Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: www.cglokdarshan.com
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। अपनी नवाचारी और सक्रिय कार्यशैली के लिए हमेशा चर्चित शासकीय रामबिशाल पांडेय उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल राजिम के प्राचार्य संजय एक्का ने अपने विद्यालय के शिक्षकों के साथ श्रमदान करते हुए बच्चों को सडक दुर्घटना से बचाने के लिए विद्यालय के मुख्य गेट के सामने की सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगा दिया। दरअसल रामबिशाल पांडेय स्वामी आत्मानंद स्कूल के मुख्य गेट के ठीक सामने मुख्य सड़क है जो बस स्टैंड नगर पंचायत से होते हुए राजीवलोचन मंदिर की ओर जाती है। इस सड़क पर लगातार दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की आवाजाही लगी रहती है।…
संवाददाता तुकाराम कंसारी वार्ड के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित… जीना सुजीत निषाद @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। नगर के वार्ड नं 14 में आंगनबाड़ी भवन व नाली निर्माण एवं सी सी करण कार्य का भूमिपूजन नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी संजय साहू, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, वार्ड पार्षद जीना सुजीत निषाद , गीता राजपूत, पूजा श्रीवास व अकरम रिजवी सहित मोहल्लावासियो की उपस्थिति में संपन्न हुआ. उक्त भूमिपूजन के अवसर पर वार्ड पार्षद जीना सुजीत निषाद ने कहाकि यह वार्ड सभी कार्य वार्ड की बहुप्रतीक्षीत मांग थी, आंगनबाड़ी भवन बनने से वार्ड के बच्चों को बहुत सुविधा मिलेगी. वही नाली सड़क…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। राजिम विधानसभा क्षेत्र की वर्षों से लंबित और जनता की अत्यंत आवश्यक मांग अब पूर्ण होने जा रही है। क्षेत्र की उपेक्षित और जर्जर सड़कों को सुदृढ़ करने के लिए राज्य सरकार ने 10 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। यह उपलब्धि क्षेत्र के विधायक रोहित साहू के निरंतर प्रयासों का परिणाम बताई जा रही है। विधायक रोहित साहू ने बताया कि मड़वाडीह–सिर्रीखुर्द सड़क (10.05 किमी) के सुदृढ़ीकरण के लिए 1 करोड़ 71 लाख 63 हजार रुपये और छुरा ब्लॉक अंतर्गत खरखरा–रसेला मार्ग (18.71 किमी) के मजबूतीकरण हेतु 3…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, धमतरी। संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस द्वारा आयोजित “संविधान बचाओ अभियान” सोमवार को धमतरी में तनाव की भेंट चढ़ गया। जिला कांग्रेस भवन में कार्यक्रम के दौरान अचानक पार्टी की अंदरूनी कलह सामने आ गई और वरिष्ठ नेता देवेंद्र आजमानी ने कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट के सामने महापौर टिकट वितरण में कथित दलाली के आरोप लगाते हुए जिला अध्यक्ष शरद लोहाना को कटघरे में खड़ा कर दिया। आरोप लगते ही सभागार में हंगामा शुरू हो गया। कार्यकर्ता दो हिस्सों में बंटकर नारेबाजी करने लगे। कुछ समर्थक बाहर तक आ गए, जहाँ तीखी झड़प की स्थिति बन गई।…
7 लाख पेड़ों पर शासन की आरी—पर्यावरण पर काला अध्याय! @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, सरगुजा/रायपुर। छत्तीसगढ़ के हसदेव अरण्य में एक बार फिर आरी की आहट तेज होने वाली है। राज्य सरकार ने 25 नवंबर को सरगुजा जिले के केते एक्सटेंशन ओपनकास्ट कोल माइनिंग प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। यह अनुमति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे से ठीक तीन दिन पहले जारी की गई है। इस परियोजना का संचालन राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के माध्यम से होगा, जिसका MDO अडानी कंपनी है। जारी आदेश के अनुसार इस परियोजना में 1742.600 हेक्टेयर भूमि का उपयोग होगा, जिसमें लगभग पूरा…
संवाददाता तुकाराम कंसारी धर्म ध्वजा फहरते ही गूंज उठा पूरा नगर – 72 सुहागिनों के मंगल कलश यात्रा ने मोहा मन @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। नगर के ऐतिहासिक श्री राधाकृष्ण मंदिर के शताब्दी महोत्सव के तहत आज यज्ञशाला के ऊपर धर्म ध्वजा फहराने के साथ ही वृहद विष्णु महायज्ञ का भव्य आरंभ हुआ। आध्यात्मिक श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से सराबोर यह आयोजन देखने हजारों भक्त एकत्र हुए। 72 सुहागिनों की मंगल-कलश यात्रा बनी आकर्षण का केंद्र त्रिवेणी संगम से 72 सुहागिन महिलाओं द्वारा मंगल कलश लाने की परंपरा थी, परंतु नगर की आस्था इतनी प्रबल थी कि 72 से अधिक…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। कडकडाती ठंड में यदि अगर कोई व्यक्ति ठिठुरता हुआ दिख जाए तो उसे नजर अंदाज न करें. उस जरूरतमंद की सहायता करें. दीन दुखियों की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है. गरीबों की सेवा करने में कभी भी पीछे न हटें. नवापारा नगर से लगे ग्राम नवागांव बेलाही स्थित आनंद धाम सेवा सदन में नगर के श्री सदर गणेश परिवार के द्वारा दिव्यांग जनों की संस्था संकल्प सेवा संस्थान के दिव्यांग बच्चों को कंबल व गर्म कपड़ों का वितरण किया गया. इस अवसर पर संकल्प सेवा संस्थान की संचालिका सुनीता साहू,सारिका साहू…
संवाददाता तुकाराम कंसारी “जो हारता है, अंत में वहीं खिलाड़ी जीतता है” — विधायक रोहित साहू @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। नगर में खेलो इंडिया महिला अस्मिता एथलेटिक्स लीग 2025 का सफल आयोजन राजिम के शासकीय राजीव लोचन महाविद्यालय खेल मैदान में उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। यह आयोजन एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय के मार्गदर्शन में देश के 300 जिलों में संचालित किया जा रहा है। गरियाबंद जिला एथलेटिक संघ ने इसे छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के दिशानिर्देश में आयोजित किया। प्रतियोगिता में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग में 60 मीटर दौड़, लंबी…
संवाददाता तुकाराम कंसारी गौरव सोनी का अधीनस्थ लेखा सेवा में चयन, राजिम में खुशी की लहर 11 साल की सतत तैयारी के बाद हासिल की सफलता @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। शहर के गंगाधर सोनी के सुपुत्र गौरव कुमार सोनी ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग परीक्षा (PSC) में अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी पद पर चयन पाकर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनके चयन से राजिम व आसपास के क्षेत्रों में उत्साह और खुशी का माहौल है। छत्तीसगढ़ लोकदर्शन से विशेष बातचीत में गौरव ने कहा— “पीएससी एक बार में हो जाए यह कोई जरूरी नहीं। लेकिन प्रयास कभी रुकना नहीं…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। सामाजिक संस्था वक्ता मंच और समाचार पत्र दबंग स्वर द्वारा दिनांक 23 नवंबर 25 को वृंदावन सभागृह रायपुर छत्तीसगढ़ में विभूति अलंकरण सम्मान समारोह को भव्य आयोजन संपन्न हो गया। उक्त कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री सत्य नारायण शर्मा जी, कृषि विशेषज्ञ डॉ राजाराम त्रिपाठी जी, संपादक डॉ. अनिल द्विवेदी जी. जिला अधिकारी श्री अनिल सिंह जी, संपादक डॉ. पीके तिवारी जी और जर्ननिस्ट श्री अमित गौतम जी के कर कमलों से छत्तीसगढ की 121 विभूतियों को विभूति अलंकरण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। विभूति अलंकरण अवार्ड से सम्मानित होने वालों में मुंगेली की…
Contact US
सतीश शर्मा
Editor in Chief
Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663
Important Pages
- List Item #1
- List Item #2
- List Item #3
Follow for more
Disclaimer
समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।
© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.