानक हुए इस विरोध ने सबको चौंका दिया और कुछ देर तक माहौल तनावपूर्ण हो गया। “मेहनत हमारी, नाम काटने की साज़िश उनकी” सभा के बाद मीडिया से बात करते हुए राखी साहू ने कहा –  “मैंने ग्रामीणों को…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी  @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस पर नगर के हृदय स्थल बस स्टैंड स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय चौक में भव्य रूप से भगवा ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। ध्वजारोहण अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू के करकमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा की विशेष पहल पर नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू एवं उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी द्वारा ध्वज की स्थापना की गई। कार्यक्रम की शुरुआत पं. संतोष मिश्रा ने मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ की। गौरतलब है कि हाल ही में हुए सड़क हादसे में युवा साथी नितुल देवांगन…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू ने सोमवार को विधायक कार्यालय में नगर के जरूरतमंद लोगों को स्वेच्छा अनुदान राशि के चेक प्रदान किए और सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। पिछले दिनों बीमारियों और अन्य कारणों से आर्थिक संकट का सामना कर रहे लोगों ने विधायक से अपनी समस्या साझा की थी। जिस पर त्वरित पहल करते हुए श्री साहू ने कई जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया। इसी क्रम में भाजयुमो के युवा कार्यकर्ता नितुल देवांगन के आकस्मिक निधन पर उनके परिजनों को शासन से स्वीकृत 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत 26 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोबरा नवापारा में विशेष स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान और पोषण माह के तहत आयोजित होगा, जिसमें सभी महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम इस दौरान परामर्श और उपचार प्रदान करेगी। इस कार्यक्रम में अभनपुर विधायक इन्द्रकुमार साहू की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 25 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अभनपुर तथा 26 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा में विशेष शिविर आयोजित…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी  @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, गोबरा नवापारा। महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रवाल समाज ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चल रहे सेवा पखवाड़ा से प्रेरित होकर समाज के युवाओं ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की शुरुआत की। राजिम रोड डिवाइडर पर सुबह 6 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के अग्रबंधु, महिलाएं, युवा और स्कूली बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। विशेषकर बच्चों ने पेड़ लगाने के साथ उनके संरक्षण का संकल्प लेकर सभी का मन मोह लिया। अग्रवाल समाज के…

Read More