संवाददाता तुकाराम कंसारी

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। राजिम कुंभ कल्प मेले के दसवें दिन 10 फरवरी को सुप्रसिद्ध भजन गायिका स्वाति मिश्रा का भव्य कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं और संगीत प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। 

बता दें कि श्रीराम भक्ति से ओत-प्रोत स्वाति मिश्रा के भजनों ने रामभक्तों के दिलों में विशेष स्थान बना लिया है। उनके गीतों में भक्ति, श्रद्धा और भावनाओं का ऐसा संगम देखने को मिलता है, जो श्रोताओं को आध्यात्मिक अनुभूति से भर देता है। ‘राम आएंगे’ भजन ने उन्हें देश ही नहीं, बल्कि विदेशों तक पहचान दिलाई है। राजिम कुंभ  कल्प मेला के मंच पर श्रीराम भक्ति से जुड़े एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए जाएंगे।

स्थानीय मंच पर होगी छत्तीसगढ़ के कलाकारों की प्रस्तुति

वहीं नवीन मेला मैदान स्थित स्थानीय मंच पर रूआबांधा रेणु साहू पंडवानी, रायपुर पूर्वी यादव जगराता, मालपुरी दुर्ग हेमीन वर्मा सुवा नृत्य, दुर्ग सूर्य प्रकाश साहू लोकनृत्य, रायपुर अनीता देवांगन भजन संध्या, छुईया चैतु राम तारक नाचा गम्मत, रायपुर मनोज सेन लोककला मंच, गरियाबंद ललित निर्मलकर भुंजिया नृत्य, चम्पारण चंन्द्रहास साहू राउतनाचा, परसदा सोंठ राधा खूंटे पंथी पार्टी की प्रस्तुति होगी।

इसी प्रकार पुराने महोत्सव स्थल नदी मंच में चौबेबांधा के बिसहत राम साहू मानसगान, राजिम शिखा गोस्वामी महाभारत कथा, उमरदा हूमन चंद्राकर रामायण, राजिम नामदास लहरे सतनाम भजन, पारागांव आर्यन सुगम गायन की प्रस्तुति दी जाएगी।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version