Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: www.cglokdarshan.com
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, अभनपुर। केंद्र सरकार की “खेलो इंडिया–फिट इंडिया” पहल को ग्रामीण स्तर तक गति देने और नवोदित खिलाड़ियों को मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रायपुर लोकसभा क्षेत्र के अभनपुर विकासखंड में आयोजित विकासखंड स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का सराहनीय समापन हुआ। महोत्सव ने अपने भव्य आयोजन और व्यापक जनभागीदारी से क्षेत्र में खेलों के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। 15 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने किया पंजीयन इस महोत्सव की सबसे बड़ी उपलब्धि रही कि इसमें 15 हजार से…
उच्च शिक्षा में नवाचार व शोध संस्कृति को मजबूती देने का संकल्प @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, महासमुंद। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महासमुंद के राजनीति विज्ञान एवं हिंदी शोध केंद्र द्वारा प्रकाशित शोध पत्रिका “भारतीय ज्ञान परंपरा के विविध आयाम” के द्वितीय संस्करण का विधिवत विमोचन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर करुणा दुबे के कर कमलों से हुआ। शोध संस्कृति को सुदृढ़ करने की दिशा में महाविद्यालय के इस प्रयास की व्यापक सराहना हुई। शोध समिति के विद्वान प्राध्यापक रहे उपस्थित कार्यक्रम में शोध संवर्धन समिति की पत्रिका संपादक डॉ. मालती तिवारी, सह-संपादक डॉ. रीता पांडे, डॉ. नीलम अग्रवाल, डॉ. दुर्गावती भारती, तथा…
० धमतरी में किसानों को बड़ी सौगातें, प्रधानमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री की ऐतिहासिक घोषणाएँ ० राज्य स्तरीय समारोह में सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी, छत्तीसगढ़ को मिला 500 करोड़ का लाभ @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, धमतरी। सोमवार को धमतरी शहर राष्ट्रीय राजनीतिक और कृषि विकास घोषणाओं का केंद्र बना रहा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में शामिल होने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान धमतरी पहुंचे। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअली जुड़े, जिनका लाइव संबोधन हजारों किसानों ने उत्साहपूर्वक सुना। समारोह स्थल पर प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व—मुख्यमंत्री…
संवाददाता तुकाराम कंसारी मतदाता सूची शुद्धिकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों को अधिक से अधिक भागीदारी के लिए प्रेरित करने युवा भाजपा नेता किशोर देवांगन ने नागरिकों से अपील की है। उन्होंने कहा कि बीएलओ द्वारा घर–घर पहुंचाकर वितरित किए जा रहे SIR फॉर्म भरना हर वैध मतदाता का कर्तव्य है, जिससे मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन रखा जा सके। देवांगन ने अपने बयान में कहा कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण का यह अभियान लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। ठंड का मौसम शुरू होते ही जहाँ आमतौर पर सब्जियों के दाम नरम पड़ जाते थे, वहीं इस बार बाजार में कीमतें बेकाबू होकर आसमान छू रही हैं। महंगाई की इस तेज़ मार ने आम परिवारों के बजट को बुरी तरह बिगाड़ दिया है। रोजमर्रा की रसोई चलाना अब लोगों के लिए चुनौती बन गया है। आलम यह है कि जो परिवार पहले दो समय सब्जी बनाते थे, वे अब मजबूरन एक समय सब्जी और एक समय दाल बनाकर गुजारा कर रहे हैं। महँगाई ने आम आदमी की थाली से रंग और पोषण दोनों छीन…
संवाददाता तुकाराम कंसारी सतनामी पारा प्राथमिक शाला में बच्चों से सीधा संवाद, सीखने की ललक देख हुए प्रभावित @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम, 18 नवंबर। गरियाबंद जिले के राजिम विधानसभा के लोकप्रिय विधायक रोहित साहू ने सोमवार को नगर के सतनामी पारा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला का औचक निरीक्षण किया। नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों के साथ पहुंचे विधायक ने स्कूल की शैक्षणिक गतिविधियों, बच्चों की प्रगति और व्यवस्थाओं को नजदीक से परखा। निरीक्षण के दौरान विधायक ने बच्चों से बेझिझक सवाल-जवाब किए। पढ़ाई-लिखाई के प्रति बच्चों की समझ, उनके जवाब देने का आत्मविश्वास और आँखों में भविष्य के सपनों की चमक देखकर विधायक…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा इन दिनों स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विशेष सफाई अभियान चला रही है। नगर के व्यस्त और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नालियों की सफाई व कचरा निष्पादन का कार्य तेज गति से जारी है। पालिकाध्यक्ष श्रीमती ओम कुमारी साहू के प्रतिनिधि संजय साहू, सफाई सभापति सहदेव कंसारी, एवं पार्षद नम्मू नारायण ध्रुव के मार्गदर्शन में यह अभियान लगातार प्रभावी रूप से आगे बढ़ रहा है। अभियान के तहत नगर के प्रमुख मार्ग सदर रोड, गंज रोड, श्री सत्यनारायण मंदिर गली सहित अन्य क्षेत्रों में नालियों की गहराई…
24 लाख से अधिक किसानों को मिलेगा 494 करोड़ का लाभ, ग्रामीण सड़कों, वाटरशेड और महिला समूहों को भी बड़ी सौगात @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन धमतरी/रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। प्रदेश के इतिहास में पहली बार धमतरी में इतना बड़ा राज्य स्तरीय आयोजन होने जा रहा है, जहां किसानों को न केवल आर्थिक संबल मिलेगा, बल्कि ग्रामीण बुनियादी ढांचे से लेकर आजीविका संवर्धन तक कई महत्वपूर्ण सौगातें दी जाएंगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर और धमतरी जिले के दौरे पर रहेंगे। वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहली बार धमतरी पहुंच…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की ऐतिहासिक जीत के बाद राजधानी पटना में नई सरकार के शपथ ग्रहण को लेकर राजनीतिक गतिविधियां चरम पर हैं। गठबंधन दलों के बीच मंत्रालयों के बंटवारे पर लगभग सहमति बन चुकी है और अंतिम रूप देने की कवायद जारी है। सूत्रों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी इस बार मंत्रिमंडल में बड़ा दांव खेलते हुए 15–16 मंत्री शामिल कर सकती है। वहीं जेडीयू से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ 14 चेहरे शपथ लेने की चर्चा है। सबकी नज़रें लोजपा (रामविलास) पर भी टिकी हैं, जहां चिराग पासवान कोटे से तीन मंत्रियों की…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, गोबरा नवापारा। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के पावन अवसर पर पत्रकारिता के सामाजिक दायित्व को सार्थक करते हुए वरिष्ठ पत्रकार तुकाराम कंसारी और युवा पत्रकार नागेन्द्र निषाद ने जरूरतमंदों के बीच गर्म कंबल वितरित कर मानवता का श्रेष्ठ उदाहरण पेश किया। ठिठुरन भरी सर्द रातों में गरीब, असहाय, बेघर एवं स्लम बस्तियों में रहने वाले लोगों को राहत देने हेतु दोनों पत्रकारों ने “नर सेवा ही नारायण सेवा” के भाव से यह जनसेवा अभियान चलाया। शहर के विभिन्न स्लम क्षेत्रों, फुटपाथों और आश्रय स्थलों पर जाकर दोनों पत्रकारों ने दर्जनों लोगों को गर्म कंबल प्रदान किए।…
Contact US
सतीश शर्मा
Editor in Chief
Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663
Important Pages
- List Item #1
- List Item #2
- List Item #3
Follow for more
Disclaimer
समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।
© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.