@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने पुलिसकर्मियों को भी नहीं छोड़ा। बदमाश थाने के अंदर से एक लैपटॉप और प्रिंटर चुरा ले गए। यह सब तब हुआ जबकि थाने के अंदर 24 घंटे पुलिस मौजूद रहती है और लैपटॉप मेज के दराज में अंदर रखा था।

यह घटना पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़ा करती है, क्योंकि यह चोरी पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बीच हुई। पुलिस प्रशासन इस घटना को लेकर काफी परेशान हैं और चोर को पकड़ने की कोशिशें तेज कर दी हैं।

घटना 3 जुलाई की रात की है, जब भानुप्रतापपुर थाने के एक आरक्षक ने अपना लैपटॉप अपने मेज के दराज में रखकर घर चला गया। अगले दिन सुबह जब वह थाने आया और दराज खोला, तो लैपटॉप गायब था। इस घटना के बाद पूरे थाने में हड़कंप मच गया और पुलिसकर्मियों ने थाने के अंदर हर जगह लैपटॉप की तलाश शुरू की, लेकिन लैपटॉप नहीं मिला। यह घटना पुलिस थाने के अंदर, जहां सुरक्षा व्यवस्था होनी चाहिए, एक बड़ी चूक को उजागर करती है।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version